BHADAAS

UP NEWS

NE

News Elementor

What's Hot

Dark Light

Latest Posts

झाँसी पशु चिकित्सालय में जहरीला सांप, मचा हड़कंप

झाँसी ब्रेकिंग् झाँसी पशु चिकित्सालय में जहरीला सांप, मचा हड़कंप झाँसी के भरारी पशु चिकित्सालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टोर रूम में अचानक एक जहरीला सांप निकल आया। आनन-फानन में वन विभाग की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप का सफल रेस्क्यू किया। मिली जानकारी के मुताबिक भरारी स्थित पशु चिकित्सालय के स्टोर में अचानक जहरीले सांप के दिखाई देने से कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूचना पर तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा पी.एस. भदौरिया और वनरक्षक मनोज ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम की सराहना की।
Read more

मां काली जी की भव्य विदाई यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने दी नम आंखों से विदाई

झाँसी मां काली जी की भव्य विदाई यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने दी नम आंखों से विदाई गुरसराय नगर के पटकाना मुहल्ला में विराजमान मां काली जी की ऐतिहासिक और भव्य विसर्जन विदाई यात्रा गुरुवार को संपन्न हुई। हजारों की भीड़ ने भावपूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ मां काली जी को नम आंखों से विदाई दी। भव्य विदाई यात्रा में घोड़े और बग्गी पर सवार नौ देवी स्वरूप, राम दरबार, शिवजी, हनुमान जी आदि के आकर्षक स्वरूप देखने को मिले। यात्रा गाजे-बाजे और डीजे की धुनों के बीच पटकाना से शुरू होकर मातवाना, पायेगा, तालाब माता मंदिर, चौपरा कुआं, गांधी नगर, टीचर्स कॉलोनी होते हुए भस्नेह स्थित बड़वार बांध तक पहुँची। बड़वार बांध पर विधिवत पूजन और आरती पुजारी अभिनव शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई। इसके बाद मां काली जी को नम आंखों और भावपूर्ण श्रद्धा के साथ भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार, डिप्टी एसपी असमा वकार, थानाध्यक्ष गुरसराय वेदप्रकाश पांडेय और अन्य अधिकारियों ने पूरी यात्रा में मोर्चा संभाला। विदाई यात्रा में कमेटी अध्यक्ष सार्थक नायक, उपाध्यक्ष गगन यादव, पंकज आर्या, नीरज घोष, सागर मिश्रा और कई अन्य सदस्यों के साथ हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने मिलकर यह ऐतिहासिक पल देखा और मां काली जी को भावपूर्ण श्रद्धा दी।
Read more

झांसी में जुमे की नमाज़ पर प्रशासन सतर्क

झांसी में जुमे की नमाज़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने खुद सड़क पर उतरे और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही हैं जुमे की नमाज़ के मद्देनज़र झांसी जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है।जिलाधिकारी मृदुल चौधरी और एसएसपी बी बी जी टी एस मूर्ति ने भारी पुलिस बल के साथ शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया और मौके पर तैनात अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, वहीं एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
Read more

अतीक के बेटे का झांसी जेल वीडियो – जांच की मांग

झाँसी अतीक अहमद के बेटे अली अहमद का झांसी जेल में बनाए गए कथित वीडियो का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजी जेल, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर झांसी जेल से जुड़े इस कथित वीडियो मामले में विस्तृत जांच की मांग की है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जो वीडियो सामने आया है, वह जेल के बाहर का नहीं बल्कि जेल गेट के ठीक अंदर का प्रतीत होता है, जहां कैदियों को अंदर ले जाने से पहले तलाशी ली जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जेल के अंदर की तलाशी का वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना बेहद गंभीर मामला है। खासकर तब, जब अली अहमद को सुरक्षा कारणों से प्रयागराज की नैनी जेल से सैकड़ों किलोमीटर दूर झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। अमिताभ ठाकुर ने डीजी जेल से आरोप सही पाए जाने पर झांसी जेल के अधीक्षक सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। रिपोर्ट अभिषेक पाठक
Read more

आगरा खैरागढ़ नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 लोग नदी में डूबे,11 की मौत, दो की तलाश जारी

आगरा के खैरागढ़ में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ऊंटगन नदी में 13 लोग डूब गए। अब तक 5 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से 11 की मौत हो चुकी है, जबकि एक का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में जारी है। बाकी 1 की तलाश तेज़ी से जारी है। यह दर्दनाक हादसा थाना खैरागढ़ क्षेत्र की ऊंटगन नदी में हुआ है। दुर्गा विसर्जन के दौरान अचानक 13 युवक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। SDRF, PAC आगरा व इटावा की टीमें मौके पर पहुंचीं और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक 5 युवकों को बाहर निकाला गया है। उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 11 को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल 1 की तलाश जारी है। पुलिस कमिश्नर, अपर पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, डीसीपी, एडीएम, स्थानीय विधायक समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत बचाव कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लापता युवकों को ढूंढ नहीं लिया जाता।
Read more
iiiiiiiiiiiii

मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या

मथुरा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात रावण दहन देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामूली कहासुनी को हत्या की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना छाता कोतवाली इलाके के गोवर्धन रोड फ्लाईओवर के पास की है, जहां देर रात बदमाशों ने अजीत नाम के युवक को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अजीत अपने दोस्तों के साथ रावण दहन देखकर घर लौट रहा था, तभी मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ नामजद बदमाशों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का चाचा, सुघड़ सिंह का कहना है कि“मेरा भतीजा अजीत रावण दहन देखने गया था… लौटते समय गांव के ही बदमाशों ने गोली मार दी। पहले से ही विवाद चल रहा था… पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।”
Read more

मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्या का वीडियो वायरल

मेरठ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ हत्यारों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और इस घटना का वीडियो खुद ही बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहाड़ा गांव के जंगल में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब चकरोड किनारे 25 वर्षीय युवक आदिल उर्फ़ रिहान का शव बरामद हुआ।मृतक आदिल थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की राधना वाली गली का रहने वाला था और कपड़ों का कारोबार करता था। पहले तो शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन दोपहर तक परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार को आदिल को उसके दो दोस्त हमजा और जुल कमर घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। वायरल वीडियो ने इस हत्या की सच्चाई को और भी खौफनाक बना दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जमीन पर पड़े आदिल को एक आरोपी नजदीक से गोलियां मारता है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने खुद ही यह वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन तीन टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस हथियारों और हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
Read more

झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

समाचार झांसी।जनपद पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना टोडीफतेहपुर पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र में छिरौरा मोड़ पर बने यात्री प्रतिक्षालय, ग्राम राजापुर पर मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। इस दौरान अभियुक्त मुन्नालाल पुत्र किशोरीलाल, निवासी ग्राम तुका लहचूरा थाना टोडीफतेहपुर, जनपद झांसी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध थाना टोडीफतेहपुर पर मु0अ0सं0 99/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम थानाध्यक्ष – अतुल कुमार राजपूत निरीक्षक – भंवर सिंह उपनिरीक्षक – मोहित यादव कांस्टेबल 515 दीपेंद्र सिंह कांस्टेबल 33 रवि गुप्ता पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
Read more

मां दुर्गा के विसर्जन में श्रद्धा और भक्ति का एक विशाल जनसागर उमड़ पड़ा

झांसी।दशहरा पर्व के पावन अवसर पर बड़ाबाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर के सामने मंगलवार को एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। मां दुर्गा के विसर्जन से पूर्व श्रद्धा और भक्ति का एक विशाल जनसागर उमड़ पड़ा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिमा विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने माता रानी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी विदाई दी, लेकिन इस बार का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य और भावुकता से भरा रहा। नगर विधायक रवि शर्मा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मंच पर उपस्थित होकर श्रद्धालुओं संग माता रानी की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। उनके साथ जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।विधायक रवि शर्मा ने इस अवसर पर कहा— “यह केवल विसर्जन नहीं, बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति की जीवंत झलक है। मां दुर्गा हर वर्ष आकर हमें एकजुट करती हैं और उनका विदा होना हमें अगले मिलन का इंतजार दे जाता है।” खटकयाना वाली मां काली बनीं आकर्षण का केंद्र इस बार की शोभायात्रा में विशेष रूप से प्रस्तुत खटकयाना वाली मां काली का अलौकिक स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। उनकी भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर “जय माता दी” के जयकारों में लीन हो गए। हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम रहे। हजारों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर न केवल अपनी आस्था व्यक्त की, बल्कि सांस्कृतिक एकता की मिसाल भी पेश की। हर गली, हर सड़क माता रानी के जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंज उठी।विसर्जन के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों की दुर्गा माताओं की शोभायात्रा भी भव्य रूप से निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, अरविन्द पुरी कल्लू, सभासद मुकेश सेनी बंटी, पंकज राय, अरविन्द खटीक, पप्पू यादव, पूर्व सभासद अनिल सोनी, परन शर्मा, विवेक परिहार, स्वराज स्वामी, गोकुल दुबे, हेमंत प्रताप सिंह, कविता शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, कुसुम कुशवाहा, राधा दुबे, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कपिल बिरसैनिया, विनीत पचौरी, नीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरी, मोनू शिवहरे, अभिषेक जैन, सौरभ वाजपेयी, विनय उपाध्याय सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
Read more

दुर्गा विसर्जन पर श्रद्धा और भक्ति का महासागर, बड़ाबाजार में उमड़ा जनसैलाब

नगर विधायक रवि शर्मा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जी ने पुष्पवर्षा कर दी मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दशहरा पर्व के पावन अवसर पर बड़ाबाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर के सामने एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जब मां दुर्गा के विसर्जन से पूर्व श्रद्धा और भक्ति का एक विशाल जनसागर उमड़ पड़ा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व लोगों ने माता रानी को फूलों से विदा किया, लेकिन इस बार का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य और भावुकता से भरा रहा। नगर विधायक श्री रवि शर्मा व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने मंच पर उपस्थित होकर श्रद्धालुओं के साथ माता रानी की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। उनके साथ जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। विधायक रवि शर्मा ने कहा, यह सिर्फ एक विसर्जन नहीं, हमारी आस्था और संस्कृति की जीवंत झलक है। मां दुर्गा हर वर्ष आकर हमें एकजुट करती हैं और उनके विदा होने का पल हमें अगले मिलन का इंतजार दे जाता है। खटकयाना वाली मां काली बनीं आकर्षण का केंद्रइस बार की शोभायात्रा में विशेष रूप से प्रस्तुत खटकयाना वाली मां काली का अलौकिक स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। उनके रूप की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर जय माता दी के जयकारों में लीन हो गए।हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। हजारों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर न केवल आस्था जताई, बल्कि सांस्कृतिक एकता की मिसाल भी पेश की। हर गली, हर सड़क माता रानी के जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंज उठी। विसर्जन में शहर के विभिन्न स्थानों की दुर्गा माताओं की शोभायात्रा भव्य रूप से निकाली गयी।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, अरविन्द पुरी कल्लू, सभासद मुकेश सेनी बंटी, पंकज राय, अरविन्द खटीक, पप्पू यादव, पूर्व सभासद अनिल सोनी, परन शर्मा, विवेक परिहार, स्वराज स्वामी, गोकुल दुबे, हेमंत प्रताप सिंह, कविता शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, कुसुम कुशवाहा, राधा दुबे, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कपिल बिरसैनिया, विनीत पचौरी, नीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरी, मोनू शिवहरे, अभिषेक जैन, सौरभ वाजपेयी, विनय उपाध्याय, आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Read more
1 5 6 7 8 9

Trending News

Editor's Picks

जामनी नदी में दर्दनाक हादसा दो युवकों की डूबने से मौत

झांसी ओरछा के जामनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतकों की पहचान झांसी शहर के अलीगोल खिड़की निवासी अकरम और शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाफिज थे और इलाके में काफी मिलनसार स्वभाव के कारण पहचाने जाते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक ओरछा के जामनी नदी पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, दोनों पानी में डूबने लगे।घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद अलीगोल खिड़की इलाके में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इलाके के लोगों ने युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया .

जिला कारागार झांसी में लीगल हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

झांसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार झांसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही कारागार परिसर में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का भी अनावरण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कमलेश कच्छल के निर्देशन में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को मुफ्त अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और अन्य आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस मौके पर कारागार में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सचिव ईशा त्रिपाठी ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों को जमानत, अपील, पैरोल, मुकदमों की जानकारी और अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी बंदी को अपने मुकदमे या न्यायालयी प्रक्रिया से जुड़ी समस्या होगी तो वह हेल्प डेस्क के माध्यम से अपनी बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बंदी को विधिक सहायता का अवसर उपलब्ध कराया जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सचिव ने बंदियों को आश्वस्त किया कि उनकी विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहेगा। निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी, लीगल डिफेंस काउंसिल के चीफ प्रतीक समाधिया, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अजय राठौर एवं दीपक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार समेत कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

मऊरानीपुर पुलिस ने सट्टा लगाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार

झाँसी मऊरानीपुर। – आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊरानीपुर थाना पुलिस ने एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 80 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में जुआ अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार व क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मऊरानीपुर पुलिस ने मंगलवार रात कस्बे के मेला ग्राउंड स्थित सुलभ शौचालय के पास दबिश देकर योगेन्द्र सिंह उर्फ गिल्ले निवासी चौगड़डा गांधीगंज को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और 80 रुपये नकद मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम करता था। आरोपी ने अभिषेक पटेल निवासी पंडवाहा थाना टोडीफतेहपुर समेत फिरोज मेम्बर, अभिषेक पाठक, पवन मनचंदा और साहिद अहमद के नाम बताए। पुलिस का कहना है कि गिरोह संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित कर रहा था।थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 205/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम एवं 112(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी, उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र, रामप्रताप सिंह, अंकित सिंह राजावत और कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे।

चावल उधार न देने पर युवक से मारपीट, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत।

मऊरानीपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम ढकरवारा निवासी एक युवक ने गांव के ही दबंग पर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। प्रार्थी परशुराम पुत्र घनाराम के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे वह भंडरा गांव से सब्जी लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव पठा निवासी मोहित पुत्र दरू राजपूत ने उसे रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कान के परदे के पास गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसकी दुकान से उधार चावल न मिलने से नाराज था। इसी बात को लेकर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसके साथ मौजूद रामेश्वर साहू ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसका स्थानीय पुलिस चौकी से सांठगांठ है। घटना के बाद वह देवरी चौकी पहुंचा और लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने पुलिस उपाधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

झाँसी में हाई अलर्ट: DM-SSP ने परीक्षा केंद्रों पर मारा छापा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम!”

झाँसी ब्रेकिंग झाँसी में आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बीकेडी व जीआईसी स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान एसपी सिटी एवं एडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की सक्रियता से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिला।

BHADAAS

UP News

“UP की आवाज़, आपकी भड़ास”

Popular Categories

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by Frame Motion Creative Studio