झाँसी ब्रेकिंग
मानसिक बीमारी से पीड़ित महिला ने की आत्महत्या, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया।
झाँसी के मऊरानीपुर में मानसिक बीमारी से जूझ रही तीन बच्चों की मां ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
झाँसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी मऊ शिव गंज मोहल्ले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब
32 वर्षीय रिंकी आर्य पत्नी राजू आर्य ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
रिंकी लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित बताई जा रही थी।
घटना के समय पति बाजार गया हुआ था, और दोनों बेटियां स्कूल में थीं। घर पर रिंकी अपने छोटे बेटे के साथ थी, उसी दौरान उसने फांसी लगा ली। मृतका की मां ने बताया कि कल ही रिंकी मायके से लौटी थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है — और परिवार गहरे सदमे में है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।