झाँसी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है।
झाँसी की पहली महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी की हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी मुकेश झा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना नवाबाद और बरूआसागर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात यह बड़ी कार्रवाई की है।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी,
जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पूरा मामला थाना नवाबाद क्षेत्र का है…

दरअसल, जनपद झाँसी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज देर रात थाना नवाबाद और थाना बरूआसागर पुलिस की संयुक्त टीम
भगवंतपुरा रोड से करगुआँ जी जाने वाले कच्चे मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हत्या के मामले में वांछित
25 हजार का इनामी आरोपी मुकेश झा पुलिस को देखकर
फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और मौके से उसे 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस के साथ
गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी मुकेश झा दिनांक 05 जनवरी 2026 को थाना नवाबाद क्षेत्र में महिला अनीता चौधरी की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया था। हत्या के बाद आरोपी ने पूरे मामले को
सड़क हादसा दिखाने की साजिश रची थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी मुकेश झा ने खुलासा किया है कि
वह मृतका अनीता चौधरी से प्यार करता था।
लेकिन उसे शक था कि अनीता ने उसे धोखा दिया है।
इसी रंजिश के चलते उसने अनीता को गोली मारकर
मौत के घाट उतार दिया और कहानी ऐसी गढ़ी कि मामला सड़क हादसा लगे।

प्रीति सिंह, एसपी सिटी, झाँसी ने बताया
👉 “आरोपी मुकेश झा और मृतका अनीता चौधरी ने
करीब 6 साल पहले 5 जनवरी को मंदिर में शादी हुई थी।
5 जनवरी 2026 को दोनों सालगिरह के दिन मिले थे।
इसी दौरान आपसी विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने अनीता की हत्या कर दी। आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।”