काफिला झाँसी के लिए हुए रवाना


झाँसी ब्रेकिंग्
माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद अब नैनी नहीं बल्कि झाँसी जेल में रहेगा। बुधवार सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर अली अहमद को नैनी सेंट्रल जेल से झाँसी जेल के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच काफिले को निकाला गया। शासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
“माफिया अतीक अहमद का बेटा… अली अहमद अब झाँसी जेल की सलाखों के पीछे रहेगा। बुधवार सुबह अली अहमद को नैनी सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। करीब 420 किलोमीटर का सफर तय कर सात घंटे में उसे झाँसी जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
इस दौरान 4 ORT और PAC की एक सेक्शन के करीब 20 जवान अली को प्रिजन वैन में लेकर निकले। बताया गया है कि शासन के आदेश पर अली की जेल बदली गई है।
अली अहमद पिछले 38 महीने से नैनी सेंट्रल जेल में बंद था।
30 जुलाई 2022 को उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। उस पर प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है।
बता दें कि कुछ महीने पहले ही अली के पास बैरक में कैश मिला था। इसके बाद उसे नैनी जेल की ‘फांसी घर’ वाली हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
जहां सीसीटीवी की पैनी निगरानी और 24 घंटे सुरक्षा तैनात रहती है।
अब अली अहमद का नया ठिकाना होगा झाँसी जेल।”