BHADAAS

UP NEWS

NE

News Elementor

What's Hot

Dark Light

Latest Posts

सीएम योगी से परिवार सहित मिले झांसी एसएसपी, मीडिया का जताया आभार

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे के बाद झांसी पुलिस की ओर से जारी एक संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मुख्यमंत्री से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट करने का अवसर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद झांसी पुलिस ने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की है। एसएसपी की ओर से जारी संदेश में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों का आभार व्यक्त किया गया है।संदेश में कहा गया है कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग और बेहतर समन्वय से मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की सूचनाएं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंच सकीं। झांसी पुलिस ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन में मीडिया की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल को लेकर यह संदेश चर्चा में बना हुआ है।
Read more

मऊरानीपुर विधानसभा में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, 7 मंडलों के कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

मऊरानीपुर (झांसी)। मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी 7 मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।यह प्रशिक्षण वर्ग शहर के प्रमुख स्थलों—राधिका पैलेस, साईं पैलेस एवं लक्ष्मी पैलेस—में आयोजित किया जा रहा है, जहां कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र सहित कुल चार सत्र आयोजित किए गए। उद्घाटन सत्र में संगठन की भूमिका एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके बाद क्रमशः कार्य पद्धति, कार्य विस्तार और संगठन के इतिहास एवं विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और जनता के बीच संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन भी कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां एवं कार्यों की जानकारी, साथ ही सोशल मीडिया, नमो ऐप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान समय में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ तकनीकी दक्षता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समय के साथ चलने, डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकाधिक उपयोग करने और सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क मजबूत करने की सलाह दी।दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह सराहनीय रहा। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन के साथ इसे पूर्ण किया जाएगा।इस अवसर पर श्याम बिहारी गुप्ता, रामकिशोर साहू, संत विलाश शिवहरे, रामनरेश तिवारी, जगदीश चौहान, हेमंत परिहार, प्रदीप सरावगी, बाबू लाल तिवारी, धर्मेंद्र गोस्वामी, प्रदीप पटेल, अरुण सिंह, बद्री त्रिपाठी सहित मंडल प्रशिक्षण जिला संयोजक छत्रपाल सिंह राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान यह संदेश प्रमुख रूप से दिया गया कि “प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की नींव होते हैं,” और यही भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।
Read more

मऊरानीपुर : गढ़वा में धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकार का संगम,11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न…

श्री विष्णु महायज्ञ सेवा समिति गढ़वा के तत्वावधान में ग्राम गढ़वा स्थित श्री हनुमंत निवास परिसर में 17 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित 43 वां श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। महायज्ञ के दौरान आचार्यों द्वारा विधिविधान से लाखों आहुतियां अर्पित कर देश में सुख-शांति की कामना की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देश-ख्याति प्राप्त टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर किया । डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री (यज्ञाचार्य एवं प्रोफेसर नेहरू महाविद्यालय ललितपुर) ने धार्मिक अनुष्ठानों में प्रमुख भूमिका निभाई। आयोजन के सातवें दिन शनिवार 24 जनवरी को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 11 कन्याओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान वर-वधुओं ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर झांसी बिहारीलाल आर्य,गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम रहे। आयोजक समिति के प्रमुख एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल सहित अन्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साथ ही सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी के दैनिक उपयोग का सामान एवं आभूषण भेंट किए गए। इस अवसर पर अरुण सिंह,बद्री त्रिपाठी,प्रमोद चतुर्वेदी,लालता पांचाल जिला,दिनेश परिहार,सजेंद्र बघेल,आनंद सिंह परिहार,आयुष श्रीवास,अरुण मिश्रा, राज कानतेश,भारती आर्य,डॉ. अनिल राज,दिनेश राजपूत,अवधेश निरंजन,विनोद पटेल,गुड्डी रानी पटेल,बी.के. निरंजन,शुभम वैध,संदीप पटसरिया,चंचल कंथारिया,जिनेंद्र जैन,मोनू मौर्य,जितेंद्र पटेल,हरप्रसाद निरंजन, दिनेश गौतम,जयप्रकाश पाल,गजेंद्र सिंह बुंदेला,अमित चौरसिया,कृपेंद्र पटेल,अनिल पटेल,कृष्ण चंद्र तिवारी,मुकेश पटेल,राजकांत पटेल, पुष्पेंद्र दुबे,संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Read more

मोंठ नगर पंचायत में बिना बोर्ड बैठक फर्जी प्रस्तावों से कार्य योजना बनाने का आरोप, डीएम से शिकायत

झांसी जनपद की नगर पंचायत मोंठ में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। नगर पंचायत में बिना बोर्ड बैठक कराए फर्जी प्रस्तावों के आधार पर कार्य योजनाएं तैयार करने और टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में सभासदों ने जिलाधिकारी झांसी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि नगर पंचायत अधिनियम एवं शासनादेशों के अनुसार किसी भी विकास कार्य योजना को लागू करने से पहले बोर्ड बैठक बुलाकर प्रस्ताव पारित करना अनिवार्य है, लेकिन मोंठ नगर पंचायत में इस प्रक्रिया का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। आरोप है कि न तो किसी बैठक की सूचना दी जाती है और न ही सभासदों की सहमति ली जाती है, इसके बावजूद कागजों में फर्जी प्रस्ताव दर्शाकर कार्य योजनाएं बनाई जा रही हैं।सभासदों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो इससे न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है, बल्कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। शिकायत में यह भी मांग की गई है कि जिन प्रस्तावों पर बोर्ड की स्वीकृति नहीं है, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए तथा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय व विधिक कार्रवाई की जाए।सभासदों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर पंचायत मोंठ में अब तक कराए गए सभी कार्यों और प्रस्तावों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और भविष्य में सभी कार्य केवल विधिवत बोर्ड बैठक के माध्यम से पारदर्शी ढंग से कराए जाएं। इस ज्ञापन में पार्षद दयाल गिरी, धर्मेंद्र वर्मा , नीलेश कुमार , आकाश सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अनिल सोनी, राजेश कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
Read more

ब्लाक में ग्राम सचिवों का प्रदर्शन:ऑनलाइन अटेंडेंस का कर रहे विरोध।

झाँसी ब्लाक में ग्राम सचिवों का प्रदर्शन:ऑनलाइन अटेंडेंस का कर रहे विरोध। झांसी के मऊरानीपुर ब्लॉक में प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा चलाए जा रहे सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के तहत सोमवार को खंड विकास कार्यालय मऊरानीपुर परिसर में ग्राम सचिवों ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सचिवों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया धरना प्रदर्शन के उपरांत ग्राम पंचायत सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), विकास खंड मऊरानीपुर को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में दिनांक 01 दिसंबर 2025 को प्रेषित ज्ञापन के क्रम में ऑनलाइन उपस्थिति सहित मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों को सौंपे जाने का ग्राम सचिव लगातार विरोध कर रहे हैं। आंदोलन के बिंदु संख्या 01 से 05 तक के परिपालन के बावजूद 15 दिसंबर 2025 तक ग्राम सचिवों की कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है। मांगें पूरी न होने से आक्रोशित ग्राम पंचायत सचिवों ने सांकेतिक विरोध के रूप में अपने-अपने डीएससी/डोंगल सामूहिक रूप से सहायक विकास अधिकारी के समक्ष जमा कर दिए। सचिवों ने आग्रह किया कि आंदोलन के जारी रहने तक संबंधित डोंगल कार्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएं तथा उनकी मांगों के समाधान हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए न्यायोचित कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया जाए। ग्राम सचिवों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण है और जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतों से जुड़े मूल कार्य प्रभावित न हों, इसका भी ध्यान रखा जाएगा, लेकिन अतिरिक्त कार्यभार को लेकर उनका विरोध यथावत रहेगा। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि खंड विकास अधिकारी, मऊरानीपुर को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित की गई। आंदोलन में शामिल सचिवों में महेंद्र पटेल, इन्द्रविजय ,प्रेम सागर, आनंद आर्य, दिलीप ,अनिल ,हरिशंकर राजपूत, रवि शंकर राजपूत, मथुरा पाल, सहित अन्य ग्राम पंचायत सचिव शामिल रहे।
Read more

ब्लाक में ग्राम सचिवों का प्रदर्शन: डीएससी/डोंगल सामूहिक रूप से जमा किए,

ब्लाक में ग्राम सचिवों का प्रदर्शन: डीएससी/डोंगल सामूहिक रूप से जमा किए, झांसी के मोंठ में प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा चलाए जा रहे सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के तहत सोमवार को खंड विकास कार्यालय मोंठ परिसर में ग्राम सचिवों ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सचिवों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। धरना प्रदर्शन के उपरांत ग्राम पंचायत सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), विकास खंड मोंठ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में दिनांक 01 दिसंबर 2025 को प्रेषित ज्ञापन के क्रम में ऑनलाइन उपस्थिति सहित मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों को सौंपे जाने का ग्राम सचिव लगातार विरोध कर रहे हैं। आंदोलन के बिंदु संख्या 01 से 05 तक के परिपालन के बावजूद 15 दिसंबर 2025 तक ग्राम सचिवों की कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है। मांगें पूरी न होने से आक्रोशित ग्राम पंचायत सचिवों ने सांकेतिक विरोध के रूप में अपने-अपने डीएससी/डोंगल सामूहिक रूप से सहायक विकास अधिकारी के समक्ष जमा कर दिए। सचिवों ने आग्रह किया कि आंदोलन के जारी रहने तक संबंधित डोंगल कार्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएं तथा उनकी मांगों के समाधान हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए न्यायोचित कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया जाए। ग्राम सचिवों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण है और जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतों से जुड़े मूल कार्य प्रभावित न हों, इसका भी ध्यान रखा जाएगा, लेकिन अतिरिक्त कार्यभार को लेकर उनका विरोध यथावत रहेगा। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि खंड विकास अधिकारी, मोठ को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित की गई। आंदोलन में शामिल सचिवों में पुरुषोत्तम सिंह, शशिकांत, रघुनंदन, अरविंद वर्मा, अशोक कुमार मौर्य, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, शैलेंद्र कुमार, प्रखर राजपूत, उमाशंकर सहित अन्य ग्राम पंचायत सचिव शामिल रहे। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि “वार्ता का प्रदर्शन समाप्त कराया गया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया, जिसे उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर अवगत कराया गया है। अधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।”
Read more

मऊरानीपुर में विश्व हिन्दू परिषद का नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

मऊरानीपुर (झाँसी)।विश्व हिन्दू परिषद, ग्रामीण झाँसी द्वारा प्रान्त संगठन के निर्देशानुसार मऊरानीपुर नगर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चौमुखी माता मंदिर के पास स्थित श्री विपुल सर के कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को नशा मुक्त जीवन के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना कनकने, जिला संगठन मंत्री श्री अमन जी, जिला संयोजक बजरंग दल श्री रोहित कुशवाहा एवं नगर सह-संयोजक श्री सानू सत्यम धावाकर नगर सुरक्षा प्रमुख राहुल सुमित सह गौ रक्षा प्रमुख अजय अमर सिंह मृदुल प्रिंस बाल्मीकि नगर गौ रक्षा प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भीतर से खोखला कर रहा है। नशे की लत के कारण युवाओं का भविष्य तो प्रभावित होता ही है, साथ ही लीवर एवं किडनी खराब होना, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ, कम उम्र में हार्ट अटैक तथा मानसिक असंतुलन जैसी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि नशे के कारण होने वाला आर्थिक नुकसान परिवार की रीढ़ तोड़ देता है, जिससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। कई परिवारों में नशे की वजह से बच्चों की पढ़ाई छूटना, घरेलू कलह और सामाजिक असुरक्षा जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो रही हैं। सभी वक्ताओं ने छात्रों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन, खेल एवं संस्कारों को अपने जीवन का आधार बनाएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्रों एवं युवाओं को नशा न करने और नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया। विश्व हिन्दू परिषद ने यह संदेश दिया कि नशा मुक्ति केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है, और युवा पीढ़ी यदि आज सजग हुई तो ही राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
Read more

मऊरानीपुर में मतदाता सूची सत्यापन का निरीक्षण | BJP जिलाध्यक्ष के सख्त निर्देश

मऊरानीपुर में मतदाता सूची सत्यापन का निरीक्षण | BJP जिलाध्यक्ष के सख्त निर्देश मऊरानीपुर से बड़ी खबर—मतदाता सूची सत्यापन कार्य में तेजी लाने और पारदर्शिता बनाए रखने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कई बूथों पर मिली कमियों को देखते हुए उन्होंने बीएलओ को सख्त निर्देश दिए और उपजिलाधिकारी को भी स्थिति से अवगत कराया मऊरानीपुर में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने प्राथमिक विद्यालय रूपाधमना के बूथ संख्या 332 और 333, तथा प्राथमिक विद्यालय चुरारी के बूथ नंबर 352 का निरीक्षण कर बीएलओ से कार्य प्रगति की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने फॉर्म भरने से लेकर सत्यापन तक की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से परखा और निर्देश दिए कि मतदाता सूची सत्यापन का कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए। निरीक्षण में सामने आया कि रूपाधमना भाग संख्या–1 में कुल 1118 मतदाताओं में से 204 लोग ASD यानी Absent, Shifted या Dead पाए गए। वहीं चुरारी में कुल 961 मतदाताओं में से 930 की पुष्टि हो गई और 31 मतदाता ASD श्रेणी में मिले। इन आंकड़ों पर गंभीरता जताते हुए जिलाध्यक्ष ने बीएलओ को 204 ASD मतदाताओं का दोबारा सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही उपजिलाधिकारी श्वेता साहू को भी स्थिति की जानकारी देते हुए पुनः निरीक्षण कर कार्य को सटीक रूप से पूरा कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान SIR संयोजक डॉ. अनिल राज सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Read more

“भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, पूर्व सैनिकों ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र”

सैनिक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम 31 वें अनुस्मारक को खून से लिखा।मऊरानीपुर समाचार,शहीद स्मारक एवं पूर्व सैनिकों की घोर उपेक्षा करने वाले मऊरानीपुर जिला झांसी के भ्रष्ट एवं स्वेच्छाचारी राजस्व अधिकारियों को अनिवार्य सेवा मुक्त किए जाने के संबंध में सैनिक कल्याण संगठन के सदस्य गणों ने खून से मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखा। कैप्टन राम रतन तिवारी एवं सूबेदार मेजर जगत नारायण शर्मा के खून से पत्र लिखा गया। इस पत्र पर करनल अनिल कुमार, कैप्टन राम रतन तिवारी ,सूबेदार मेजर जगत नारायण शर्मा एवं राकेश अग्निहोत्री , ट्रस्टी सदस्य सुधीर जैन व हरेंद्र तिवारी सहित अनेक लोगों के हस्ताक्षर हैं। विदित हो कई वर्षों से प्रशासन द्वारा उत्पन्न की गई समस्याओं के निराकरण हेतु दर्जनों ज्ञापन जिला प्रशासन से लेकर शासन तक दिए गए, जो सभी ज्ञापन और प्रार्थना पत्र लौटकर तहसील में आते हैं और लेखपाल को सर्वोच्च न्यायाधीश मानकर राजस्व अधिकारी उसी के निर्देशन में फर्जी आखया लगाते हैं। यह इतने निरंक को एवं तनाशय हो गए हैं कि लेखपाल का इतना तक कहना होता है कि जो रिपोर्ट में लगाऊंगा। उसे गवर्नर भी नहीं बदल सकते हैं । ऐसे भ्रष्ट एवं स्वेच्छा चारी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य सेवा मुक्त किए जाने के संबंध में 31 में ज्ञापन एसडीएम मऊरानीपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित दिया गया। ज्ञापन की प्रक्रिया माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महामहिम राज्यपाल महोदय, उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री, माननीय प्रमुख सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव संस्कृति निदेशालय, प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार, मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया। भेजे गए ज्ञापन में प्रशासनिक आतंकवाद पर अंकुश लगाने हेतु सैनिक संगठन की ओर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन अथवा आत्मदाह करने की भी अनुमति मांगी गई है। किंतु खेद है कि किसी भी स्तर से इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है,जिससे सैनिक संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो रहा है।प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ से विनम्र आग्रह है कि अमर शहीद राष्ट्र के लिए शहादत देने वाले अमर शहीद के सम्मान में शहीद स्मारक पर अमर जवान ज्योति , तिरंगा स्थल एवं बार ट्रॉफी रखने हेतु अनुमति प्रदान करने की कृपा की जाए एवं भ्रष्टाचारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवा मुक्त किया जाए। यही अमर शहीद के नाम पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी।जय हिंद। जय भारत माता।
Read more

झाँसी – विधायक रवि शर्मा का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया, एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

झाँसी में सदर विधायक रवि शर्मा का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने गरीब महिलाओं को कम्बल वितरित किए और बच्चों के साथ केक काटकर जश्न मनाया। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित एकता यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। झाँसी के सदर विधायक रवि शर्मा का जन्मदिवस मंगलवार को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। विधायक ने अपने गोद लिए गए कम्पोजिट विद्यालय, लाल स्कूल नई बस्ती में बच्चों के साथ केक काटा और मिठाई बांटी। इसके बाद निर्धन महिलाओं को गर्म कम्बल वितरित किए गए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जुगनू मैरिज गार्डन से शुरू होकर कारगिल पार्क तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कारगिल पार्क में यात्रा के समापन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार और विधायक रवि शर्मा ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में विधायक ने अपने समाधान कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और शुभकामनाएँ स्वीकार कीं। इस दौरान महापौर बिहारीलाल आर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
Read more
1 2 3

Trending News

Editor's Picks

मऊरानीपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मऊरानीपुर (झांसी)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज, धवाकर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह प्रांत प्रचारक आदरणीय मुनीष जी , कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने पौधरोपण कर किया। इसके बाद कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर नीम, पीपल, बरगद, अमरूद सहित अन्य उपयोगी एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयं पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक मुनीष जी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, छाया, फल और औषधीय गुण प्रदान करते हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है तो पौधरोपण को जन अभियान बनाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दोहराया। कॉलेज प्रशासन ने लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी, ताकि सभी पौधे सुरक्षित रहकर वृक्ष का रूप ले सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सीएम योगी से परिवार सहित मिले झांसी एसएसपी, मीडिया का जताया आभार

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे के बाद झांसी पुलिस की ओर से जारी एक संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मुख्यमंत्री से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट करने का अवसर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद झांसी पुलिस ने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की है। एसएसपी की ओर से जारी संदेश में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों का आभार व्यक्त किया गया है।संदेश में कहा गया है कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग और बेहतर समन्वय से मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की सूचनाएं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंच सकीं। झांसी पुलिस ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन में मीडिया की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल को लेकर यह संदेश चर्चा में बना हुआ है।

झांसी पुलिस परिवार ने स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

झांसी। झांसी पुलिस परिवार द्वारा अन्य जनपदों में स्थानांतरित हुए क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकान्त गौतम, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अजय श्रोत्रीय के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने तीनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसएसपी ने स्थानांतरित अधिकारियों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक आरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी टहरौली असमा वकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार, कुशल नेतृत्व, कार्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की। विदाई समारोह में तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।आत्मीय और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

जामनी नदी में दर्दनाक हादसा दो युवकों की डूबने से मौत

झांसी ओरछा के जामनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतकों की पहचान झांसी शहर के अलीगोल खिड़की निवासी अकरम और शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाफिज थे और इलाके में काफी मिलनसार स्वभाव के कारण पहचाने जाते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक ओरछा के जामनी नदी पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, दोनों पानी में डूबने लगे।घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद अलीगोल खिड़की इलाके में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इलाके के लोगों ने युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया .

जिला कारागार झांसी में लीगल हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

झांसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार झांसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही कारागार परिसर में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का भी अनावरण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कमलेश कच्छल के निर्देशन में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को मुफ्त अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और अन्य आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस मौके पर कारागार में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सचिव ईशा त्रिपाठी ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों को जमानत, अपील, पैरोल, मुकदमों की जानकारी और अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी बंदी को अपने मुकदमे या न्यायालयी प्रक्रिया से जुड़ी समस्या होगी तो वह हेल्प डेस्क के माध्यम से अपनी बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बंदी को विधिक सहायता का अवसर उपलब्ध कराया जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सचिव ने बंदियों को आश्वस्त किया कि उनकी विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहेगा। निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी, लीगल डिफेंस काउंसिल के चीफ प्रतीक समाधिया, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अजय राठौर एवं दीपक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार समेत कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

BHADAAS

UP News

“UP की आवाज़, आपकी भड़ास”

Popular Categories

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by Frame Motion Creative Studio