झांसी में जुमे की नमाज़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने खुद सड़क पर उतरे और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही हैं

जुमे की नमाज़ के मद्देनज़र झांसी जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है।
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी और एसएसपी बी बी जी टी एस मूर्ति ने भारी पुलिस बल के साथ शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया और मौके पर तैनात अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, वहीं एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।