झाँसी ब्रेकिंग्
झाँसी में दबंगो का आतंक, ग्राम प्रधान से की मारपीट,—
झाँसी जनपद के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में दबंगो का आतंक देखने को मिला। जहाँ गाँव के ग्राम प्रधान से दबंगों ने मारपीट की जान से मारने की धमकी दी। ग्राम प्रधान ने जातिसूचक शब्दो का उपयोग करते हुए अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। वही पीड़ित प्रधान ने टोडी फतेहपुर पुलिस से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की।
झाँसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेबा में दबंगों की गुंडागर्दी देखने को मिली । जहां ग्राम प्रधान सोनेलाल अहिरवार ने आरोप लगाया है कि 3 नवंबर की रात करीब 7:30 बजे, जब वह किसी कार्य से मानवेन्द्र पटेल के घर जा रहे थे,
तभी गाँव का ही एक व्यक्ति अपनी सफारी कार से दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहुँचा। और जातिसूचक गालियाँ देते हुए मारा-पीटा की,इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगो ने बीच-बचाव करने की कोशिश की,
लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज की।
पीड़ित प्रधान का कहना है कि दबंगों की दहशत के चलते ग्राम पंचायत के विकास कार्य ठप हो गए हैं।
उन्होंने पुलिस से न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वही पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।