आज़मगढ़ से एक बड़ा मामला सामने आया है…
जहाँ मस्जिद की मीनार पर सऊदी अरब का झंडा फहराने से हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई… झंडा उतारा गया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
आज़मगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कड़सरा शिवदास का पुरा की यह तस्वीरें हैं।
जहाँ एक मस्जिद की मीनार पर सऊदी अरब का झंडा फहराया गया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस मौके पर पहुँची…
मौके से झंडा उतारा और उसे सुरक्षित कब्जे में ले लिया।
जांच में सामने आया कि यह झंडा मस्जिद की देखरेख करने वाले नूर आलम पुत्र राजीद अहमद (उम्र 25 वर्ष) ने फहराया था।
पुलिस के मुताबिक यह कृत समाज में वैमनस्य फैलाने वाला और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला माना गया।
वीडियो को पुलिस ने पेनड्राइव में साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित कर लिया है।
और आरोपी नूर आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।