कटेरा ब्रेकिंग – रात में दबिश, दरवाज़ा टूटा, आरोपी उठा
कटेरा थाने में गाली-गलौज के मामूली विवाद ने रात में हाईवोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया। देर रात पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुँची, दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज दी गई—लेकिन कोई हलचल नहीं।
कुछ ही मिनटों में माहौल बदल गया… पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया और आरोपी को उठाकर थाने ले आई।
इस एक कार्रवाई ने कटेरा पुलिस की कार्यशैली को चर्चा में ला दिया है।

आम तौर पर पुलिस यह कहकर किनारा करती दिखती है कि “7 साल से कम सजा वाले मामलों में गिरफ्तारी नहीं की जाती”। लेकिन इस बार गाली-गलौज जैसे छोटे मामले में रात का ऑपरेशन, बल प्रयोग और दरवाजा तोड़कर गिरफ्तारी—लोगों के बीच कई तेज़ सवाल छोड़ गया।
सबसे बड़ा सवाल—
दोनों पक्षों ने प्रार्थना पत्र दिया था, तो कार्रवाई एक पर ही क्यों?
यही बात पूरे क्षेत्र में बहस का विषय बनी हुई है।
जब इस पूरे मामले पर महिला थाना प्रभारी वंदना सिंह चौहान से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि आरोपी को कई बार थाने बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। इसलिए बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तारी की गई।
लेकिन जैसे ही उनसे यह पूछा गया कि—
“क्या गाली-गलौज के मामूली मामले में रात के अंधेरे में दबिश देना और दरवाज़ा तोड़ना जरूरी था?”
तो उन्होंने अचानक चुप्पी साध ली।
अब स्थानीय लोग पूछ रहे हैं—
क्या यह कानून का सख्त पालन था या फिर जल्दबाज़ी में लिया गया विवादित कदम?