झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है…
जहां मऊरानीपुर क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त होमगार्ड की 5 बकरियां चोरों ने सफेद चारपहिया गाड़ी में भरकर ले उड़े।
आधी रात को हुई इस चोरी से गांव में हड़कंप मच गया।
प्रार्थी के शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए, लेकिन कोहरे की वजह से चोरों की गाड़ी नजरों से ओझल हो गई।
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुखारा में पंचम सिंह पुत्र मकन्दी सिंह, सेवानिवृत्त होमगार्ड, के घर से बीती रात चोरों ने 5 बकरियां चोरी कर लीं।
घटना रात करीब 12:40 बजे की बताई जा रही है, जब चोर सफेद रंग की चारपहिया गाड़ी (UP-92) में बकरियां डालकर फरार हो गए।
ग्रामीणों ने शोर सुनकर पीछा भी किया, लेकिन घना कोहरा होने के कारण गाड़ी नजर नहीं आई।
सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि चोरी गई बकरियों की कीमत लगभग पचास हजार रुपये है।
सेवानिवृत्त होमगार्ड ने पुलिस से मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।