BHADAAS

UP NEWS

NE

News Elementor

What's Hot

Dark Light

Latest Posts

SDM की खराब कार्यप्रणाली, और सरकारी कार्य मे लापरवाही से नाराज अधिवक्ताओं का प्रदर्शन।

झाँसी ब्रेकिंग् SDM की खराब कार्यप्रणाली, और सरकारी कार्य मे लापरवाही से नाराज अधिवक्ताओं का प्रदर्शन। खबर झाँसी के मऊरानीपुर तहसील परिसर से है। जहां पिछले 7 दिनों से मऊरानीपुर के समस्त अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन पर डटे हुए हैं। वह अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने बताया कि मऊरानीपुर की उपजिलाधिकारी की वर्तमान समय कार्यप्रणाली ठीक नही है।।वह अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता और अमर्यादित व्यवहार करती है। इसके साथ मे नायाब तहसीलदार, सदर लेखपाल, और उपजिलाधिकारी न्यायालय के पेशकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तहसील में बिना पैसे के कोई काम नही होता है। भ्रस्टाचार चरम पर है।।जिसको लेकर अधिवक्ता पिछले 7 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। । तत्काल सभी हो हटाये जाने की मांग की है। नही तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी ह
Read more

झाँसी ब्रेकिंग – रात में दबिश, दरवाज़ा टूटा, आरोपी उठा,कार्यवाही पर उठे सवाल

कटेरा ब्रेकिंग – रात में दबिश, दरवाज़ा टूटा, आरोपी उठा कटेरा थाने में गाली-गलौज के मामूली विवाद ने रात में हाईवोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया। देर रात पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुँची, दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज दी गई—लेकिन कोई हलचल नहीं।कुछ ही मिनटों में माहौल बदल गया… पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया और आरोपी को उठाकर थाने ले आई। इस एक कार्रवाई ने कटेरा पुलिस की कार्यशैली को चर्चा में ला दिया है। आम तौर पर पुलिस यह कहकर किनारा करती दिखती है कि “7 साल से कम सजा वाले मामलों में गिरफ्तारी नहीं की जाती”। लेकिन इस बार गाली-गलौज जैसे छोटे मामले में रात का ऑपरेशन, बल प्रयोग और दरवाजा तोड़कर गिरफ्तारी—लोगों के बीच कई तेज़ सवाल छोड़ गया। सबसे बड़ा सवाल—दोनों पक्षों ने प्रार्थना पत्र दिया था, तो कार्रवाई एक पर ही क्यों?यही बात पूरे क्षेत्र में बहस का विषय बनी हुई है। जब इस पूरे मामले पर महिला थाना प्रभारी वंदना सिंह चौहान से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि आरोपी को कई बार थाने बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। इसलिए बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तारी की गई। लेकिन जैसे ही उनसे यह पूछा गया कि—“क्या गाली-गलौज के मामूली मामले में रात के अंधेरे में दबिश देना और दरवाज़ा तोड़ना जरूरी था?”तो उन्होंने अचानक चुप्पी साध ली। अब स्थानीय लोग पूछ रहे हैं—क्या यह कानून का सख्त पालन था या फिर जल्दबाज़ी में लिया गया विवादित कदम?
Read more

पोस्ट ऑफिस का एजेंट बनकर ठगी — गरीब मैकेनिक से लाखों की रकम हड़पने का आरोप

झाँसी झाँसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां एक गरीब मैकेनिक से तीन साल तक पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा कराने के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए गए। जब व्यक्ति ने अपनी रकम मांगी, तो उसे पोस्ट ऑफिस की जगह एक निजी कंपनी की रसीद थमा दी गई। पीड़ित ने अब मामले की शिकायत प्रशासन और पुलिस से की है। झाँसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम भसनेह निवासी संजीव बदई ने टोडी फ़तेहपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में ग्राम पण्डवाहा निवासी शिवदयाल उर्फ शिवदयाल बाबा ने खुद को पोस्ट ऑफिस एजेंट बताकर उनसे रोजाना सौ रुपये जमा करवाने शुरू किए। शिवदयाल ने कहा कि यह पैसा पोस्ट ऑफिस में जमा होगा और भविष्य में उनकी बेटियों की शादी में काम आएगा। तीन साल तक भरोसा करने के बाद जब प्रार्थी ने अपनी रकम मांगी — जो कि करीब चार लाख रुपये से अधिक थी — तो शिवदयाल ने पोस्ट ऑफिस के बजाय “L.U.C.C. (The Loni Urban Multi State Society)” नाम की कंपनी की किताब थमा दी। प्रार्थी के अनुसार, यह रकम पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं की गई, बल्कि आरोपी ने अपने निजी लाभ के लिए दूसरी कंपनी में निवेश कर दी। अब पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात की शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के पास आरोपी द्वारा हस्ताक्षरित डायरियाँ, किताबें और रसीदें बतौर सबूत मौजूद हैं। पीड़ित का कहना है कि “मैंने अपनी बेटियों के भविष्य के लिए रोज़ ₹100 जमा किया। कहा गया कि पैसा पोस्ट ऑफिस में जाएगा, लेकिन बाद में पता चला कि सब झूठ था… अब तक चार लाख रुपये से ज्यादा फँस चुके हैं।” अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है और क्या पीड़ित संजीव को उसकी मेहनत की कमाई वापस मिल पाती है या नहीं।
Read more

झाँसी में दबंगो का आतंक, दबंगो ने की ग्राम प्रधान से की मारपीट,

झाँसी ब्रेकिंग् झाँसी में दबंगो का आतंक, ग्राम प्रधान से की मारपीट,— झाँसी जनपद के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में दबंगो का आतंक देखने को मिला। जहाँ गाँव के ग्राम प्रधान से दबंगों ने मारपीट की जान से मारने की धमकी दी। ग्राम प्रधान ने जातिसूचक शब्दो का उपयोग करते हुए अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। वही पीड़ित प्रधान ने टोडी फतेहपुर पुलिस से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की। झाँसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेबा में दबंगों की गुंडागर्दी देखने को मिली । जहां ग्राम प्रधान सोनेलाल अहिरवार ने आरोप लगाया है कि 3 नवंबर की रात करीब 7:30 बजे, जब वह किसी कार्य से मानवेन्द्र पटेल के घर जा रहे थे,तभी गाँव का ही एक व्यक्ति अपनी सफारी कार से दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहुँचा। और जातिसूचक गालियाँ देते हुए मारा-पीटा की,इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगो ने बीच-बचाव करने की कोशिश की,लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज की।पीड़ित प्रधान का कहना है कि दबंगों की दहशत के चलते ग्राम पंचायत के विकास कार्य ठप हो गए हैं।उन्होंने पुलिस से न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Read more

मऊरानीपुर में एक रात में आधा दर्जन घरों में चोरी, दहशत में नगरवासी!

झाँसी ब्रेकिंग न्यूज झाँसी के मऊरानीपुर में मंगलवार की सुबह हड़कंप मच गया। बीती रात अज्ञात चोरों ने शहर के बीच स्थित मोहल्ला कुरेचानाका में आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया। चोर इतने बेखौफ थे कि लोगों के जगने और दौड़ाने के बावजूद लगातार वारदातों को अंजाम देते रहे। पहली घटना में मनीष चतुर्वेदी के घर में छत के रास्ते दाखिल होकर चोर सोने का मंगलसूत्र, भगवान के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। इसी मोहल्ले में हरीश ताम्रकार, अशोक साहू, नंदराम साहू, मनीष ताम्रकार और ज्योति सोनी के घरों में भी चोरों ने ताबड़तोड़ हाथ साफ किया। कहीं से पीतल की मूर्तियाँ व चांदी के सिक्के तो कहीं से मोबाइल और नकदी पार हो गई। लगातार हुई वारदातों से इलाके में दहशत फैल गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोग इसे एक संगठित चोरी गिरोह की करतूत बता रहे हैं।अब देखना यह होगा कि कोतवाली पुलिस इस खुली चुनौती का पर्दाफाश कब तक करते हैं।
Read more

मानसिक बीमारी से जूझ रही महिला ने फांसी लगाकर दी जान, तीन मासूमो के सिर से उठा माँ का साया।

झाँसी ब्रेकिंग मानसिक बीमारी से पीड़ित महिला ने की आत्महत्या, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया। झाँसी के मऊरानीपुर में मानसिक बीमारी से जूझ रही तीन बच्चों की मां ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। झाँसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी मऊ शिव गंज मोहल्ले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब32 वर्षीय रिंकी आर्य पत्नी राजू आर्य ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रिंकी लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित बताई जा रही थी।घटना के समय पति बाजार गया हुआ था, और दोनों बेटियां स्कूल में थीं। घर पर रिंकी अपने छोटे बेटे के साथ थी, उसी दौरान उसने फांसी लगा ली। मृतका की मां ने बताया कि कल ही रिंकी मायके से लौटी थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी।सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है — और परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Read more

झाँसी में होमगार्ड की बकरी चुरा ले गए चोर।

झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है…जहां मऊरानीपुर क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त होमगार्ड की 5 बकरियां चोरों ने सफेद चारपहिया गाड़ी में भरकर ले उड़े।आधी रात को हुई इस चोरी से गांव में हड़कंप मच गया।प्रार्थी के शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए, लेकिन कोहरे की वजह से चोरों की गाड़ी नजरों से ओझल हो गई। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुखारा में पंचम सिंह पुत्र मकन्दी सिंह, सेवानिवृत्त होमगार्ड, के घर से बीती रात चोरों ने 5 बकरियां चोरी कर लीं।घटना रात करीब 12:40 बजे की बताई जा रही है, जब चोर सफेद रंग की चारपहिया गाड़ी (UP-92) में बकरियां डालकर फरार हो गए।ग्रामीणों ने शोर सुनकर पीछा भी किया, लेकिन घना कोहरा होने के कारण गाड़ी नजर नहीं आई।सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि चोरी गई बकरियों की कीमत लगभग पचास हजार रुपये है।सेवानिवृत्त होमगार्ड ने पुलिस से मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
Read more

पैदल जा रहे किसान को स्कूटी से मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत।

रंजिशन स्कूटी सवार दो लोगों ने खेत जा रहे किसान को मारी टक्कर इलाज दौरान घायल व्यक्ति की हुई मौत,पुलिस व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत देकर की कार्यवाही की मांग झाँसी के गुरसरांय में घर से खेत पर जा रहे किसान को रंजिशन इलेक्ट्रिक स्कूटी चला रहे दो लोगों ने जानबूझकर तेज टक्कर घालने से मरणासन्न कर दिया जिसकी मरणासन्न हालत में ग्वालियर इलाज दौरान मृत्यु हो गई है का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त विवरण के मुताबिक ग्राम भसनेह निवासी बृजभूषण पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम भसनेह थाना गुरसरांय जिला झांसी ने थाना गुरसरांय में 26 अक्टूबर 2025 को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 अक्टूबर 2025 को समय 11:00 लगभग उसके चाचा राजाराम पुत्र मातादीन अपने घर से खेत पर जा रहे थे तभी गांव के दो लोगो ने जानबूझकर इलेक्ट्रिक स्कूटी से जोरदार टक्कर घाल दी जिससे हमारे चाचा को गंभीर चोटें आई जिनकी इलाज दौरान 23 अक्टूबर 2025 को ग्वालियर में मौत हो गई। जिस इलेक्ट्रिक स्कूटी से टक्कर मारी गई उसको अभिराज सिंह पुत्र कंचन पाल चला रहे थे व पवन पुत्र खुमान गाड़ी पर पीछे बैठा था उक्त लोग काफी समय से हमारे चाचा से रंजिश रखते थे। उक्त लोग कई बार हमारे चाचा को जान से मारने की धमकी देते आ रहे थे। इस संबंध में प्रार्थी बृजभूषण पुत्र रामदयाल ने थाना गुरसरांय में लिखित प्रार्थना पत्र 26 अक्टूबर 2025 को दिया और उसकी रिपोर्ट न लिखे जाने पर आपबीती मुख्यमंत्री जनसुनवाई पर भी शिकायत संख्या 40016625030495 के द्वारा शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
Read more

पोखर में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, दीपावली की खुशियाँ मातम में बदलीं

झांसी। थाना सकरार क्षेत्र के ग्राम मगरपुर में दीपावली के मौके पर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव की खुशियाँ गम में बदल दीं। सोमवार की दोपहर गांव के ही दो युवक नहाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों का कोई पता नहीं चला, तो परिवारजन परेशान होकर उनकी तलाश में जुट गए। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे जब ग्रामीणों ने पोखर के किनारे जाकर देखा तो वहां दोनों युवकों की चप्पलें और कपड़े रखे मिले। इसकी सूचना तुरंत थाना अध्यक्ष सकरार पप्पू सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से पोखर में तलाश शुरू करवाई। कुछ देर की मशक्कत के बाद पोखर से दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान राहुल (पुत्र श्यामलाल श्रीवास, निवासी ग्राम मगरपुर) और दीपचंद (पुत्र रामेश्वर परिहार, निवासी संतपुरा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अच्छे मित्र थे और दीपावली के अवसर पर साथ में नहाने गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक युवक को तैरना नहीं आता था, जब वह पानी में डूबने लगा तो दूसरे युवक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह भी गहरे पानी में चला गया और दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने मौके का निरीक्षण कर शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर अस्पताल भेज दिया। दीपावली के पर्व पर हुई इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा फैला दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि यह त्योहार अब परिवारों के लिए हमेशा के लिए एक दर्दनाक याद बन गया।
Read more

होटल में रंगरलियां मनाते पकड़ी गई महिला — पति ने पड़ोसी युवक को पीटा, वीडियो वायरल

झाँसी के मऊरानीपुर में एक कथित अवैध संबंध के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पत्नी को रंगे हाथों पकड़ने के बाद पति ने पड़ोसी युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। झाँसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर पड़ोसी युवक के साथ होटल में रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। गुस्से से बौखलाए पति ने युवक को पकड़कर अपनी दुकान पर लाया और लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने पहुंचे घायल युवक के पिता और भाई को भी मारपीट में चोटें आईं। तीनों को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़ित सोनू उर्फ प्रमोद आर्य ने बताया कि वह होटल किसी काम से गया था, तभी पति और उसके ससुरालजन पहुंचे और गलतफहमी में उसे पकड़ लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बेगुनाह होते हुए भी बुरी तरह पीटा गया। वहीं पति मुकेश आर्य का कहना है कि उसे परिवार के लोगों से सूचना मिली थी कि उसकी पत्नी होटल में किसी अन्य युवक के साथ है। जब वह मौके पर पहुंचा, तो पत्नी और पड़ोसी सोनू को एक साथ पकड़ा गया। उधर, महिला ने अपने बयान में कहा है कि जिसका नाम लिया जा रहा है, उससे उसका कोई संबंध नहीं है — वह किसी और से मिलने गई थी, लेकिन पड़ोसी को गलतफहमी में पकड़ा गया। फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read more
1 2 3 4 5 6

Trending News

Editor's Picks

जामनी नदी में दर्दनाक हादसा दो युवकों की डूबने से मौत

झांसी ओरछा के जामनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतकों की पहचान झांसी शहर के अलीगोल खिड़की निवासी अकरम और शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाफिज थे और इलाके में काफी मिलनसार स्वभाव के कारण पहचाने जाते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक ओरछा के जामनी नदी पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, दोनों पानी में डूबने लगे।घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद अलीगोल खिड़की इलाके में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इलाके के लोगों ने युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया .

जिला कारागार झांसी में लीगल हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

झांसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार झांसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही कारागार परिसर में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का भी अनावरण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कमलेश कच्छल के निर्देशन में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को मुफ्त अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और अन्य आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस मौके पर कारागार में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सचिव ईशा त्रिपाठी ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों को जमानत, अपील, पैरोल, मुकदमों की जानकारी और अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी बंदी को अपने मुकदमे या न्यायालयी प्रक्रिया से जुड़ी समस्या होगी तो वह हेल्प डेस्क के माध्यम से अपनी बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बंदी को विधिक सहायता का अवसर उपलब्ध कराया जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सचिव ने बंदियों को आश्वस्त किया कि उनकी विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहेगा। निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी, लीगल डिफेंस काउंसिल के चीफ प्रतीक समाधिया, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अजय राठौर एवं दीपक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार समेत कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

मऊरानीपुर पुलिस ने सट्टा लगाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार

झाँसी मऊरानीपुर। – आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊरानीपुर थाना पुलिस ने एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 80 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में जुआ अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार व क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मऊरानीपुर पुलिस ने मंगलवार रात कस्बे के मेला ग्राउंड स्थित सुलभ शौचालय के पास दबिश देकर योगेन्द्र सिंह उर्फ गिल्ले निवासी चौगड़डा गांधीगंज को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और 80 रुपये नकद मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम करता था। आरोपी ने अभिषेक पटेल निवासी पंडवाहा थाना टोडीफतेहपुर समेत फिरोज मेम्बर, अभिषेक पाठक, पवन मनचंदा और साहिद अहमद के नाम बताए। पुलिस का कहना है कि गिरोह संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित कर रहा था।थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 205/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम एवं 112(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी, उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र, रामप्रताप सिंह, अंकित सिंह राजावत और कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे।

चावल उधार न देने पर युवक से मारपीट, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत।

मऊरानीपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम ढकरवारा निवासी एक युवक ने गांव के ही दबंग पर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। प्रार्थी परशुराम पुत्र घनाराम के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे वह भंडरा गांव से सब्जी लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव पठा निवासी मोहित पुत्र दरू राजपूत ने उसे रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कान के परदे के पास गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसकी दुकान से उधार चावल न मिलने से नाराज था। इसी बात को लेकर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसके साथ मौजूद रामेश्वर साहू ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसका स्थानीय पुलिस चौकी से सांठगांठ है। घटना के बाद वह देवरी चौकी पहुंचा और लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने पुलिस उपाधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

झाँसी में हाई अलर्ट: DM-SSP ने परीक्षा केंद्रों पर मारा छापा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम!”

झाँसी ब्रेकिंग झाँसी में आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बीकेडी व जीआईसी स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान एसपी सिटी एवं एडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की सक्रियता से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिला।

BHADAAS

UP News

“UP की आवाज़, आपकी भड़ास”

Popular Categories

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by Frame Motion Creative Studio