
झाँसी ब्रेकिंग्
झांसी में कुख्यात माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद बुधवार दोपहर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया। इस दौरान अली अहमद ने खुद को असुरक्षित बताया और आरोप लगाया कि जेल में उसके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है।
“कुख्यात अपराधी अतीक अहमद का बेटा… अली अहमद अब झांसी जेल की सलाखों के पीछे।
बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अली अहमद नैनी जेल से स्थानांतरित होकर झांसी जिला कारागार पहुँचा।
करीब 420 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जब पुलिस प्रिजन वैन झांसी जेल के दरवाज़े पर पहुँची तो सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिए गए थे।
जेल में दाखिल होने से पहले अली अहमद ने मीडिया से बातचीत में खुद को असुरक्षित बताया।
उसने आरोप लगाया कि उसे लगातार परेशान किया जा रहा है…
यात्रा के दौरान तक उसे पानी तक नहीं दिया गया।
अली अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा – “जो हो गया सो हो गया… अब रहम कर दो, अब तो फर्जी सताया जा रहा है।”
38 महीने नैनी जेल में रहने के बाद झांसी जेल पहुँचे अली अहमद के चेहरे पर डर और खौफ साफ़ झलक रहा था।
योगी सरकार की अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का असर अली अहमद की बैचेनी में साफ देखा जा सकता है।”