मऊरानीपुर में आज सरस्वती वंदना के साथ साहित्य की महक बिखरी। यहाँ आयोजित सरस गोष्ठी में नगर के साहित्य प्रेमी कवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मऊरानीपुर में आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को डॉ. एम. एम. शर्मा, पूर्व चिकित्साधिकारी के निवास पर सरस गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवा शंकर पाठक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शिव नारायण सिंह परिहार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश खरे ने किया। मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसकी वंदना प्रीति मिश्रा नागपुर द्वारा की गई।
गोष्ठी में साहित्यकारों एवं कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया, जिनमें प्रमुख रूप से –
बृजेंद्र पटेरिया, श्यामलाल वर्मा, प्यारेलाल बेधड़क, जयप्रकाश खरे, सुरेश चौधरी, रमाशंकर चतुर्वेदी, नंदकिशोर राजपूत, राजेश ताम्रकार, रमेश दुबे, शिवनारायण सिंह परिहार, रेवा शंकर पाठक, राजाराम राजपूत, डॉ. एम. एम. शर्मा, अशोक द्विवेदी, श्रीमती स्मृति शर्मा, प्रवीन शर्मा, शिवानी शर्मा, संदीप गुप्ता और अरविंद भदेरिया सहित कई साहित्यकार उपस्थित रहे।
कवियों ने हास्य, श्रृंगार और समाजिक सरोकारों पर आधारित रचनाएँ प्रस्तुत कीं, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा।