झाँसी ब्रेकिंग्
झाँसी में सड़क हादसे में गाय का बछड़ा कार के नीचे आया, राहगीरों ने बचाई जान,घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।
झाँसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर बैठे एक बछड़े को कार ने कुचल दिया। हादसे के दौरान बछड़ा कार के नीचे लगभग तीन मीटर तक घसीटता गया। गनीमत रही कि राहगीरों और दुकानदारों की मदद से बछडे को बाहर निकाला गया।
झाँसी में आवारा गौवंश सड़क हादसों का शिकार होते आ रहे हैं। सरकार द्वारा गौ संरक्षण योजना के तहत गौशालाएं खोली गई हैं, लेकिन सड़क पर घूमते बेजुवान गाय और बछड़े आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।

मौके पर मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने मिलकर कार को उठाया और बछड़े को बाहर निकाला। घटना के बाद ड्राइवर कार से उतरा और कार के नीचे बछड़े को देखकर दंग रह गया।
हादसे का पूरा दृश्य पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोगों के बीच इस घटना ने भारी चिंता और चर्चा पैदा कर दी है।