झाँसी
मां काली जी की भव्य विदाई यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने दी नम आंखों से विदाई
गुरसराय नगर के पटकाना मुहल्ला में विराजमान मां काली जी की ऐतिहासिक और भव्य विसर्जन विदाई यात्रा गुरुवार को संपन्न हुई। हजारों की भीड़ ने भावपूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ मां काली जी को नम आंखों से विदाई दी।
भव्य विदाई यात्रा में घोड़े और बग्गी पर सवार नौ देवी स्वरूप, राम दरबार, शिवजी, हनुमान जी आदि के आकर्षक स्वरूप देखने को मिले। यात्रा गाजे-बाजे और डीजे की धुनों के बीच पटकाना से शुरू होकर मातवाना, पायेगा, तालाब माता मंदिर, चौपरा कुआं, गांधी नगर, टीचर्स कॉलोनी होते हुए भस्नेह स्थित बड़वार बांध तक पहुँची।

बड़वार बांध पर विधिवत पूजन और आरती पुजारी अभिनव शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई। इसके बाद मां काली जी को नम आंखों और भावपूर्ण श्रद्धा के साथ भव्य विदाई दी गई।
इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार, डिप्टी एसपी असमा वकार, थानाध्यक्ष गुरसराय वेदप्रकाश पांडेय और अन्य अधिकारियों ने पूरी यात्रा में मोर्चा संभाला।
विदाई यात्रा में कमेटी अध्यक्ष सार्थक नायक, उपाध्यक्ष गगन यादव, पंकज आर्या, नीरज घोष, सागर मिश्रा और कई अन्य सदस्यों के साथ हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने मिलकर यह ऐतिहासिक पल देखा और मां काली जी को भावपूर्ण श्रद्धा दी।