झाँसी ब्रेकिंग्
झाँसी पशु चिकित्सालय में जहरीला सांप, मचा हड़कंप
झाँसी के भरारी पशु चिकित्सालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टोर रूम में अचानक एक जहरीला सांप निकल आया। आनन-फानन में वन विभाग की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप का सफल रेस्क्यू किया।
मिली जानकारी के मुताबिक भरारी स्थित पशु चिकित्सालय के स्टोर में अचानक जहरीले सांप के दिखाई देने से कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
सूचना पर तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा पी.एस. भदौरिया और वनरक्षक मनोज ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम की सराहना की।