BHADAAS

UP NEWS

NE

News Elementor

What's Hot

Dark Light

Latest Posts

देवर की हरकतों से तंग आकर भाभी ने दी जान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप।

झाँसी देवर की हरकतों से तंग आकर भाभी ने दी जान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप। झांसी के एरच थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ग्राम कुडरी में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों ने देवर पर गलत नीयत से तंग करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। झांसी के थाना एरच के ग्राम कुडरी में विवाहिता संतोषी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के भाई अशोक चंद्र ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बहन के देवर की उस पर गलत नीयत थी और वह उसे आए दिन तंग करता था। शिकायत पर परिवारवालों ने कई बार बहनोई देवेंद्र सहित रिश्तेदारों को भी बताया, लेकिन बात समझाकर शांत करा दी गई। 7 दिसंबर की सुबह करीब 6:15 बजे देवर का ही फोन आया कि संतोषी ने फांसी लगा ली है। जब मायके वाले पहुंचे तो संतोषी का शव जमीन पर पड़ा था। कमरे में टूटी हुई चूड़ियां और शरीर पर चोटों के निशान भी दिखे। परिजनों ने आशंका जताई है कि मामला आत्महत्या नहीं बल्कि प्रताड़ना और शक के घेरे में हुई मौत हो सकती है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Read more

SDM की खराब कार्यप्रणाली, और सरकारी कार्य मे लापरवाही से नाराज अधिवक्ताओं का प्रदर्शन।

झाँसी ब्रेकिंग् SDM की खराब कार्यप्रणाली, और सरकारी कार्य मे लापरवाही से नाराज अधिवक्ताओं का प्रदर्शन। खबर झाँसी के मऊरानीपुर तहसील परिसर से है। जहां पिछले 7 दिनों से मऊरानीपुर के समस्त अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन पर डटे हुए हैं। वह अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने बताया कि मऊरानीपुर की उपजिलाधिकारी की वर्तमान समय कार्यप्रणाली ठीक नही है।।वह अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता और अमर्यादित व्यवहार करती है। इसके साथ मे नायाब तहसीलदार, सदर लेखपाल, और उपजिलाधिकारी न्यायालय के पेशकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तहसील में बिना पैसे के कोई काम नही होता है। भ्रस्टाचार चरम पर है।।जिसको लेकर अधिवक्ता पिछले 7 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। । तत्काल सभी हो हटाये जाने की मांग की है। नही तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी ह
Read more

झाँसी ब्रेकिंग – रात में दबिश, दरवाज़ा टूटा, आरोपी उठा,कार्यवाही पर उठे सवाल

कटेरा ब्रेकिंग – रात में दबिश, दरवाज़ा टूटा, आरोपी उठा कटेरा थाने में गाली-गलौज के मामूली विवाद ने रात में हाईवोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया। देर रात पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुँची, दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज दी गई—लेकिन कोई हलचल नहीं।कुछ ही मिनटों में माहौल बदल गया… पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया और आरोपी को उठाकर थाने ले आई। इस एक कार्रवाई ने कटेरा पुलिस की कार्यशैली को चर्चा में ला दिया है। आम तौर पर पुलिस यह कहकर किनारा करती दिखती है कि “7 साल से कम सजा वाले मामलों में गिरफ्तारी नहीं की जाती”। लेकिन इस बार गाली-गलौज जैसे छोटे मामले में रात का ऑपरेशन, बल प्रयोग और दरवाजा तोड़कर गिरफ्तारी—लोगों के बीच कई तेज़ सवाल छोड़ गया। सबसे बड़ा सवाल—दोनों पक्षों ने प्रार्थना पत्र दिया था, तो कार्रवाई एक पर ही क्यों?यही बात पूरे क्षेत्र में बहस का विषय बनी हुई है। जब इस पूरे मामले पर महिला थाना प्रभारी वंदना सिंह चौहान से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि आरोपी को कई बार थाने बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। इसलिए बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तारी की गई। लेकिन जैसे ही उनसे यह पूछा गया कि—“क्या गाली-गलौज के मामूली मामले में रात के अंधेरे में दबिश देना और दरवाज़ा तोड़ना जरूरी था?”तो उन्होंने अचानक चुप्पी साध ली। अब स्थानीय लोग पूछ रहे हैं—क्या यह कानून का सख्त पालन था या फिर जल्दबाज़ी में लिया गया विवादित कदम?
Read more

“भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, पूर्व सैनिकों ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र”

सैनिक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम 31 वें अनुस्मारक को खून से लिखा।मऊरानीपुर समाचार,शहीद स्मारक एवं पूर्व सैनिकों की घोर उपेक्षा करने वाले मऊरानीपुर जिला झांसी के भ्रष्ट एवं स्वेच्छाचारी राजस्व अधिकारियों को अनिवार्य सेवा मुक्त किए जाने के संबंध में सैनिक कल्याण संगठन के सदस्य गणों ने खून से मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखा। कैप्टन राम रतन तिवारी एवं सूबेदार मेजर जगत नारायण शर्मा के खून से पत्र लिखा गया। इस पत्र पर करनल अनिल कुमार, कैप्टन राम रतन तिवारी ,सूबेदार मेजर जगत नारायण शर्मा एवं राकेश अग्निहोत्री , ट्रस्टी सदस्य सुधीर जैन व हरेंद्र तिवारी सहित अनेक लोगों के हस्ताक्षर हैं। विदित हो कई वर्षों से प्रशासन द्वारा उत्पन्न की गई समस्याओं के निराकरण हेतु दर्जनों ज्ञापन जिला प्रशासन से लेकर शासन तक दिए गए, जो सभी ज्ञापन और प्रार्थना पत्र लौटकर तहसील में आते हैं और लेखपाल को सर्वोच्च न्यायाधीश मानकर राजस्व अधिकारी उसी के निर्देशन में फर्जी आखया लगाते हैं। यह इतने निरंक को एवं तनाशय हो गए हैं कि लेखपाल का इतना तक कहना होता है कि जो रिपोर्ट में लगाऊंगा। उसे गवर्नर भी नहीं बदल सकते हैं । ऐसे भ्रष्ट एवं स्वेच्छा चारी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य सेवा मुक्त किए जाने के संबंध में 31 में ज्ञापन एसडीएम मऊरानीपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित दिया गया। ज्ञापन की प्रक्रिया माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महामहिम राज्यपाल महोदय, उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री, माननीय प्रमुख सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव संस्कृति निदेशालय, प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार, मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया। भेजे गए ज्ञापन में प्रशासनिक आतंकवाद पर अंकुश लगाने हेतु सैनिक संगठन की ओर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन अथवा आत्मदाह करने की भी अनुमति मांगी गई है। किंतु खेद है कि किसी भी स्तर से इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है,जिससे सैनिक संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो रहा है।प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ से विनम्र आग्रह है कि अमर शहीद राष्ट्र के लिए शहादत देने वाले अमर शहीद के सम्मान में शहीद स्मारक पर अमर जवान ज्योति , तिरंगा स्थल एवं बार ट्रॉफी रखने हेतु अनुमति प्रदान करने की कृपा की जाए एवं भ्रष्टाचारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवा मुक्त किया जाए। यही अमर शहीद के नाम पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी।जय हिंद। जय भारत माता।
Read more

झाँसी – विधायक रवि शर्मा का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया, एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

झाँसी में सदर विधायक रवि शर्मा का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने गरीब महिलाओं को कम्बल वितरित किए और बच्चों के साथ केक काटकर जश्न मनाया। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित एकता यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। झाँसी के सदर विधायक रवि शर्मा का जन्मदिवस मंगलवार को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। विधायक ने अपने गोद लिए गए कम्पोजिट विद्यालय, लाल स्कूल नई बस्ती में बच्चों के साथ केक काटा और मिठाई बांटी। इसके बाद निर्धन महिलाओं को गर्म कम्बल वितरित किए गए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जुगनू मैरिज गार्डन से शुरू होकर कारगिल पार्क तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कारगिल पार्क में यात्रा के समापन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार और विधायक रवि शर्मा ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में विधायक ने अपने समाधान कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और शुभकामनाएँ स्वीकार कीं। इस दौरान महापौर बिहारीलाल आर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
Read more

पोस्ट ऑफिस का एजेंट बनकर ठगी — गरीब मैकेनिक से लाखों की रकम हड़पने का आरोप

झाँसी झाँसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां एक गरीब मैकेनिक से तीन साल तक पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा कराने के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए गए। जब व्यक्ति ने अपनी रकम मांगी, तो उसे पोस्ट ऑफिस की जगह एक निजी कंपनी की रसीद थमा दी गई। पीड़ित ने अब मामले की शिकायत प्रशासन और पुलिस से की है। झाँसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम भसनेह निवासी संजीव बदई ने टोडी फ़तेहपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में ग्राम पण्डवाहा निवासी शिवदयाल उर्फ शिवदयाल बाबा ने खुद को पोस्ट ऑफिस एजेंट बताकर उनसे रोजाना सौ रुपये जमा करवाने शुरू किए। शिवदयाल ने कहा कि यह पैसा पोस्ट ऑफिस में जमा होगा और भविष्य में उनकी बेटियों की शादी में काम आएगा। तीन साल तक भरोसा करने के बाद जब प्रार्थी ने अपनी रकम मांगी — जो कि करीब चार लाख रुपये से अधिक थी — तो शिवदयाल ने पोस्ट ऑफिस के बजाय “L.U.C.C. (The Loni Urban Multi State Society)” नाम की कंपनी की किताब थमा दी। प्रार्थी के अनुसार, यह रकम पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं की गई, बल्कि आरोपी ने अपने निजी लाभ के लिए दूसरी कंपनी में निवेश कर दी। अब पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात की शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के पास आरोपी द्वारा हस्ताक्षरित डायरियाँ, किताबें और रसीदें बतौर सबूत मौजूद हैं। पीड़ित का कहना है कि “मैंने अपनी बेटियों के भविष्य के लिए रोज़ ₹100 जमा किया। कहा गया कि पैसा पोस्ट ऑफिस में जाएगा, लेकिन बाद में पता चला कि सब झूठ था… अब तक चार लाख रुपये से ज्यादा फँस चुके हैं।” अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है और क्या पीड़ित संजीव को उसकी मेहनत की कमाई वापस मिल पाती है या नहीं।
Read more

मऊरानीपुर सीओ ने यातायात पुलिस के साथ की बड़ी कार्रवाई

झाँसी मऊरानीपुर सीओ ने यातायात पुलिस के साथ की बड़ी कार्रवाई शहर में अतिक्रमण और अव्यवस्था पर चला प्रसाशन का डंडा, कई वाहनों पर जुर्माना — एक वैन सीज झांसी के मऊरानीपुर में अंबेडकर तिराहा, गरौठा चौराहा और गुरसराय रोड पर आज मऊरानीपुर सीओ मनोज कुमार सिंह ने यातायात उपनिरीक्षक ,चौकी शिवगंज तथा एंटी रोमियो टीम के साथ संयुक्त रूप से औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक मारुति वैन, जिसमें हैंडमेड CNG लगी हुई थी और 12–13 बच्चों को ठूंसकर बैठाया गया था, को मौके पर ही सीज कर दिया गया। वहीं गुरसराय रोड पर बीच सड़क पर खड़ी एक प्राइवेट बस को पकड़ा गया — यह बस कई दिनों से ट्रैफिक बाधित कर रही थी, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने की थी। मौके पर टीम ने ₹5,000 का जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटवाया गया और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस टीम ने इसके बाद रेलवे लाइन और स्टेशन परिसर के आसपास भी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और ठेकेदार को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही, अंबेडकर तिराहा से बस स्टैंड रोड तक सड़क पटरियों पर रखे गए ड्रम और अवैध कब्जे हटवाए गए। तहसील रोड पर दो बसों द्वारा अवैध स्टैंड बनाकर खड़ी की गई बसों पर भी ₹5,000–₹5,000 का जुर्माना लगाया गया और भविष्य में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की खुले शब्दों में सराहना की, कहा — “पहली बार क्षेत्र में इस तरह से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।”
Read more

झाँसी में दबंगो का आतंक, दबंगो ने की ग्राम प्रधान से की मारपीट,

झाँसी ब्रेकिंग् झाँसी में दबंगो का आतंक, ग्राम प्रधान से की मारपीट,— झाँसी जनपद के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में दबंगो का आतंक देखने को मिला। जहाँ गाँव के ग्राम प्रधान से दबंगों ने मारपीट की जान से मारने की धमकी दी। ग्राम प्रधान ने जातिसूचक शब्दो का उपयोग करते हुए अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। वही पीड़ित प्रधान ने टोडी फतेहपुर पुलिस से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की। झाँसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेबा में दबंगों की गुंडागर्दी देखने को मिली । जहां ग्राम प्रधान सोनेलाल अहिरवार ने आरोप लगाया है कि 3 नवंबर की रात करीब 7:30 बजे, जब वह किसी कार्य से मानवेन्द्र पटेल के घर जा रहे थे,तभी गाँव का ही एक व्यक्ति अपनी सफारी कार से दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहुँचा। और जातिसूचक गालियाँ देते हुए मारा-पीटा की,इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगो ने बीच-बचाव करने की कोशिश की,लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज की।पीड़ित प्रधान का कहना है कि दबंगों की दहशत के चलते ग्राम पंचायत के विकास कार्य ठप हो गए हैं।उन्होंने पुलिस से न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Read more

मऊरानीपुर में एक रात में आधा दर्जन घरों में चोरी, दहशत में नगरवासी!

झाँसी ब्रेकिंग न्यूज झाँसी के मऊरानीपुर में मंगलवार की सुबह हड़कंप मच गया। बीती रात अज्ञात चोरों ने शहर के बीच स्थित मोहल्ला कुरेचानाका में आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया। चोर इतने बेखौफ थे कि लोगों के जगने और दौड़ाने के बावजूद लगातार वारदातों को अंजाम देते रहे। पहली घटना में मनीष चतुर्वेदी के घर में छत के रास्ते दाखिल होकर चोर सोने का मंगलसूत्र, भगवान के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। इसी मोहल्ले में हरीश ताम्रकार, अशोक साहू, नंदराम साहू, मनीष ताम्रकार और ज्योति सोनी के घरों में भी चोरों ने ताबड़तोड़ हाथ साफ किया। कहीं से पीतल की मूर्तियाँ व चांदी के सिक्के तो कहीं से मोबाइल और नकदी पार हो गई। लगातार हुई वारदातों से इलाके में दहशत फैल गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोग इसे एक संगठित चोरी गिरोह की करतूत बता रहे हैं।अब देखना यह होगा कि कोतवाली पुलिस इस खुली चुनौती का पर्दाफाश कब तक करते हैं।
Read more

श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज में हुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

झाँसी के मऊरानीपुर में स्थित श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज, धवाकर में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस विभाग और कॉलेज स्टाफ की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज, धवाकर मऊरानीपुर में सोमवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना लहचूरा के स्टेशन हेड ऑफिसर (SHO) शामिल हुए।मुख्य अतिथि ने महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. स्वतंत्र कुमार सोनी,उप-प्राचार्य नरेश कुमार,कृषि विभागाध्यक्ष डॉ. शिवा पस्तोर,डॉ. अमित,उमेश शर्मा, जयदीप बाजपेई, डॉ. आर्या गुप्ता,उमेश पाठक, बलदेव कुमार, धर्मेंद्र, शुभम पटेल, विजय सिंह राजावत, शिशुपाल सिंह, गोविंद दास और सत्तार खान सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाना रहा। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी नियमित रूप से किए जाएंगे, ताकि समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ सके।
Read more
1 2 3 4 5 6 9

Trending News

Editor's Picks

जामनी नदी में दर्दनाक हादसा दो युवकों की डूबने से मौत

झांसी ओरछा के जामनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतकों की पहचान झांसी शहर के अलीगोल खिड़की निवासी अकरम और शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाफिज थे और इलाके में काफी मिलनसार स्वभाव के कारण पहचाने जाते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक ओरछा के जामनी नदी पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, दोनों पानी में डूबने लगे।घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद अलीगोल खिड़की इलाके में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इलाके के लोगों ने युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया .

जिला कारागार झांसी में लीगल हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

झांसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार झांसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही कारागार परिसर में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का भी अनावरण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कमलेश कच्छल के निर्देशन में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को मुफ्त अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और अन्य आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस मौके पर कारागार में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सचिव ईशा त्रिपाठी ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों को जमानत, अपील, पैरोल, मुकदमों की जानकारी और अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी बंदी को अपने मुकदमे या न्यायालयी प्रक्रिया से जुड़ी समस्या होगी तो वह हेल्प डेस्क के माध्यम से अपनी बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बंदी को विधिक सहायता का अवसर उपलब्ध कराया जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सचिव ने बंदियों को आश्वस्त किया कि उनकी विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहेगा। निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी, लीगल डिफेंस काउंसिल के चीफ प्रतीक समाधिया, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अजय राठौर एवं दीपक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार समेत कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

मऊरानीपुर पुलिस ने सट्टा लगाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार

झाँसी मऊरानीपुर। – आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊरानीपुर थाना पुलिस ने एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 80 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में जुआ अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार व क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मऊरानीपुर पुलिस ने मंगलवार रात कस्बे के मेला ग्राउंड स्थित सुलभ शौचालय के पास दबिश देकर योगेन्द्र सिंह उर्फ गिल्ले निवासी चौगड़डा गांधीगंज को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और 80 रुपये नकद मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम करता था। आरोपी ने अभिषेक पटेल निवासी पंडवाहा थाना टोडीफतेहपुर समेत फिरोज मेम्बर, अभिषेक पाठक, पवन मनचंदा और साहिद अहमद के नाम बताए। पुलिस का कहना है कि गिरोह संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित कर रहा था।थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 205/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम एवं 112(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी, उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र, रामप्रताप सिंह, अंकित सिंह राजावत और कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे।

चावल उधार न देने पर युवक से मारपीट, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत।

मऊरानीपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम ढकरवारा निवासी एक युवक ने गांव के ही दबंग पर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। प्रार्थी परशुराम पुत्र घनाराम के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे वह भंडरा गांव से सब्जी लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव पठा निवासी मोहित पुत्र दरू राजपूत ने उसे रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कान के परदे के पास गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसकी दुकान से उधार चावल न मिलने से नाराज था। इसी बात को लेकर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसके साथ मौजूद रामेश्वर साहू ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसका स्थानीय पुलिस चौकी से सांठगांठ है। घटना के बाद वह देवरी चौकी पहुंचा और लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने पुलिस उपाधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

झाँसी में हाई अलर्ट: DM-SSP ने परीक्षा केंद्रों पर मारा छापा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम!”

झाँसी ब्रेकिंग झाँसी में आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बीकेडी व जीआईसी स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान एसपी सिटी एवं एडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की सक्रियता से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिला।

BHADAAS

UP News

“UP की आवाज़, आपकी भड़ास”

Popular Categories

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by Frame Motion Creative Studio