झाँसी ब्रेकिंग्
झांसी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज परिसर में कुत्तों ने एक नवजात के शव को नोच-नोचकर खा लिया। जब कुत्ते सिर मुंह में दबाकर सड़क पर निकले तो गार्ड ने यह मंजर देखा। मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई है।
झांसी का महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज…
यहां मानवता को शर्मसार करने वाला नजारा देखने को मिला।
जहां कुत्ते एक नवजात का सिर मुंह में दबाकर सड़क पर आ गए। गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने जब यह दृश्य देखा तो तत्काल कुत्तों को भगाया और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सूचना दी।
सिर के अलावा नवजात का पूरा शरीर गायब था। गार्डों ने झाड़ियों में तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। आशंका है कि कुत्ते शव का बाकी हिस्सा नोंच-नोंचकर खा गए।
सूचना पर मेडिकल चौकी पुलिस पहुंची और नवजात का सिर कब्जे में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शव कहां से आया।
चौंकाने वाली बात यह है कि मेडिकल कॉलेज में पिछले पांच दिनों में किसी नवजात की मौत का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों से तीन भ्रूण और नवजात शव मिल चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन और समाज दोनों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।