महराजगंज से प्रेरणादायक खबर—मिशन शक्ति 5.0 के तहत आठवीं की छात्रा संजीवनी को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान संजीवनी ने 15 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
महराजगंज जिले में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण की अनोखी पहल की गई।
आठवीं कक्षा की छात्रा संजीवनी को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया।
डीएम संतोष शर्मा ने खुद संजीवनी को दायित्व और कामकाज की बारीकियां समझाईं।
कार्यभार संभालते ही एक दिन की डीएम संजीवनी के पास 15 फरियादी पहुंचे।
इनमें भूमि विवाद, ग्राम विकास और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं।
संजीवनी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व न्यायपूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
यह पहल बेटियों के मनोबल को बढ़ाने और नारी सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अनोखी मिसाल साबित हुई