लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। कुल 16 अधिकारियों का तबादला हुआ है, जिनमें 10 महिला आईएएस अधिकारी शामिल हैं। यह तबादला नए मुख्य सचिव एसपी गोयल के कार्यभार संभालने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई है।
मुख्य बदलाव:
- विजय विश्वास पंत → प्रयागराज मंडलायुक्त से लखनऊ के मंडलायुक्त बने।
- डॉ. रोशन जैकब → लखनऊ की मंडलायुक्त पद से हटाई गईं, अब सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनीं।
- सौम्या अग्रवाल → बरेली मंडलायुक्त से प्रयागराज मंडलायुक्त बनाई गईं।
- अनामिका सिंह → सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से हटाकर बरेली मंडलायुक्त नियुक्त।
यह फेरबदल मुख्य सचिव गोयल के कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार हुआ है। गौरतलब है कि गोयल ने 31 जुलाई को कार्यभार संभाला था, लेकिन उसके बाद बीमारी के कारण लंबी छुट्टी पर चले गए थे