BHADAAS

UP NEWS

NE

News Elementor

What's Hot

Dark Light

Latest Posts

मऊरानीपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मऊरानीपुर (झांसी)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज, धवाकर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह प्रांत प्रचारक आदरणीय मुनीष जी , कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने पौधरोपण कर किया। इसके बाद कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर नीम, पीपल, बरगद, अमरूद सहित अन्य उपयोगी एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयं पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक मुनीष जी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, छाया, फल और औषधीय गुण प्रदान करते हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है तो पौधरोपण को जन अभियान बनाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दोहराया। कॉलेज प्रशासन ने लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी, ताकि सभी पौधे सुरक्षित रहकर वृक्ष का रूप ले सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Read more

सीएम योगी से परिवार सहित मिले झांसी एसएसपी, मीडिया का जताया आभार

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे के बाद झांसी पुलिस की ओर से जारी एक संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मुख्यमंत्री से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट करने का अवसर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद झांसी पुलिस ने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की है। एसएसपी की ओर से जारी संदेश में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों का आभार व्यक्त किया गया है।संदेश में कहा गया है कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग और बेहतर समन्वय से मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की सूचनाएं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंच सकीं। झांसी पुलिस ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन में मीडिया की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल को लेकर यह संदेश चर्चा में बना हुआ है।
Read more

झांसी पुलिस परिवार ने स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

झांसी। झांसी पुलिस परिवार द्वारा अन्य जनपदों में स्थानांतरित हुए क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकान्त गौतम, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अजय श्रोत्रीय के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने तीनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसएसपी ने स्थानांतरित अधिकारियों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक आरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी टहरौली असमा वकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार, कुशल नेतृत्व, कार्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की। विदाई समारोह में तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।आत्मीय और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
Read more

जामनी नदी में दर्दनाक हादसा दो युवकों की डूबने से मौत

झांसी ओरछा के जामनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतकों की पहचान झांसी शहर के अलीगोल खिड़की निवासी अकरम और शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाफिज थे और इलाके में काफी मिलनसार स्वभाव के कारण पहचाने जाते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक ओरछा के जामनी नदी पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, दोनों पानी में डूबने लगे।घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद अलीगोल खिड़की इलाके में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इलाके के लोगों ने युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया .
Read more

जिला कारागार झांसी में लीगल हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

झांसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार झांसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही कारागार परिसर में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का भी अनावरण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कमलेश कच्छल के निर्देशन में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को मुफ्त अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और अन्य आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस मौके पर कारागार में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सचिव ईशा त्रिपाठी ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों को जमानत, अपील, पैरोल, मुकदमों की जानकारी और अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी बंदी को अपने मुकदमे या न्यायालयी प्रक्रिया से जुड़ी समस्या होगी तो वह हेल्प डेस्क के माध्यम से अपनी बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बंदी को विधिक सहायता का अवसर उपलब्ध कराया जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सचिव ने बंदियों को आश्वस्त किया कि उनकी विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहेगा। निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी, लीगल डिफेंस काउंसिल के चीफ प्रतीक समाधिया, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अजय राठौर एवं दीपक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार समेत कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Read more

मऊरानीपुर पुलिस ने सट्टा लगाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार

झाँसी मऊरानीपुर। – आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊरानीपुर थाना पुलिस ने एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 80 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में जुआ अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार व क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मऊरानीपुर पुलिस ने मंगलवार रात कस्बे के मेला ग्राउंड स्थित सुलभ शौचालय के पास दबिश देकर योगेन्द्र सिंह उर्फ गिल्ले निवासी चौगड़डा गांधीगंज को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और 80 रुपये नकद मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम करता था। आरोपी ने अभिषेक पटेल निवासी पंडवाहा थाना टोडीफतेहपुर समेत फिरोज मेम्बर, अभिषेक पाठक, पवन मनचंदा और साहिद अहमद के नाम बताए। पुलिस का कहना है कि गिरोह संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित कर रहा था।थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 205/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम एवं 112(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी, उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र, रामप्रताप सिंह, अंकित सिंह राजावत और कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे।
Read more

चावल उधार न देने पर युवक से मारपीट, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत।

मऊरानीपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम ढकरवारा निवासी एक युवक ने गांव के ही दबंग पर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। प्रार्थी परशुराम पुत्र घनाराम के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे वह भंडरा गांव से सब्जी लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव पठा निवासी मोहित पुत्र दरू राजपूत ने उसे रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कान के परदे के पास गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसकी दुकान से उधार चावल न मिलने से नाराज था। इसी बात को लेकर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसके साथ मौजूद रामेश्वर साहू ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसका स्थानीय पुलिस चौकी से सांठगांठ है। घटना के बाद वह देवरी चौकी पहुंचा और लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने पुलिस उपाधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Read more

झाँसी में हाई अलर्ट: DM-SSP ने परीक्षा केंद्रों पर मारा छापा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम!”

झाँसी ब्रेकिंग झाँसी में आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बीकेडी व जीआईसी स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान एसपी सिटी एवं एडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की सक्रियता से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिला।
Read more

झाँसी में महादेव ऐप का बड़ा सट्टा सिंडिकेट, झांसी का मास्टरमाइंड

बुंदेलखंड में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क महादेव ऐप के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड झांसी का रहने वाला बताया जा रहा है, जो दुबई और अन्य देशों में बैठकर पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, झांसी का मास्टर माइंड महादेव ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क चला रहा है। यह रैकेट सिर्फ झांसी तक सीमित नहीं है, बल्कि दतिया और ग्वालियर तक इसका जाल फैला हुआ है।बताया जा रहा है कि उक्त मास्टर माइंड, खासकर दुबई में बैठकर इस पूरे सिंडिकेट को संचालित कर रहा है, जबकि स्थानीय स्तर पर उसके गुर्गे अलग-अलग शहरों में नेटवर्क संभाल रहे हैं।जानकारी के अनुसार, दतिया में राहुल और झांसी में धर्मेंद्र साहू, बादवा, विशेष , चाचा चौधरी इस सट्टा कारोबार की कमान संभाले हुए हैं और इनके जरिए पूरे नेटवर्क का संचालन किया जा रहा है।इस रैकेट का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि ग्रामीण इलाकों तक इसका विस्तार किया गया है। गांवों में लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें पैसे के ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सट्टे का पैसा आसानी से इधर-उधर किया जा सके।सूत्र यह भी बताते हैं कि उक्त मास्टर माइंड और उसके गुर्गों के नाम पहले ही पुलिस रिकॉर्ड में आ चुके हैं, बावजूद इसके यह नेटवर्क लगातार सक्रिय रहा। अब इस मामले में करीबी रिश्तेदारों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है।“भड़ास यू पी न्यूज़” के पास इस नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं, जिनमें कई मैच आईडी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शामिल हैं।जांच में सामने आया है किBett99expro.comGreenprox.comBethub24pro.comजैसी वेबसाइट्स के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेलवाया जा रहा था और लोगों से बड़े स्तर पर पैसे की वसूली की जा रही थी।यह पूरा खेल तकनीक और फर्जी खातों के जरिए इस तरह से संचालित किया जा रहा था कि एजेंसियों से बचा जा सके।फिलहाल इस पूरे मामले में जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और जल्द ही बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
Read more

मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को जागरूक किया गया

झांसी जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर “मिशन शक्ति फेज 5.2” के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बबीना थाना पुलिस और एएचटीयू टीम ने गांव में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों को जागरूक किया।इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ-साथ बाल विवाह और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम नया खेड़ा में आज मिशन शक्ति अभियान के तहत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें थाना प्रभारी विनय कुमार साहू, उपनिरीक्षक मनु चौधरी, हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह, महिला कांस्टेबल अमिता कुशवाहा सहित एएचटीयू झांसी टीम के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने गांव के महिलाओं और पुरुषों को एकत्रित कर उन्हें महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।मिशन शक्ति के तहत “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी सशक्तिकरण” के उद्देश्यों को समझाते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में बिना डर के आगे आएं और तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें।पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 1090 (विमेन पावर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 और 108 (स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस सेवा) शामिल हैं। इसके साथ ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि यह एक दंडनीय अपराध है और इससे बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ भी दिलाई गई।पुलिस टीम ने यह भी बताया कि नवरात्रि जैसे विशेष अवसरों पर भी विभिन्न स्थानों पर चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सकें। बबीना से विजय वर्मा की रिपोर्ट
Read more
1 2 3 9

Trending News

Editor's Picks

मऊरानीपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मऊरानीपुर (झांसी)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज, धवाकर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह प्रांत प्रचारक आदरणीय मुनीष जी , कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने पौधरोपण कर किया। इसके बाद कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर नीम, पीपल, बरगद, अमरूद सहित अन्य उपयोगी एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयं पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक मुनीष जी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, छाया, फल और औषधीय गुण प्रदान करते हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है तो पौधरोपण को जन अभियान बनाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दोहराया। कॉलेज प्रशासन ने लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी, ताकि सभी पौधे सुरक्षित रहकर वृक्ष का रूप ले सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सीएम योगी से परिवार सहित मिले झांसी एसएसपी, मीडिया का जताया आभार

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे के बाद झांसी पुलिस की ओर से जारी एक संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मुख्यमंत्री से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट करने का अवसर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद झांसी पुलिस ने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की है। एसएसपी की ओर से जारी संदेश में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों का आभार व्यक्त किया गया है।संदेश में कहा गया है कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग और बेहतर समन्वय से मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की सूचनाएं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंच सकीं। झांसी पुलिस ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन में मीडिया की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल को लेकर यह संदेश चर्चा में बना हुआ है।

झांसी पुलिस परिवार ने स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

झांसी। झांसी पुलिस परिवार द्वारा अन्य जनपदों में स्थानांतरित हुए क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकान्त गौतम, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अजय श्रोत्रीय के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने तीनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसएसपी ने स्थानांतरित अधिकारियों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक आरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी टहरौली असमा वकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार, कुशल नेतृत्व, कार्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की। विदाई समारोह में तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।आत्मीय और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

जामनी नदी में दर्दनाक हादसा दो युवकों की डूबने से मौत

झांसी ओरछा के जामनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतकों की पहचान झांसी शहर के अलीगोल खिड़की निवासी अकरम और शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाफिज थे और इलाके में काफी मिलनसार स्वभाव के कारण पहचाने जाते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक ओरछा के जामनी नदी पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, दोनों पानी में डूबने लगे।घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद अलीगोल खिड़की इलाके में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इलाके के लोगों ने युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया .

जिला कारागार झांसी में लीगल हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

झांसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार झांसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही कारागार परिसर में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का भी अनावरण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कमलेश कच्छल के निर्देशन में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को मुफ्त अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और अन्य आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस मौके पर कारागार में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सचिव ईशा त्रिपाठी ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों को जमानत, अपील, पैरोल, मुकदमों की जानकारी और अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी बंदी को अपने मुकदमे या न्यायालयी प्रक्रिया से जुड़ी समस्या होगी तो वह हेल्प डेस्क के माध्यम से अपनी बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बंदी को विधिक सहायता का अवसर उपलब्ध कराया जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सचिव ने बंदियों को आश्वस्त किया कि उनकी विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहेगा। निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी, लीगल डिफेंस काउंसिल के चीफ प्रतीक समाधिया, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अजय राठौर एवं दीपक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार समेत कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

BHADAAS

UP News

“UP की आवाज़, आपकी भड़ास”

Popular Categories

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by Frame Motion Creative Studio