झाँसी
अतीक अहमद के बेटे अली अहमद का झांसी जेल में बनाए गए कथित वीडियो का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजी जेल, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर झांसी जेल से जुड़े इस कथित वीडियो मामले में विस्तृत जांच की मांग की है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जो वीडियो सामने आया है, वह जेल के बाहर का नहीं बल्कि जेल गेट के ठीक अंदर का प्रतीत होता है, जहां कैदियों को अंदर ले जाने से पहले तलाशी ली जाती है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जेल के अंदर की तलाशी का वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना बेहद गंभीर मामला है। खासकर तब, जब अली अहमद को सुरक्षा कारणों से प्रयागराज की नैनी जेल से सैकड़ों किलोमीटर दूर झांसी जेल शिफ्ट किया गया था।
अमिताभ ठाकुर ने डीजी जेल से आरोप सही पाए जाने पर झांसी जेल के अधीक्षक सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
रिपोर्ट अभिषेक पाठक