आगरा के खैरागढ़ में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ऊंटगन नदी में 13 लोग डूब गए। अब तक 5 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से 11 की मौत हो चुकी है, जबकि एक का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में जारी है। बाकी 1 की तलाश तेज़ी से जारी है।
यह दर्दनाक हादसा थाना खैरागढ़ क्षेत्र की ऊंटगन नदी में हुआ है। दुर्गा विसर्जन के दौरान अचानक 13 युवक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। SDRF, PAC आगरा व इटावा की टीमें मौके पर पहुंचीं और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

अब तक 5 युवकों को बाहर निकाला गया है। उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 11 को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल 1 की तलाश जारी है। पुलिस कमिश्नर, अपर पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, डीसीपी, एडीएम, स्थानीय विधायक समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत बचाव कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लापता युवकों को ढूंढ नहीं लिया जाता।