BHADAAS

UP NEWS

NE

News Elementor

What's Hot

Dark Light

Latest Posts

मोंठ नगर पंचायत में बिना बोर्ड बैठक फर्जी प्रस्तावों से कार्य योजना बनाने का आरोप, डीएम से शिकायत

झांसी जनपद की नगर पंचायत मोंठ में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। नगर पंचायत में बिना बोर्ड बैठक कराए फर्जी प्रस्तावों के आधार पर कार्य योजनाएं तैयार करने और टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में सभासदों ने जिलाधिकारी झांसी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि नगर पंचायत अधिनियम एवं शासनादेशों के अनुसार किसी भी विकास कार्य योजना को लागू करने से पहले बोर्ड बैठक बुलाकर प्रस्ताव पारित करना अनिवार्य है, लेकिन मोंठ नगर पंचायत में इस प्रक्रिया का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। आरोप है कि न तो किसी बैठक की सूचना दी जाती है और न ही सभासदों की सहमति ली जाती है, इसके बावजूद कागजों में फर्जी प्रस्ताव दर्शाकर कार्य योजनाएं बनाई जा रही हैं।सभासदों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो इससे न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है, बल्कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। शिकायत में यह भी मांग की गई है कि जिन प्रस्तावों पर बोर्ड की स्वीकृति नहीं है, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए तथा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय व विधिक कार्रवाई की जाए।सभासदों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर पंचायत मोंठ में अब तक कराए गए सभी कार्यों और प्रस्तावों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और भविष्य में सभी कार्य केवल विधिवत बोर्ड बैठक के माध्यम से पारदर्शी ढंग से कराए जाएं। इस ज्ञापन में पार्षद दयाल गिरी, धर्मेंद्र वर्मा , नीलेश कुमार , आकाश सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अनिल सोनी, राजेश कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
Read more

झाँसी में उज्जवल फाउंडेशन ने गरीब बस्ती में मनाया मकर संक्रांति पर्व

झाँसी में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उज्जवल फाउंडेशन द्वारा सेवा और समर्पण का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। बिजौली स्थित गरीब बस्ती में फाउंडेशन की अध्यक्ष नम्रता गर्ग के नेतृत्व में जरूरतमंदों के साथ मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहाँ खाद्य सामग्री के साथ-साथ गर्म कपड़ों का भी वितरण किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर उज्जवल फाउंडेशन के सदस्यों ने बिजौली की गरीब बस्ती में पहुँचकर जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी, तिल के लड्डू, दिल्ली की गजक, मूंगफली के लड्डू का वितरण किया।इसके साथ ही ठंड से बचाव के लिए स्वेटर, कंबल, दस्ताने, टोपी, जींस और चप्पल भी वितरित की गईं।इस सेवा कार्य में फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य सुमन साहू, दीप्ति सोनी, सुनीता अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, रुचि सोनी, इंदु कपूर, सपना सोनी, विनीत मिश्रा और रंजना चौरसिया सहित अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर चंद्रिका ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उज्जवल फाउंडेशन आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य करता रहेगा।
Read more

मऊरानीपुर सड़क हादसा / बस की टक्कर से युवक की मौत

झाँसी के मऊरानीपुर क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां मोटरसाइकिल से घर लौट रहे एक युवक की बस की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक के शव के टुकड़े सड़क और पास के तालाब के किनारे जा गिरे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मऊरानीपुर क्षेत्र के टीकमगढ़ रोड पर आज दोपहर करीब तीन बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया।ग्राम वावई, थाना बम्होरी, जिला टीकमगढ़ निवासी युवक खदियन चौराहे से अपनी मोटरसाइकिल सुधरवाकर घर लौट रहा था।जैसे ही वह टीकमगढ़ रोड स्थित क्रेशर मशीन के पास पहुंचा, तभी टीकमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक का एक पैर कटकर सड़क पर गिर गया, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा पास बने तालाब के पास जा गिरा। सिर में गंभीर चोटें आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना राहगीरों ने डायल 112 और कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।मृतक के जीजा ने बताया कि युवक मजदूरी करता था और मोटरसाइकिल सुधरवाने की बात कहकर घर से निकला था।
Read more

झाँसी की पहली महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी के हत्यारे के साथ पुलिस की मुठभेड।

झाँसी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है।झाँसी की पहली महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी की हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी मुकेश झा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना नवाबाद और बरूआसागर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात यह बड़ी कार्रवाई की है।मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी,जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पूरा मामला थाना नवाबाद क्षेत्र का है… दरअसल, जनपद झाँसी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज देर रात थाना नवाबाद और थाना बरूआसागर पुलिस की संयुक्त टीमभगवंतपुरा रोड से करगुआँ जी जाने वाले कच्चे मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हत्या के मामले में वांछित25 हजार का इनामी आरोपी मुकेश झा पुलिस को देखकरफायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और मौके से उसे 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस के साथगिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी मुकेश झा दिनांक 05 जनवरी 2026 को थाना नवाबाद क्षेत्र में महिला अनीता चौधरी की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया था। हत्या के बाद आरोपी ने पूरे मामले कोसड़क हादसा दिखाने की साजिश रची थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी मुकेश झा ने खुलासा किया है किवह मृतका अनीता चौधरी से प्यार करता था।लेकिन उसे शक था कि अनीता ने उसे धोखा दिया है।इसी रंजिश के चलते उसने अनीता को गोली मारकरमौत के घाट उतार दिया और कहानी ऐसी गढ़ी कि मामला सड़क हादसा लगे। प्रीति सिंह, एसपी सिटी, झाँसी ने बताया👉 “आरोपी मुकेश झा और मृतका अनीता चौधरी नेकरीब 6 साल पहले 5 जनवरी को मंदिर में शादी हुई थी।5 जनवरी 2026 को दोनों सालगिरह के दिन मिले थे।इसी दौरान आपसी विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने अनीता की हत्या कर दी। आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।”
Read more

उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर श्वेता साहू द्वारा नवीन मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन किया

मऊरानीपुर झाँसी- नगर में मंगलवार सुबह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर श्वेता साहू द्वारा नवीन मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक, छात्र–छात्राएँ तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का प्रकाशन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने की प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर मतदान का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने विस्तार से बताया कि नया नाम जोड़ने, नाम संशोधन कराने तथा पते में परिवर्तन कराने के लिए निर्धारित प्रपत्रों को कैसे भरा जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन युवाओं के पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे आयु-संबंधी दस्तावेज मौजूद हैं, वे आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं। उपजिलाधिकारी श्वेता साहू ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और मतदान उनके अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। इसलिए सभी नए मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं और शत-प्रतिशत मतदान में भाग लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा भी छात्रों को मतदाता पंजीयन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। कई छात्रों ने मौके पर ही फार्म प्राप्त किए और अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया। समापन पर उपजिलाधिकारी ने शिक्षक–शिक्षिकाओं से भी आग्रह किया कि वे अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले योग्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची में जुड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक युवा मतदान प्रक्रिया से जुड़ सकें।
Read more

मऊरानीपुर में सरस गोष्ठी का आयोजन, कवियों ने काव्य-पाठ से मोहा मन

मऊरानीपुर में आज सरस्वती वंदना के साथ साहित्य की महक बिखरी। यहाँ आयोजित सरस गोष्ठी में नगर के साहित्य प्रेमी कवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।मऊरानीपुर में आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को डॉ. एम. एम. शर्मा, पूर्व चिकित्साधिकारी के निवास पर सरस गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवा शंकर पाठक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शिव नारायण सिंह परिहार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश खरे ने किया। मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसकी वंदना प्रीति मिश्रा नागपुर द्वारा की गई।गोष्ठी में साहित्यकारों एवं कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया, जिनमें प्रमुख रूप से –बृजेंद्र पटेरिया, श्यामलाल वर्मा, प्यारेलाल बेधड़क, जयप्रकाश खरे, सुरेश चौधरी, रमाशंकर चतुर्वेदी, नंदकिशोर राजपूत, राजेश ताम्रकार, रमेश दुबे, शिवनारायण सिंह परिहार, रेवा शंकर पाठक, राजाराम राजपूत, डॉ. एम. एम. शर्मा, अशोक द्विवेदी, श्रीमती स्मृति शर्मा, प्रवीन शर्मा, शिवानी शर्मा, संदीप गुप्ता और अरविंद भदेरिया सहित कई साहित्यकार उपस्थित रहे।कवियों ने हास्य, श्रृंगार और समाजिक सरोकारों पर आधारित रचनाएँ प्रस्तुत कीं, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा।
Read more

ब्लाक में ग्राम सचिवों का प्रदर्शन:ऑनलाइन अटेंडेंस का कर रहे विरोध।

झाँसी ब्लाक में ग्राम सचिवों का प्रदर्शन:ऑनलाइन अटेंडेंस का कर रहे विरोध। झांसी के मऊरानीपुर ब्लॉक में प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा चलाए जा रहे सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के तहत सोमवार को खंड विकास कार्यालय मऊरानीपुर परिसर में ग्राम सचिवों ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सचिवों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया धरना प्रदर्शन के उपरांत ग्राम पंचायत सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), विकास खंड मऊरानीपुर को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में दिनांक 01 दिसंबर 2025 को प्रेषित ज्ञापन के क्रम में ऑनलाइन उपस्थिति सहित मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों को सौंपे जाने का ग्राम सचिव लगातार विरोध कर रहे हैं। आंदोलन के बिंदु संख्या 01 से 05 तक के परिपालन के बावजूद 15 दिसंबर 2025 तक ग्राम सचिवों की कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है। मांगें पूरी न होने से आक्रोशित ग्राम पंचायत सचिवों ने सांकेतिक विरोध के रूप में अपने-अपने डीएससी/डोंगल सामूहिक रूप से सहायक विकास अधिकारी के समक्ष जमा कर दिए। सचिवों ने आग्रह किया कि आंदोलन के जारी रहने तक संबंधित डोंगल कार्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएं तथा उनकी मांगों के समाधान हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए न्यायोचित कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया जाए। ग्राम सचिवों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण है और जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतों से जुड़े मूल कार्य प्रभावित न हों, इसका भी ध्यान रखा जाएगा, लेकिन अतिरिक्त कार्यभार को लेकर उनका विरोध यथावत रहेगा। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि खंड विकास अधिकारी, मऊरानीपुर को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित की गई। आंदोलन में शामिल सचिवों में महेंद्र पटेल, इन्द्रविजय ,प्रेम सागर, आनंद आर्य, दिलीप ,अनिल ,हरिशंकर राजपूत, रवि शंकर राजपूत, मथुरा पाल, सहित अन्य ग्राम पंचायत सचिव शामिल रहे।
Read more

ब्लाक में ग्राम सचिवों का प्रदर्शन: डीएससी/डोंगल सामूहिक रूप से जमा किए,

ब्लाक में ग्राम सचिवों का प्रदर्शन: डीएससी/डोंगल सामूहिक रूप से जमा किए, झांसी के मोंठ में प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा चलाए जा रहे सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के तहत सोमवार को खंड विकास कार्यालय मोंठ परिसर में ग्राम सचिवों ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सचिवों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। धरना प्रदर्शन के उपरांत ग्राम पंचायत सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), विकास खंड मोंठ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में दिनांक 01 दिसंबर 2025 को प्रेषित ज्ञापन के क्रम में ऑनलाइन उपस्थिति सहित मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों को सौंपे जाने का ग्राम सचिव लगातार विरोध कर रहे हैं। आंदोलन के बिंदु संख्या 01 से 05 तक के परिपालन के बावजूद 15 दिसंबर 2025 तक ग्राम सचिवों की कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है। मांगें पूरी न होने से आक्रोशित ग्राम पंचायत सचिवों ने सांकेतिक विरोध के रूप में अपने-अपने डीएससी/डोंगल सामूहिक रूप से सहायक विकास अधिकारी के समक्ष जमा कर दिए। सचिवों ने आग्रह किया कि आंदोलन के जारी रहने तक संबंधित डोंगल कार्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएं तथा उनकी मांगों के समाधान हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए न्यायोचित कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया जाए। ग्राम सचिवों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण है और जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतों से जुड़े मूल कार्य प्रभावित न हों, इसका भी ध्यान रखा जाएगा, लेकिन अतिरिक्त कार्यभार को लेकर उनका विरोध यथावत रहेगा। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि खंड विकास अधिकारी, मोठ को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित की गई। आंदोलन में शामिल सचिवों में पुरुषोत्तम सिंह, शशिकांत, रघुनंदन, अरविंद वर्मा, अशोक कुमार मौर्य, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, शैलेंद्र कुमार, प्रखर राजपूत, उमाशंकर सहित अन्य ग्राम पंचायत सचिव शामिल रहे। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि “वार्ता का प्रदर्शन समाप्त कराया गया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया, जिसे उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर अवगत कराया गया है। अधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।”
Read more

मऊरानीपुर में विश्व हिन्दू परिषद का नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

मऊरानीपुर (झाँसी)।विश्व हिन्दू परिषद, ग्रामीण झाँसी द्वारा प्रान्त संगठन के निर्देशानुसार मऊरानीपुर नगर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चौमुखी माता मंदिर के पास स्थित श्री विपुल सर के कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को नशा मुक्त जीवन के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना कनकने, जिला संगठन मंत्री श्री अमन जी, जिला संयोजक बजरंग दल श्री रोहित कुशवाहा एवं नगर सह-संयोजक श्री सानू सत्यम धावाकर नगर सुरक्षा प्रमुख राहुल सुमित सह गौ रक्षा प्रमुख अजय अमर सिंह मृदुल प्रिंस बाल्मीकि नगर गौ रक्षा प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भीतर से खोखला कर रहा है। नशे की लत के कारण युवाओं का भविष्य तो प्रभावित होता ही है, साथ ही लीवर एवं किडनी खराब होना, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ, कम उम्र में हार्ट अटैक तथा मानसिक असंतुलन जैसी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि नशे के कारण होने वाला आर्थिक नुकसान परिवार की रीढ़ तोड़ देता है, जिससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। कई परिवारों में नशे की वजह से बच्चों की पढ़ाई छूटना, घरेलू कलह और सामाजिक असुरक्षा जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो रही हैं। सभी वक्ताओं ने छात्रों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन, खेल एवं संस्कारों को अपने जीवन का आधार बनाएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्रों एवं युवाओं को नशा न करने और नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया। विश्व हिन्दू परिषद ने यह संदेश दिया कि नशा मुक्ति केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है, और युवा पीढ़ी यदि आज सजग हुई तो ही राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
Read more

खेत में ठोकर खाकर गिरा किसान: मां की गोद में दम तोड़ा, अंतिम शब्दों में कहा- “मां अपना इलाज करा लेना मैं जा रहा हूं”

मोंठ थाना क्षेत्र के नंदपुरा गांव में मंगलवार शाम खेत में ठोकर खाकर गिरे एक युवक की मौत हो गई। उसने मां की गोद में कहते हुए दम तोड़ा कि अपना इलाज करा लेना। वह खेत में बुबाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार, ग्राम नंदपुरा निवासी 45 वर्षीय शंकर यादव अपने पिता हाकिम सिंह के साथ खेल में बुबाई करने गया था। शाम को वह पिता को खेत में ही छोड़कर कामकाज करने के लिए घर आ रहा था। खेत से कुछ दूर चलते ही ठोकर खाकर जमीन पर गिर गया। वह काफी देर वहीं पड़ा रहा, उसकी मां मुन्नी देवी को पता चला तो वह भागकर बेटे के पास पहुंची। पिता के अनुसार, बेटा दर्द से कराह रहा था। मां ने उसका सिर गोद में रख लिया। वह दर्द भरी आवाज में मां से बोला- “मां अपना इलाज करा लेना अब मैं जा रहा हूं”, इतना कहकर उसने मां की गोद में ही दम तोड़ दिया। परिजन उसे मोंठ सीएचसी के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को भेज दी गई, मोंठ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम अवनीश तिवारी सीएचसी पहुंचे और परिजनों को धैर्य बंधाया और घटना संबंधी जानकारी ली।एसडीएम ने कहा कि “युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच कराकर, उसके परिजनों को उचित सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।” परिजनों ने बताया, शंकर मानसिक रूप से शिक्षित था, शादी नहीं हुई थी। वह 10 बीघा खेती में पिता और बड़े भाई का हाथ बंटाता था। उसकी मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
Read more
1 2 3 4 5 9

Trending News

Editor's Picks

मऊरानीपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मऊरानीपुर (झांसी)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज, धवाकर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह प्रांत प्रचारक आदरणीय मुनीष जी , कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने पौधरोपण कर किया। इसके बाद कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर नीम, पीपल, बरगद, अमरूद सहित अन्य उपयोगी एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयं पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक मुनीष जी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, छाया, फल और औषधीय गुण प्रदान करते हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है तो पौधरोपण को जन अभियान बनाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दोहराया। कॉलेज प्रशासन ने लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी, ताकि सभी पौधे सुरक्षित रहकर वृक्ष का रूप ले सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सीएम योगी से परिवार सहित मिले झांसी एसएसपी, मीडिया का जताया आभार

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे के बाद झांसी पुलिस की ओर से जारी एक संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मुख्यमंत्री से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट करने का अवसर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद झांसी पुलिस ने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की है। एसएसपी की ओर से जारी संदेश में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों का आभार व्यक्त किया गया है।संदेश में कहा गया है कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग और बेहतर समन्वय से मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की सूचनाएं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंच सकीं। झांसी पुलिस ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन में मीडिया की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल को लेकर यह संदेश चर्चा में बना हुआ है।

झांसी पुलिस परिवार ने स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

झांसी। झांसी पुलिस परिवार द्वारा अन्य जनपदों में स्थानांतरित हुए क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकान्त गौतम, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अजय श्रोत्रीय के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने तीनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसएसपी ने स्थानांतरित अधिकारियों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक आरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी टहरौली असमा वकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार, कुशल नेतृत्व, कार्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की। विदाई समारोह में तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।आत्मीय और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

जामनी नदी में दर्दनाक हादसा दो युवकों की डूबने से मौत

झांसी ओरछा के जामनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतकों की पहचान झांसी शहर के अलीगोल खिड़की निवासी अकरम और शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाफिज थे और इलाके में काफी मिलनसार स्वभाव के कारण पहचाने जाते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक ओरछा के जामनी नदी पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, दोनों पानी में डूबने लगे।घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद अलीगोल खिड़की इलाके में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इलाके के लोगों ने युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया .

जिला कारागार झांसी में लीगल हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

झांसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार झांसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही कारागार परिसर में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का भी अनावरण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कमलेश कच्छल के निर्देशन में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को मुफ्त अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और अन्य आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस मौके पर कारागार में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सचिव ईशा त्रिपाठी ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों को जमानत, अपील, पैरोल, मुकदमों की जानकारी और अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी बंदी को अपने मुकदमे या न्यायालयी प्रक्रिया से जुड़ी समस्या होगी तो वह हेल्प डेस्क के माध्यम से अपनी बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बंदी को विधिक सहायता का अवसर उपलब्ध कराया जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सचिव ने बंदियों को आश्वस्त किया कि उनकी विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहेगा। निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी, लीगल डिफेंस काउंसिल के चीफ प्रतीक समाधिया, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अजय राठौर एवं दीपक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार समेत कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

BHADAAS

UP News

“UP की आवाज़, आपकी भड़ास”

Popular Categories

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by Frame Motion Creative Studio