BHADAAS

UP NEWS

NE

News Elementor

What's Hot

Dark Light

विशालकाय अजगर ( तकरीबन 20 फीट के सैकड़ो दांत वाले विशालकाय अजगर को पकड़कर लोगों की भीड़ जुटना एक व्यक्ति को उस समय भारी पड़ गया था जब अजगर ने अपनी जकड़न में उसको जकड़ना शुरू कर दिया था।)

Table of Content

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में 3 दिन पूर्व जहाँ एक जहरीले सांप से खेलने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी तो वही फिर से एक व्यक्ति को विशालकाय अजगर को पड़कर लोगों की भीड़ इकट्ठा करना उस समय भारी पड़ गया था जब अजगर ने अपनी मजबूत जकड़न में इस व्यक्ति के हाथ को जकड़ लिया था बस फिर क्या था लोगों की भीड़ ने बामुश्किल अजगर की जकड़न से इस युवक के हाथ को निकाला तब कहीं जाकर उसकी जान बच पाई।

इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ में किसी व्यक्ति ने यह पूरा वाक्या अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दरसअल रतनपुरी थाना क्षेत्र के सथेड़ी गांव में रविवार शाम मोनू नाम के एक व्यक्ति की टायर पंचर की दुकान में एक तकरीबन 20 फीट का विशालकाय अजगर मिलने से अफरा तफरी मच गई थी।

जिसके चलते सांप पकड़ने वाला एक प्रवीण पांचाल नाम का व्यक्ति गांव में पहुंचा था जिसने इस विशालकाय अजगर को पकड़ा था लेकिन ग्रामीणों की भीड़ देखकर प्रवीण इस अजगर की जानकारी लोगों को देने लगा था।

उसी समय पकड़े गए विशालकाय अजगर ने धीरे-धीरे प्रवीण की हाथ पर अपनी जकड़ में लेना शुरू कर दिया था और फिर देखते ही देखते इस अजगर की जकड़न से प्रवीण का हाथ लाल होकर सूज गया था जिसके चलते वहां मौजूद ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से अजगर की पकड़ से प्रवीण के हाथ को निकाला था फिर कहीं जाकर प्रवीण ने इस विशालकाय अजगर को नहर के पास छोड़ दिया।

इस दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने ये पूरा वाक्या अपने मोबाइल में कैद का सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

जिसकी जानकारी देते हुए डीएफओ मुजफ्फरनगर राजीव कुमार ने बताया कि देखिए सांप अगर किसी घर में या किसी ऐसी जगह पर सार्वजनिक स्थान पर पाया जाता है तो मेरी यही सलाह है कि आम आदमी उससे दूर रहे उसकी सूचना तुरंत वन विभाग को करें हमारे पास पर्याप्त उपकरण है हमारे पास चार रेंज है चार रेंज में दो-दो सेट उपकरण के रखे हुए हैं सूचना मिलते ही हमारा स्टाफ किसी भी समय सूचना मिलते ही मेरे द्वारा स्टाफ को निर्देशित किया जाता है और मौके पर जाकर उपकरण द्वारा सांप को रेस्क्यू किया जाता है उपकरणों के माध्यम से ही जानवरों के लिए, सांप के लिए, आदमी के लिए सुरक्षित है क्योंकि हमें यह पहचान नहीं है की कौन सा सांप कितना जहरीला है तो हमें उसके पास नहीं जाना चाहिए तुरंत सूचना करें हम तुरंत मदद करते हैं देखिए अजगर सांप आमतौर पर तो जंगल में ही पाया जाता है कुछ ऐसे स्थान होते हैं जैसे नहर के किनारे की जगह में यह बड़े बिल में हो जाते हैं मसल की ताकत इसमें होती है बच्चों को इसके पास नहीं जाना चाहिए अगर यह भी कहीं दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें इसके पास जाना भी उतना ही खतरनाक है जितना जहरीले सांपों के पास होता है हालांकि इसमें जहर की मात्रा कम होती है लेकिन यह आदमी को जकड़ कर भी मार देते हैं दांत तो होते हैं पायथन के दांत होते हैं वन विभाग तुरंत एक्शन में आता है और सूचना मिलते ही हम वहां से सांप को रेस्क्यू कराते हैं बस मेरा यही कहना है कि सांप अगर दिखाई देता है तो उससे हमें दूर रहना चाहिए और हमें सूचना करदे सांप को नहीं छोड़ना चाहिए

editor@bhadaasup.com

editor@bhadaasup.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जामनी नदी में दर्दनाक हादसा दो युवकों की डूबने से मौत

झांसी ओरछा के जामनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतकों की पहचान झांसी शहर के अलीगोल खिड़की निवासी अकरम और शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाफिज थे और इलाके में काफी मिलनसार स्वभाव के कारण पहचाने जाते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक ओरछा के जामनी नदी पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, दोनों पानी में डूबने लगे।घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद अलीगोल खिड़की इलाके में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इलाके के लोगों ने युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया .

जिला कारागार झांसी में लीगल हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

झांसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार झांसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही कारागार परिसर में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का भी अनावरण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कमलेश कच्छल के निर्देशन में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को मुफ्त अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और अन्य आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस मौके पर कारागार में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सचिव ईशा त्रिपाठी ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों को जमानत, अपील, पैरोल, मुकदमों की जानकारी और अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी बंदी को अपने मुकदमे या न्यायालयी प्रक्रिया से जुड़ी समस्या होगी तो वह हेल्प डेस्क के माध्यम से अपनी बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बंदी को विधिक सहायता का अवसर उपलब्ध कराया जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सचिव ने बंदियों को आश्वस्त किया कि उनकी विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहेगा। निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी, लीगल डिफेंस काउंसिल के चीफ प्रतीक समाधिया, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अजय राठौर एवं दीपक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार समेत कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

मऊरानीपुर पुलिस ने सट्टा लगाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार

झाँसी मऊरानीपुर। – आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊरानीपुर थाना पुलिस ने एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 80 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में जुआ अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार व क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मऊरानीपुर पुलिस ने मंगलवार रात कस्बे के मेला ग्राउंड स्थित सुलभ शौचालय के पास दबिश देकर योगेन्द्र सिंह उर्फ गिल्ले निवासी चौगड़डा गांधीगंज को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और 80 रुपये नकद मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम करता था। आरोपी ने अभिषेक पटेल निवासी पंडवाहा थाना टोडीफतेहपुर समेत फिरोज मेम्बर, अभिषेक पाठक, पवन मनचंदा और साहिद अहमद के नाम बताए। पुलिस का कहना है कि गिरोह संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित कर रहा था।थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 205/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम एवं 112(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी, उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र, रामप्रताप सिंह, अंकित सिंह राजावत और कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे।

चावल उधार न देने पर युवक से मारपीट, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत।

मऊरानीपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम ढकरवारा निवासी एक युवक ने गांव के ही दबंग पर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। प्रार्थी परशुराम पुत्र घनाराम के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे वह भंडरा गांव से सब्जी लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव पठा निवासी मोहित पुत्र दरू राजपूत ने उसे रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कान के परदे के पास गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसकी दुकान से उधार चावल न मिलने से नाराज था। इसी बात को लेकर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसके साथ मौजूद रामेश्वर साहू ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसका स्थानीय पुलिस चौकी से सांठगांठ है। घटना के बाद वह देवरी चौकी पहुंचा और लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने पुलिस उपाधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

झाँसी में हाई अलर्ट: DM-SSP ने परीक्षा केंद्रों पर मारा छापा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम!”

झाँसी ब्रेकिंग झाँसी में आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बीकेडी व जीआईसी स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान एसपी सिटी एवं एडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की सक्रियता से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिला।

BHADAAS

UP News

“UP की आवाज़, आपकी भड़ास”

Popular Categories

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by Frame Motion Creative Studio