BHADAAS

UP NEWS

NE

News Elementor

What's Hot

Dark Light

Latest Posts

आगरा खैरागढ़ नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 लोग नदी में डूबे,11 की मौत, दो की तलाश जारी

आगरा के खैरागढ़ में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ऊंटगन नदी में 13 लोग डूब गए। अब तक 5 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से 11 की मौत हो चुकी है, जबकि एक का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में जारी है। बाकी 1 की तलाश तेज़ी से जारी है। यह दर्दनाक हादसा थाना खैरागढ़ क्षेत्र की ऊंटगन नदी में हुआ है। दुर्गा विसर्जन के दौरान अचानक 13 युवक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। SDRF, PAC आगरा व इटावा की टीमें मौके पर पहुंचीं और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक 5 युवकों को बाहर निकाला गया है। उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 11 को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल 1 की तलाश जारी है। पुलिस कमिश्नर, अपर पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, डीसीपी, एडीएम, स्थानीय विधायक समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत बचाव कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लापता युवकों को ढूंढ नहीं लिया जाता।
Read more
iiiiiiiiiiiii

मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या

मथुरा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात रावण दहन देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामूली कहासुनी को हत्या की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना छाता कोतवाली इलाके के गोवर्धन रोड फ्लाईओवर के पास की है, जहां देर रात बदमाशों ने अजीत नाम के युवक को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अजीत अपने दोस्तों के साथ रावण दहन देखकर घर लौट रहा था, तभी मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ नामजद बदमाशों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का चाचा, सुघड़ सिंह का कहना है कि“मेरा भतीजा अजीत रावण दहन देखने गया था… लौटते समय गांव के ही बदमाशों ने गोली मार दी। पहले से ही विवाद चल रहा था… पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।”
Read more

मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्या का वीडियो वायरल

मेरठ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ हत्यारों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और इस घटना का वीडियो खुद ही बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहाड़ा गांव के जंगल में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब चकरोड किनारे 25 वर्षीय युवक आदिल उर्फ़ रिहान का शव बरामद हुआ।मृतक आदिल थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की राधना वाली गली का रहने वाला था और कपड़ों का कारोबार करता था। पहले तो शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन दोपहर तक परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार को आदिल को उसके दो दोस्त हमजा और जुल कमर घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। वायरल वीडियो ने इस हत्या की सच्चाई को और भी खौफनाक बना दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जमीन पर पड़े आदिल को एक आरोपी नजदीक से गोलियां मारता है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने खुद ही यह वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन तीन टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस हथियारों और हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
Read more

झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

समाचार झांसी।जनपद पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना टोडीफतेहपुर पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र में छिरौरा मोड़ पर बने यात्री प्रतिक्षालय, ग्राम राजापुर पर मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। इस दौरान अभियुक्त मुन्नालाल पुत्र किशोरीलाल, निवासी ग्राम तुका लहचूरा थाना टोडीफतेहपुर, जनपद झांसी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध थाना टोडीफतेहपुर पर मु0अ0सं0 99/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम थानाध्यक्ष – अतुल कुमार राजपूत निरीक्षक – भंवर सिंह उपनिरीक्षक – मोहित यादव कांस्टेबल 515 दीपेंद्र सिंह कांस्टेबल 33 रवि गुप्ता पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
Read more

झाँसी के गरौठा कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर

झाँसी। थाना गरौठा के ग्राम ढिवकई में बुधवार रात करीब 9 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब पुरानी रंजिश के चलते एक दबंग ने गांव के ही धनसिंह अहिरवार (35) पुत्र दयाराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भैंस को लेकर पीड़ित और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर धनसिंह पर वार कर दिया, जब वह घर से भैंस के बाड़े की ओर जा रहा था। हमले में गंभीर रूप से घायल धनसिंह को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
Read more

झांसी मेडिकल कॉलेज में नवजात का शव कुत्तों ने नोचा,

झाँसी ब्रेकिंग् झांसी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज परिसर में कुत्तों ने एक नवजात के शव को नोच-नोचकर खा लिया। जब कुत्ते सिर मुंह में दबाकर सड़क पर निकले तो गार्ड ने यह मंजर देखा। मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई है। झांसी का महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज…यहां मानवता को शर्मसार करने वाला नजारा देखने को मिला। जहां कुत्ते एक नवजात का सिर मुंह में दबाकर सड़क पर आ गए। गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने जब यह दृश्य देखा तो तत्काल कुत्तों को भगाया और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। सिर के अलावा नवजात का पूरा शरीर गायब था। गार्डों ने झाड़ियों में तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। आशंका है कि कुत्ते शव का बाकी हिस्सा नोंच-नोंचकर खा गए। सूचना पर मेडिकल चौकी पुलिस पहुंची और नवजात का सिर कब्जे में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शव कहां से आया। चौंकाने वाली बात यह है कि मेडिकल कॉलेज में पिछले पांच दिनों में किसी नवजात की मौत का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों से तीन भ्रूण और नवजात शव मिल चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन और समाज दोनों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read more

नैनी जेल से झांसी शिफ्ट हुआ अली अहमद, सुरक्षा को लेकर जताई आशंका

झाँसी ब्रेकिंग् झांसी में कुख्यात माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद बुधवार दोपहर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया। इस दौरान अली अहमद ने खुद को असुरक्षित बताया और आरोप लगाया कि जेल में उसके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। “कुख्यात अपराधी अतीक अहमद का बेटा… अली अहमद अब झांसी जेल की सलाखों के पीछे। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अली अहमद नैनी जेल से स्थानांतरित होकर झांसी जिला कारागार पहुँचा।करीब 420 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जब पुलिस प्रिजन वैन झांसी जेल के दरवाज़े पर पहुँची तो सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिए गए थे। जेल में दाखिल होने से पहले अली अहमद ने मीडिया से बातचीत में खुद को असुरक्षित बताया।उसने आरोप लगाया कि उसे लगातार परेशान किया जा रहा है…यात्रा के दौरान तक उसे पानी तक नहीं दिया गया। अली अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा – “जो हो गया सो हो गया… अब रहम कर दो, अब तो फर्जी सताया जा रहा है।” 38 महीने नैनी जेल में रहने के बाद झांसी जेल पहुँचे अली अहमद के चेहरे पर डर और खौफ साफ़ झलक रहा था।योगी सरकार की अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का असर अली अहमद की बैचेनी में साफ देखा जा सकता है।”
Read more

बहराइच: आग के सैलाब में बुझ गई 6 जिंदगियां

बहराइच से दिल दहला देने वाली खबर…रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरहा गांव में अचानक लगी आग ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। चीख-पुकार से गांव दहल उठा। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। “बहराइच के टेपरहा गांव में वो मंजर जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं…आग की लपटों में घिरे घर से निकलती चीखें गांव वालों के दिलों को छलनी कर गईं। संदिग्ध हालात में लगी आग ने एक ही परिवार के छह लोगों की जान ले ली।घर की दीवारें खामोश हैं… राख में बदल चुकी गृहस्थी, और पीछे रह गया सिर्फ मातम। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन इस बीच छह जिंदगियां हमेशा के लिए बुझ चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है… और पुलिस अब जांच में जुट गई है। टेपरहा गांव में हर ओर सिर्फ सन्नाटा है… और उन मासूम चीखों की गूंज,जो राख में तब्दील हो चुके घर से अब भी सुनाई पड़ती है…”
Read more

माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद नैनी जेल से झाँसी जेल में किया जाएगा शिफ्ट,

काफिला झाँसी के लिए हुए रवाना झाँसी ब्रेकिंग् माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद अब नैनी नहीं बल्कि झाँसी जेल में रहेगा। बुधवार सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर अली अहमद को नैनी सेंट्रल जेल से झाँसी जेल के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच काफिले को निकाला गया। शासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। “माफिया अतीक अहमद का बेटा… अली अहमद अब झाँसी जेल की सलाखों के पीछे रहेगा। बुधवार सुबह अली अहमद को नैनी सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। करीब 420 किलोमीटर का सफर तय कर सात घंटे में उसे झाँसी जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान 4 ORT और PAC की एक सेक्शन के करीब 20 जवान अली को प्रिजन वैन में लेकर निकले। बताया गया है कि शासन के आदेश पर अली की जेल बदली गई है। अली अहमद पिछले 38 महीने से नैनी सेंट्रल जेल में बंद था।30 जुलाई 2022 को उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। उस पर प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही अली के पास बैरक में कैश मिला था। इसके बाद उसे नैनी जेल की ‘फांसी घर’ वाली हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया था।जहां सीसीटीवी की पैनी निगरानी और 24 घंटे सुरक्षा तैनात रहती है। अब अली अहमद का नया ठिकाना होगा झाँसी जेल।”
Read more

झाँसी में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा बड़ागाँव,पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़।

झाँसी ब्रेकिंग् ।। झाँसी पुलिस की एक बार फिर बदमाशो से मुठभेड़ हो गई। जहां थाना बड़ागांव पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का माल, नकदी और अवैध असलहा बरामद किया है। देर रात थाना बड़ागांव क्षेत्र के ग्राम टाकोरी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।पुलिस की इस कार्रवाई में चार अंतर जनपदीय चोर गिरोह के सदस्य दबोच लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजपाल, सोनू, दीपक बदकारिया और बालकिशन बदकारिया, सभी निवासी जिला भिंड मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।मुठभेड़ में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चाँदी के जेवरात, पंद्रह हजार रुपए नकद, अवैध असलहा व कारतूस तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।बताया जा रहा है कि बीते 31 अगस्त को थाना बड़ागांव क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में यही आरोपी शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Read more
1 3 4 5 6

Trending News

Editor's Picks

मऊरानीपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मऊरानीपुर (झांसी)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज, धवाकर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह प्रांत प्रचारक आदरणीय मुनीष जी , कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने पौधरोपण कर किया। इसके बाद कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर नीम, पीपल, बरगद, अमरूद सहित अन्य उपयोगी एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयं पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक मुनीष जी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, छाया, फल और औषधीय गुण प्रदान करते हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है तो पौधरोपण को जन अभियान बनाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दोहराया। कॉलेज प्रशासन ने लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी, ताकि सभी पौधे सुरक्षित रहकर वृक्ष का रूप ले सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सीएम योगी से परिवार सहित मिले झांसी एसएसपी, मीडिया का जताया आभार

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे के बाद झांसी पुलिस की ओर से जारी एक संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मुख्यमंत्री से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट करने का अवसर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद झांसी पुलिस ने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की है। एसएसपी की ओर से जारी संदेश में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों का आभार व्यक्त किया गया है।संदेश में कहा गया है कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग और बेहतर समन्वय से मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की सूचनाएं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंच सकीं। झांसी पुलिस ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन में मीडिया की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल को लेकर यह संदेश चर्चा में बना हुआ है।

झांसी पुलिस परिवार ने स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

झांसी। झांसी पुलिस परिवार द्वारा अन्य जनपदों में स्थानांतरित हुए क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकान्त गौतम, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अजय श्रोत्रीय के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने तीनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसएसपी ने स्थानांतरित अधिकारियों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक आरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी टहरौली असमा वकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार, कुशल नेतृत्व, कार्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की। विदाई समारोह में तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।आत्मीय और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

जामनी नदी में दर्दनाक हादसा दो युवकों की डूबने से मौत

झांसी ओरछा के जामनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतकों की पहचान झांसी शहर के अलीगोल खिड़की निवासी अकरम और शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाफिज थे और इलाके में काफी मिलनसार स्वभाव के कारण पहचाने जाते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक ओरछा के जामनी नदी पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, दोनों पानी में डूबने लगे।घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद अलीगोल खिड़की इलाके में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इलाके के लोगों ने युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया .

जिला कारागार झांसी में लीगल हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

झांसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार झांसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही कारागार परिसर में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का भी अनावरण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कमलेश कच्छल के निर्देशन में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को मुफ्त अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और अन्य आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस मौके पर कारागार में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सचिव ईशा त्रिपाठी ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों को जमानत, अपील, पैरोल, मुकदमों की जानकारी और अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी बंदी को अपने मुकदमे या न्यायालयी प्रक्रिया से जुड़ी समस्या होगी तो वह हेल्प डेस्क के माध्यम से अपनी बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बंदी को विधिक सहायता का अवसर उपलब्ध कराया जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सचिव ने बंदियों को आश्वस्त किया कि उनकी विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहेगा। निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी, लीगल डिफेंस काउंसिल के चीफ प्रतीक समाधिया, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अजय राठौर एवं दीपक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार समेत कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

BHADAAS

UP News

“UP की आवाज़, आपकी भड़ास”

Popular Categories

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by Frame Motion Creative Studio