BHADAAS

UP NEWS

NE

News Elementor

What's Hot

Dark Light

Latest Posts

महोबा में आकाशीय बिजली का कहर,दो की मौत

महोबा जनपद में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। अलग-अलग गांवों में हुई इन घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। चरखारी तहसील क्षेत्र के गुढ़ा गांव में खेत से लौट रही दो सगी बहनें आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं।50 वर्षीय सुप्पन और 47 वर्षीय भूरी खेत में मूंगफली उखाड़कर घर लौट रही थीं कि अचानक बिजली गिर गई।ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने भूरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुप्पन की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है। इसी तरह दूसरी घटना ग्राम गोरखा की है। यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग रामचरण यादव बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी आकाशीय बिजली गिर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Read more

आई लव मोहम्मद पर यूपी पुलिस की कार्रवाई निंदनीय: मदनी

बोले: जनभावनाओं का सम्मान करे उत्तर प्रदेश सरकार देवबंद जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने आई लव मोहम्मद कैंपेन पर उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई की निंदा करते हुए इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। मौलाना मदनी ने कहा कि यह सरासर अन्याय और चिंताजनक है।मौलाना महमूद मदनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के बिना हमारा सब कुछ अधूरा है, उन्हें प्यार करके ही अल्लाह को राजी किया जा सकता है, मुसलमान मोहम्मद साहब के नाम पर किसी भी तरह का बलिदान देने से पीछे नहीं हटता। मौलाना मदनी ने कहा कि इस तथ्य की ओर भी ध्यान दिलाया कि इस्लाम के मानने वालों की असल जिम्मेदारी यह है कि वह मोहम्मद साहब को अपने जीवन का आदर्श और मार्गदर्शक बनाएं और उनके व्यक्तित्व को किसी भी प्रतिक्रिया या विरोध का विषय न बनाया जाए, यह मोहम्मद साहब के सम्मान और पवित्रता के लिए भी जरुरी है। उन्होंने आई लव मोहम्मद को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैया की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से जनभावनाओं और धार्मिक पेशवाओं का सम्मान करने की मांग की, साथ ही कहा कि केवल नारों और पोस्टरों के आधार पर लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डालना अन्यायपूर्ण कृत्य है, जिससे बचा जाना चाहिए।
Read more

झाँसी में कार-ट्रक की भिड़ंत,दो की मौत – दो घायल

झाँसी ब्रेकिंग् झाँसी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। झाँसी के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कानपुर रोड, दिगारा से ओरछा जाने वाले मार्ग पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में अर्टिगा गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार योगेंद्र मिश्रा ,की मौके तो स्वेता पांडे की उपचार के दौरान मौत हो गई।वहीं सत्यम मिश्रा, और प्रियंका पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को तत्काल झाँसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया।कार अमेठी-लखनऊ से झाँसी आई थी। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि कार सवार लोग यहाँ किस काम से आए थे और कहाँ जा रहे थे।इधर हादसे की खबर मिलते ही सभी परिजन भी झाँसी के लिए रवाना हो चुके हैं। रिपोर्ट,रवि परिहार
Read more

झाँसी में खाद वितरण में धांधली – किसान बेहाल

झाँसी ब्रेकिंग् झाँसी में खाद वितरण में धांधली – किसान बेहाल रबी की बोनी नजदीक है और किसानों को खाद की सख्त जरूरत है, लेकिन झाँसी के टोंडी फतेहपुर क्षेत्र की दुगारा साधन सहकारी समिति पर धांधली और मनमानी के आरोप लग रहे हैं। किसानों का कहना है कि समिति टोकन वितरण में हेराफेरी कर रही है। इसके चलते उन्हें लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है, और खाद के बिना खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। टोंडी फतेहपुर की दुगारा साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।किसानों का आरोप है कि टोकन वितरण में गड़बड़ी कर किसानों का शोषण किया जा रहा है। बीते सोमवार को समिति पर लगभग 150 किसानों को खाद के टोकन दिए गए थे, लेकिन मंगलवार को जब किसान पहुंचे तो पहले से ही करीब 400 टोकनधारी लाइन में खड़े मिले। किसानों का सवाल है कि जब सोमवार को सिर्फ 150 टोकन ही बांटे गए थे, तो बाकी टोकन कहां से आए? किसानों का आरोप है कि पैसे लेकर टोकन बेचे जा रहे हैं। समिति अध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने टोकन कार्यालय पर न बांटकर टोड़ी फतेहपुर में गुपचुप तरीके से वितरित किए। इतना ही नहीं, कुछ किसानों का कहना है कि पैसे लेकर मनचाहे लोगों को बड़ी संख्या में टोकन थमा दिए गए। करीब 80 वर्षीय किसान बिलटे श्रीवास ने बताया कि वह पिछले दो दिन से समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े रहने और दिनभर भूखे-प्यासे वहीं रहने के बावजूद शाम को उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा। किसानों का कहना है कि समिति सचिव की आंखों के सामने यह धांधली हो रही है, लेकिन वे चुप्पी साधे हुए हैं। उनका मानना है कि सचिव और कर्मचारी भी इस खेल में शामिल हैं।
Read more

झाँसी में महिला से मारपीट,वीडियो वायरल, – पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

झाँसी में महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां दबंगों पर महिला और उसके बेटे को सरेआम पीटने का आरोप लगाया है।जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई। लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस अब तक कोई सख्त कदम उठाती नज़र नहीं आ रही। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। झाँसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्रीन गार्डन इलाके में रहने वाली आशा रायकवार और उनके बेटे के साथ दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में आए दिन मोहल्ले के तीन युवक गाली-गलौज करते हैं और धमकाते रहते हैं। 26 सितंबर को मामला और बढ़ गया, जब तीनों आरोपियों ने महिला और उसके बेटे पर सरेआम हमला कर दिया। मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम पड़ोसियों के मोबाइल कैमरे में भी कैद हुआ। जिसका वीडियो अब सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी गई थी। मौके पर पुलिस पहुँची भी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ समझौते की बात कहकर लौट गई।पीड़िता का आरोप है कि दबंग धनबल और राजनीतिक दबाव के दम पर झूठे मुकदमों में फँसाने और जबरन राजीनामा कराने की कोशिश कर रहे हैं। अब पीड़िता ने एसएसपी झाँसी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की है।
Read more

उपजिलाधिकारी ने महेवा में मतदाता सूची का किया निरीक्षण

झांसी के टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र में आगामी चुनावों को लेकर मतदाता सूची में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्य ने ग्राम महेवा सहित आसपास के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर जाकर बीएलओ के कार्य का निरीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि जिन मतदाताओं की 1 जनवरी 2025 तक आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनका नाम सूची में अवश्य जोड़ा जाए। वहीं, जिन व्यक्तियों का नाम दो स्थानों पर दर्ज है, उन्हें सूची से हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली और बीएलओ को सतर्कता बरतने को कहा। उपजिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने को कहा। इस मौके पर बीएलओ नारायण दास सोनी, विधानसभा बीएलओ आशीष निरंजन, सुभ्या कुमारी, प्रधानाध्यापक कैलाश नारायण सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Read more
1 7 8 9

Trending News

Editor's Picks

मऊरानीपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मऊरानीपुर (झांसी)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज, धवाकर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह प्रांत प्रचारक आदरणीय मुनीष जी , कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने पौधरोपण कर किया। इसके बाद कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर नीम, पीपल, बरगद, अमरूद सहित अन्य उपयोगी एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयं पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक मुनीष जी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, छाया, फल और औषधीय गुण प्रदान करते हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है तो पौधरोपण को जन अभियान बनाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दोहराया। कॉलेज प्रशासन ने लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी, ताकि सभी पौधे सुरक्षित रहकर वृक्ष का रूप ले सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सीएम योगी से परिवार सहित मिले झांसी एसएसपी, मीडिया का जताया आभार

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे के बाद झांसी पुलिस की ओर से जारी एक संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मुख्यमंत्री से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट करने का अवसर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद झांसी पुलिस ने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की है। एसएसपी की ओर से जारी संदेश में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों का आभार व्यक्त किया गया है।संदेश में कहा गया है कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग और बेहतर समन्वय से मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की सूचनाएं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंच सकीं। झांसी पुलिस ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन में मीडिया की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल को लेकर यह संदेश चर्चा में बना हुआ है।

झांसी पुलिस परिवार ने स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

झांसी। झांसी पुलिस परिवार द्वारा अन्य जनपदों में स्थानांतरित हुए क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकान्त गौतम, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अजय श्रोत्रीय के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने तीनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसएसपी ने स्थानांतरित अधिकारियों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक आरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी टहरौली असमा वकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार, कुशल नेतृत्व, कार्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की। विदाई समारोह में तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।आत्मीय और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

जामनी नदी में दर्दनाक हादसा दो युवकों की डूबने से मौत

झांसी ओरछा के जामनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतकों की पहचान झांसी शहर के अलीगोल खिड़की निवासी अकरम और शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाफिज थे और इलाके में काफी मिलनसार स्वभाव के कारण पहचाने जाते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक ओरछा के जामनी नदी पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, दोनों पानी में डूबने लगे।घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद अलीगोल खिड़की इलाके में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इलाके के लोगों ने युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया .

जिला कारागार झांसी में लीगल हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

झांसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार झांसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही कारागार परिसर में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का भी अनावरण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कमलेश कच्छल के निर्देशन में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को मुफ्त अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और अन्य आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस मौके पर कारागार में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सचिव ईशा त्रिपाठी ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों को जमानत, अपील, पैरोल, मुकदमों की जानकारी और अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी बंदी को अपने मुकदमे या न्यायालयी प्रक्रिया से जुड़ी समस्या होगी तो वह हेल्प डेस्क के माध्यम से अपनी बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बंदी को विधिक सहायता का अवसर उपलब्ध कराया जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सचिव ने बंदियों को आश्वस्त किया कि उनकी विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहेगा। निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी, लीगल डिफेंस काउंसिल के चीफ प्रतीक समाधिया, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अजय राठौर एवं दीपक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार समेत कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

BHADAAS

UP News

“UP की आवाज़, आपकी भड़ास”

Popular Categories

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by Frame Motion Creative Studio