
झाँसी में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उज्जवल फाउंडेशन द्वारा सेवा और समर्पण का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। बिजौली स्थित गरीब बस्ती में फाउंडेशन की अध्यक्ष नम्रता गर्ग के नेतृत्व में जरूरतमंदों के साथ मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहाँ खाद्य सामग्री के साथ-साथ गर्म कपड़ों का भी वितरण किया गया।

मकर संक्रांति के अवसर पर उज्जवल फाउंडेशन के सदस्यों ने बिजौली की गरीब बस्ती में पहुँचकर जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी, तिल के लड्डू, दिल्ली की गजक, मूंगफली के लड्डू का वितरण किया।
इसके साथ ही ठंड से बचाव के लिए स्वेटर, कंबल, दस्ताने, टोपी, जींस और चप्पल भी वितरित की गईं।
इस सेवा कार्य में फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य सुमन साहू, दीप्ति सोनी, सुनीता अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, रुचि सोनी, इंदु कपूर, सपना सोनी, विनीत मिश्रा और रंजना चौरसिया सहित अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर चंद्रिका ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उज्जवल फाउंडेशन आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य करता रहेगा।