झाँसी ब्रेकिंग न्यूज
झाँसी के मऊरानीपुर में मंगलवार की सुबह हड़कंप मच गया। बीती रात अज्ञात चोरों ने शहर के बीच स्थित मोहल्ला कुरेचानाका में आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया।

चोर इतने बेखौफ थे कि लोगों के जगने और दौड़ाने के बावजूद लगातार वारदातों को अंजाम देते रहे।
पहली घटना में मनीष चतुर्वेदी के घर में छत के रास्ते दाखिल होकर चोर सोने का मंगलसूत्र, भगवान के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। इसी मोहल्ले में हरीश ताम्रकार, अशोक साहू, नंदराम साहू, मनीष ताम्रकार और ज्योति सोनी के घरों में भी चोरों ने ताबड़तोड़ हाथ साफ किया।
कहीं से पीतल की मूर्तियाँ व चांदी के सिक्के तो कहीं से मोबाइल और नकदी पार हो गई।

लगातार हुई वारदातों से इलाके में दहशत फैल गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोग इसे एक संगठित चोरी गिरोह की करतूत बता रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि कोतवाली पुलिस इस खुली चुनौती का पर्दाफाश कब तक करते हैं।