झाँसी में सदर विधायक रवि शर्मा का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने गरीब महिलाओं को कम्बल वितरित किए और बच्चों के साथ केक काटकर जश्न मनाया। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित एकता यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

झाँसी के सदर विधायक रवि शर्मा का जन्मदिवस मंगलवार को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। विधायक ने अपने गोद लिए गए कम्पोजिट विद्यालय, लाल स्कूल नई बस्ती में बच्चों के साथ केक काटा और मिठाई बांटी। इसके बाद निर्धन महिलाओं को गर्म कम्बल वितरित किए गए।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जुगनू मैरिज गार्डन से शुरू होकर कारगिल पार्क तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कारगिल पार्क में यात्रा के समापन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार और विधायक रवि शर्मा ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाद में विधायक ने अपने समाधान कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और शुभकामनाएँ स्वीकार कीं। इस दौरान महापौर बिहारीलाल आर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।