समाचार
झांसी।
जनपद पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना टोडीफतेहपुर पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र में छिरौरा मोड़ पर बने यात्री प्रतिक्षालय, ग्राम राजापुर पर मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। इस दौरान अभियुक्त मुन्नालाल पुत्र किशोरीलाल, निवासी ग्राम तुका लहचूरा थाना टोडीफतेहपुर, जनपद झांसी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध थाना टोडीफतेहपुर पर मु0अ0सं0 99/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी टीम
थानाध्यक्ष – अतुल कुमार राजपूत
निरीक्षक – भंवर सिंह
उपनिरीक्षक – मोहित यादव
कांस्टेबल 515 दीपेंद्र सिंह
कांस्टेबल 33 रवि गुप्ता
पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।