फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां जीआरपी पुलिस ने एक युवक और युवती को हिरासत में लिया। युवक की पहचान अरमान के रूप में हुई है जो बिना टिकट युवती के साथ प्रयागराज जा रहा था।
फिरोजाबाद जिले के टूंडला रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान एक युवक और युवती को पकड़ा गया। जीआरपी पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
युवक की पहचान अरमान नाम से हुई है, जो महज पांचवीं पास है और दिल्ली में नाई की दुकान पर काम करता है। जबकि युवती बीए की छात्रा बताई जा रही है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक युवती को प्रयागराज ले जा रहा था।
इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन भी मौके पर पहुँच गए और जमकर हंगामा किया।
फिलहाल जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों से पूछताछ जारी है