BHADAAS

UP NEWS

NE

News Elementor

What's Hot

Dark Light

मऊरानीपुर में विश्व हिन्दू परिषद का नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

Table of Content

मऊरानीपुर (झाँसी)।
विश्व हिन्दू परिषद, ग्रामीण झाँसी द्वारा प्रान्त संगठन के निर्देशानुसार मऊरानीपुर नगर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चौमुखी माता मंदिर के पास स्थित श्री विपुल सर के कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को नशा मुक्त जीवन के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना कनकने, जिला संगठन मंत्री श्री अमन जी, जिला संयोजक बजरंग दल श्री रोहित कुशवाहा एवं नगर सह-संयोजक श्री सानू सत्यम धावाकर नगर सुरक्षा प्रमुख राहुल सुमित सह गौ रक्षा प्रमुख अजय अमर सिंह मृदुल प्रिंस बाल्मीकि नगर गौ रक्षा प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भीतर से खोखला कर रहा है। नशे की लत के कारण युवाओं का भविष्य तो प्रभावित होता ही है, साथ ही लीवर एवं किडनी खराब होना, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ, कम उम्र में हार्ट अटैक तथा मानसिक असंतुलन जैसी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि नशे के कारण होने वाला आर्थिक नुकसान परिवार की रीढ़ तोड़ देता है, जिससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। कई परिवारों में नशे की वजह से बच्चों की पढ़ाई छूटना, घरेलू कलह और सामाजिक असुरक्षा जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो रही हैं।

सभी वक्ताओं ने छात्रों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन, खेल एवं संस्कारों को अपने जीवन का आधार बनाएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्रों एवं युवाओं को नशा न करने और नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया।

विश्व हिन्दू परिषद ने यह संदेश दिया कि नशा मुक्ति केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है, और युवा पीढ़ी यदि आज सजग हुई तो ही राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

Ravi parihar

ravimauranipur@gmail.com https://bhadaasup.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मऊरानीपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मऊरानीपुर (झांसी)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज, धवाकर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह प्रांत प्रचारक आदरणीय मुनीष जी , कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने पौधरोपण कर किया। इसके बाद कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर नीम, पीपल, बरगद, अमरूद सहित अन्य उपयोगी एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयं पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक मुनीष जी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, छाया, फल और औषधीय गुण प्रदान करते हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है तो पौधरोपण को जन अभियान बनाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दोहराया। कॉलेज प्रशासन ने लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी, ताकि सभी पौधे सुरक्षित रहकर वृक्ष का रूप ले सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सीएम योगी से परिवार सहित मिले झांसी एसएसपी, मीडिया का जताया आभार

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे के बाद झांसी पुलिस की ओर से जारी एक संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मुख्यमंत्री से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट करने का अवसर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद झांसी पुलिस ने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की है। एसएसपी की ओर से जारी संदेश में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों का आभार व्यक्त किया गया है।संदेश में कहा गया है कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग और बेहतर समन्वय से मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की सूचनाएं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंच सकीं। झांसी पुलिस ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन में मीडिया की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल को लेकर यह संदेश चर्चा में बना हुआ है।

झांसी पुलिस परिवार ने स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

झांसी। झांसी पुलिस परिवार द्वारा अन्य जनपदों में स्थानांतरित हुए क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकान्त गौतम, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अजय श्रोत्रीय के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने तीनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसएसपी ने स्थानांतरित अधिकारियों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक आरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी टहरौली असमा वकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार, कुशल नेतृत्व, कार्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की। विदाई समारोह में तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।आत्मीय और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

जामनी नदी में दर्दनाक हादसा दो युवकों की डूबने से मौत

झांसी ओरछा के जामनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतकों की पहचान झांसी शहर के अलीगोल खिड़की निवासी अकरम और शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाफिज थे और इलाके में काफी मिलनसार स्वभाव के कारण पहचाने जाते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक ओरछा के जामनी नदी पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, दोनों पानी में डूबने लगे।घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद अलीगोल खिड़की इलाके में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इलाके के लोगों ने युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया .

जिला कारागार झांसी में लीगल हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

झांसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार झांसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही कारागार परिसर में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का भी अनावरण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कमलेश कच्छल के निर्देशन में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को मुफ्त अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और अन्य आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस मौके पर कारागार में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सचिव ईशा त्रिपाठी ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों को जमानत, अपील, पैरोल, मुकदमों की जानकारी और अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी बंदी को अपने मुकदमे या न्यायालयी प्रक्रिया से जुड़ी समस्या होगी तो वह हेल्प डेस्क के माध्यम से अपनी बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बंदी को विधिक सहायता का अवसर उपलब्ध कराया जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सचिव ने बंदियों को आश्वस्त किया कि उनकी विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहेगा। निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी, लीगल डिफेंस काउंसिल के चीफ प्रतीक समाधिया, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अजय राठौर एवं दीपक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार समेत कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

BHADAAS

UP News

“UP की आवाज़, आपकी भड़ास”

Popular Categories

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by Frame Motion Creative Studio