झाँसी
मऊरानीपुर सीओ ने यातायात पुलिस के साथ की बड़ी कार्रवाई
शहर में अतिक्रमण और अव्यवस्था पर चला प्रसाशन का डंडा, कई वाहनों पर जुर्माना — एक वैन सीज
झांसी के मऊरानीपुर में अंबेडकर तिराहा, गरौठा चौराहा और गुरसराय रोड पर आज मऊरानीपुर सीओ मनोज कुमार सिंह ने यातायात उपनिरीक्षक ,चौकी शिवगंज तथा एंटी रोमियो टीम के साथ संयुक्त रूप से औचक चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान एक मारुति वैन, जिसमें हैंडमेड CNG लगी हुई थी और 12–13 बच्चों को ठूंसकर बैठाया गया था, को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
वहीं गुरसराय रोड पर बीच सड़क पर खड़ी एक प्राइवेट बस को पकड़ा गया — यह बस कई दिनों से ट्रैफिक बाधित कर रही थी, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने की थी। मौके पर टीम ने ₹5,000 का जुर्माना लगाया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटवाया गया और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
पुलिस टीम ने इसके बाद रेलवे लाइन और स्टेशन परिसर के आसपास भी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और ठेकेदार को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
साथ ही, अंबेडकर तिराहा से बस स्टैंड रोड तक सड़क पटरियों पर रखे गए ड्रम और अवैध कब्जे हटवाए गए।

तहसील रोड पर दो बसों द्वारा अवैध स्टैंड बनाकर खड़ी की गई बसों पर भी ₹5,000–₹5,000 का जुर्माना लगाया गया और भविष्य में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की खुले शब्दों में सराहना की, कहा — “पहली बार क्षेत्र में इस तरह से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।”