
झाँसी ब्रेकिंग्
झाँसी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

झाँसी के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कानपुर रोड, दिगारा से ओरछा जाने वाले मार्ग पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में अर्टिगा गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार सवार योगेंद्र मिश्रा ,की मौके तो स्वेता पांडे की उपचार के दौरान मौत हो गई।
वहीं सत्यम मिश्रा, और प्रियंका पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को तत्काल झाँसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया।
कार अमेठी-लखनऊ से झाँसी आई थी। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि कार सवार लोग यहाँ किस काम से आए थे और कहाँ जा रहे थे।
इधर हादसे की खबर मिलते ही सभी परिजन भी झाँसी के लिए रवाना हो चुके हैं।
रिपोर्ट,रवि परिहार