झाँसी ब्रेकिंग्
झाँसी के मोंठ इलाके से दर्दनाक सड़क हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं…
जहाँ तेज रफ्तार ट्रक, डंफर में पीछे से जा टकराया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फँस गया।
फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मिलकर घंटों की मशक्कत के बाद उसकी जान बचाई।
तस्वीरें हैं झाँसी के मोंठ थाना क्षेत्र के अटरिया के पास नेशनल हाईवे की…
जहाँ शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रहे डंफर में पीछे से जोरदार टक्कर मारी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया…
और चालक नरेंद्र धाकड़, निवासी पिपरसमा, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश… केबिन में ही फँस गया।
घटना की सूचना मिलते ही मोंठ पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुँची।
हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र यादव, कांस्टेबल श्याम प्रकाश और अग्निशमन प्रभारी कृष्ण कुमार ने कड़ी मशक्कत कर चालक को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।
हादसे में ट्रक का परिचालक मोनू धाकड़ भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
दोनों को तुरंत सीएचसी मोंठ पहुँचाया गया।
इधर, वरिष्ठ उप निरीक्षक अवधेश कुमार ने मौके पर पहुँचकर हाईवे पर डायवर्जन बनवाया…
ताकि लंबा जाम न लगे।
वहीं उप जिलाधिकारी अवनीश तिवारी भी अस्पताल पहुँचे और घायलों की हालत का जायजा लिया।
डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।