मथुरा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात रावण दहन देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामूली कहासुनी को हत्या की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना छाता कोतवाली इलाके के गोवर्धन रोड फ्लाईओवर के पास की है, जहां देर रात बदमाशों ने अजीत नाम के युवक को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अजीत अपने दोस्तों के साथ रावण दहन देखकर घर लौट रहा था, तभी मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने गांव के ही कुछ नामजद बदमाशों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक का चाचा, सुघड़ सिंह का कहना है कि
“मेरा भतीजा अजीत रावण दहन देखने गया था… लौटते समय गांव के ही बदमाशों ने गोली मार दी। पहले से ही विवाद चल रहा था… पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।”