BHADAAS

UP NEWS

NE

News Elementor

What's Hot

Dark Light

Latest Posts

होटल में रंगरलियां मनाते पकड़ी गई महिला — पति ने पड़ोसी युवक को पीटा, वीडियो वायरल

झाँसी के मऊरानीपुर में एक कथित अवैध संबंध के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पत्नी को रंगे हाथों पकड़ने के बाद पति ने पड़ोसी युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। झाँसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर पड़ोसी युवक के साथ होटल में रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। गुस्से से बौखलाए पति ने युवक को पकड़कर अपनी दुकान पर लाया और लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने पहुंचे घायल युवक के पिता और भाई को भी मारपीट में चोटें आईं। तीनों को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़ित सोनू उर्फ प्रमोद आर्य ने बताया कि वह होटल किसी काम से गया था, तभी पति और उसके ससुरालजन पहुंचे और गलतफहमी में उसे पकड़ लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बेगुनाह होते हुए भी बुरी तरह पीटा गया। वहीं पति मुकेश आर्य का कहना है कि उसे परिवार के लोगों से सूचना मिली थी कि उसकी पत्नी होटल में किसी अन्य युवक के साथ है। जब वह मौके पर पहुंचा, तो पत्नी और पड़ोसी सोनू को एक साथ पकड़ा गया। उधर, महिला ने अपने बयान में कहा है कि जिसका नाम लिया जा रहा है, उससे उसका कोई संबंध नहीं है — वह किसी और से मिलने गई थी, लेकिन पड़ोसी को गलतफहमी में पकड़ा गया। फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read more

दादा बना जल्लाद — 24 घंटे में झाँसी पुलिस ने खोला मासूम की हत्या का खौफनाक राज़”

झाँसी ब्रेकिंग् झाँसी से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने खून के रिश्तों को शर्मसार कर दिया…जहाँ दादा के हाथों पोते की हत्या ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। झाँसी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस खौफनाक हत्या का खुलासा कर दिया — और वो सच सामने आया जिसने सबको सन्न कर दिया। झाँसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम चकारा में 8 साल के मासूम मुकेश की हत्या ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। पहले परिवार ने बच्चे के लापता होने की सूचना दी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका शव भूसे के कमरे में छिपा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मासूम की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर परिजनों से पूछताछ शुरू की — और तभी सामने आया वो चौंकाने वाला सच… कि मासूम का कातिल कोई अजनबी नहीं,बल्कि उसका अपना ही दादा — सरमन निकला!पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सरमन ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया — मृतक मुकेश अकसर उसकी जेब से पैसे निकाल लेता था,और इसी बात पर उसकी मां से घर में अक्सर झगड़े होते थे। गुस्से और नफरत में अंधे दादा ने अपने ही पोते की सांसें हमेशा के लिए रोक दीं। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए मासूम के शव को भूसे के कमरे में छिपा दिया।लेकिन पुलिस की तेज़ कार्रवाई और फोरेंसिक रिपोर्ट ने सारा सच सामने ला दिया। पुलिस ने आरोपी सरमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अब इस सनकी वारदात के पीछे की गहराई से जांच कर रही है। एक दादा जिसने पोते के सिर पर साया बनने की जगह उसे मौत की नींद सुला दिया…
Read more

झाँसी में पत्नी और ससुरालवालों पर हत्या की साज़िश , युवक बुरी तरह घायल

झाँसी ब्रेकिंग् झाँसी से एक सनसनीखेज और डरावना मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष ने मिलकर उसकी हत्या की कोशिश की। युवक का कहना है कि हथियार और डंडों से हमला किया गया, गला दबाया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सौरभ यादव, निवासी प्रेमनगर थाना क्षेत्र, ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी का आचरण संदिग्ध था। वह अवैध संबंध में लिप्त थी और अपने प्रेमी दिलशाद खान के साथ मिलकर प्रार्थी को परेशान कर रही थी। कई बार समझाने के बावजूद मामला नहीं सुधरा। 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे, आरोप है कि प्रेमी के साथ अज्ञात लोगों ने घर पर घुसकर हथियार और डंडों से सौरभ यादव पर हमला किया। उसकी पत्नी भी इसमें शामिल थी। आरोपियों ने गला दबाया, मुँह पर तकिया रखकर जान से मारने की कोशिश की और उसे सीढ़ियों पर पटक दिया। सौरभ चीख-पुकार करता रहा, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं पहुँचा। घटना की सीसीटीवी फुटेज और मौके के गवाह मौजूद हैं। युवक का आरोप है कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय मामूली धाराओं में केस दर्ज कर दिया और आरोपी उसी दिन जमानत पर छूट गए। अब आरोपी खुलेआम युवक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह घटना न केवल परिवार में उत्पन्न भय की कहानी है, बल्कि समाज के लिए भी चेतावनी है कि घरेलू हिंसा और साजिश किस हद तक बढ़ सकती है। पीड़ित युवक प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि इस मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई हो।
Read more
iiiiiiiiiiiii

मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या

मथुरा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात रावण दहन देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामूली कहासुनी को हत्या की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना छाता कोतवाली इलाके के गोवर्धन रोड फ्लाईओवर के पास की है, जहां देर रात बदमाशों ने अजीत नाम के युवक को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अजीत अपने दोस्तों के साथ रावण दहन देखकर घर लौट रहा था, तभी मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ नामजद बदमाशों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का चाचा, सुघड़ सिंह का कहना है कि“मेरा भतीजा अजीत रावण दहन देखने गया था… लौटते समय गांव के ही बदमाशों ने गोली मार दी। पहले से ही विवाद चल रहा था… पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।”
Read more

मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्या का वीडियो वायरल

मेरठ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ हत्यारों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और इस घटना का वीडियो खुद ही बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहाड़ा गांव के जंगल में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब चकरोड किनारे 25 वर्षीय युवक आदिल उर्फ़ रिहान का शव बरामद हुआ।मृतक आदिल थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की राधना वाली गली का रहने वाला था और कपड़ों का कारोबार करता था। पहले तो शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन दोपहर तक परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार को आदिल को उसके दो दोस्त हमजा और जुल कमर घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। वायरल वीडियो ने इस हत्या की सच्चाई को और भी खौफनाक बना दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जमीन पर पड़े आदिल को एक आरोपी नजदीक से गोलियां मारता है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने खुद ही यह वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन तीन टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस हथियारों और हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
Read more

झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

समाचार झांसी।जनपद पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना टोडीफतेहपुर पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र में छिरौरा मोड़ पर बने यात्री प्रतिक्षालय, ग्राम राजापुर पर मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। इस दौरान अभियुक्त मुन्नालाल पुत्र किशोरीलाल, निवासी ग्राम तुका लहचूरा थाना टोडीफतेहपुर, जनपद झांसी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध थाना टोडीफतेहपुर पर मु0अ0सं0 99/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम थानाध्यक्ष – अतुल कुमार राजपूत निरीक्षक – भंवर सिंह उपनिरीक्षक – मोहित यादव कांस्टेबल 515 दीपेंद्र सिंह कांस्टेबल 33 रवि गुप्ता पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
Read more

झाँसी के गरौठा कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर

झाँसी। थाना गरौठा के ग्राम ढिवकई में बुधवार रात करीब 9 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब पुरानी रंजिश के चलते एक दबंग ने गांव के ही धनसिंह अहिरवार (35) पुत्र दयाराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भैंस को लेकर पीड़ित और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर धनसिंह पर वार कर दिया, जब वह घर से भैंस के बाड़े की ओर जा रहा था। हमले में गंभीर रूप से घायल धनसिंह को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
Read more

झांसी मेडिकल कॉलेज में नवजात का शव कुत्तों ने नोचा,

झाँसी ब्रेकिंग् झांसी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज परिसर में कुत्तों ने एक नवजात के शव को नोच-नोचकर खा लिया। जब कुत्ते सिर मुंह में दबाकर सड़क पर निकले तो गार्ड ने यह मंजर देखा। मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई है। झांसी का महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज…यहां मानवता को शर्मसार करने वाला नजारा देखने को मिला। जहां कुत्ते एक नवजात का सिर मुंह में दबाकर सड़क पर आ गए। गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने जब यह दृश्य देखा तो तत्काल कुत्तों को भगाया और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। सिर के अलावा नवजात का पूरा शरीर गायब था। गार्डों ने झाड़ियों में तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। आशंका है कि कुत्ते शव का बाकी हिस्सा नोंच-नोंचकर खा गए। सूचना पर मेडिकल चौकी पुलिस पहुंची और नवजात का सिर कब्जे में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शव कहां से आया। चौंकाने वाली बात यह है कि मेडिकल कॉलेज में पिछले पांच दिनों में किसी नवजात की मौत का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों से तीन भ्रूण और नवजात शव मिल चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन और समाज दोनों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read more

झाँसी में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा बड़ागाँव,पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़।

झाँसी ब्रेकिंग् ।। झाँसी पुलिस की एक बार फिर बदमाशो से मुठभेड़ हो गई। जहां थाना बड़ागांव पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का माल, नकदी और अवैध असलहा बरामद किया है। देर रात थाना बड़ागांव क्षेत्र के ग्राम टाकोरी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।पुलिस की इस कार्रवाई में चार अंतर जनपदीय चोर गिरोह के सदस्य दबोच लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजपाल, सोनू, दीपक बदकारिया और बालकिशन बदकारिया, सभी निवासी जिला भिंड मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।मुठभेड़ में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चाँदी के जेवरात, पंद्रह हजार रुपए नकद, अवैध असलहा व कारतूस तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।बताया जा रहा है कि बीते 31 अगस्त को थाना बड़ागांव क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में यही आरोपी शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Read more

झाँसी में महिला से मारपीट,वीडियो वायरल, – पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

झाँसी में महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां दबंगों पर महिला और उसके बेटे को सरेआम पीटने का आरोप लगाया है।जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई। लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस अब तक कोई सख्त कदम उठाती नज़र नहीं आ रही। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। झाँसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्रीन गार्डन इलाके में रहने वाली आशा रायकवार और उनके बेटे के साथ दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में आए दिन मोहल्ले के तीन युवक गाली-गलौज करते हैं और धमकाते रहते हैं। 26 सितंबर को मामला और बढ़ गया, जब तीनों आरोपियों ने महिला और उसके बेटे पर सरेआम हमला कर दिया। मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम पड़ोसियों के मोबाइल कैमरे में भी कैद हुआ। जिसका वीडियो अब सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी गई थी। मौके पर पुलिस पहुँची भी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ समझौते की बात कहकर लौट गई।पीड़िता का आरोप है कि दबंग धनबल और राजनीतिक दबाव के दम पर झूठे मुकदमों में फँसाने और जबरन राजीनामा कराने की कोशिश कर रहे हैं। अब पीड़िता ने एसएसपी झाँसी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की है।
Read more
1 2 3

Trending News

Editor's Picks

शत चंडी महायज्ञ के द्वितीय दिवस में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ वेद पाठ

मऊरानीपुर……श्री शांति निकेतन धनुषधारी आश्रम में महंत श्री रामदास ब्रह्मचारी जी (बुंदेलखंड पीठाधीश्वर) के सानिध्य में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री शत चंडी महायज्ञ के द्वितीय दिवस में ब्रह्म मुहूर्त में वेद पाठ प्रारंभ हुआ l प्रातः काल श्री हनुमान जी का लांगगूल प्रयोग करके हनुमान जी को सवामन वेसन के लड्डुओं का भोग लगाया गया एवं वैदिक विद्वानों द्वारा पंडितों का कार्य विभाजन करके यजमानों को कुण्ड वितरित किए गए l सभी देवताओं का आवाहन करके मंडप प्रवेश किया गया, कल अरणी मंथन करके अग्नि देव का प्राक्रट करके अग्नि स्थापन के साथ हवन प्रारंभ होगा l मध्यान में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ करते हुए भागवत आचार्य पंडित श्री बृजेश त्रिपाठी शास्त्री जी ने बताया कि श्री वेदव्यास जी ने भागवत में परम सत्य की वंदना की है वह परम सत्य भगवान श्री कृष्ण है l शास्त्री जी ने बताया श्रीमद् भागवत वेदों का रस से भरा हुआ परिपक्य फल है और इसमें अमृत रूपी रस भरा हुआ है, इसलिए इसकी कथा को मोक्ष पर्यंत सदैव सुनते रहना चाहिए क्योंकि भगवान की कथा केवल मृत्यु लोक पर ही सुलभ है स्वर्ग सत्य लोकों मैं भी भगवान की कथा प्राप्त नहीं होती l श्रीमद् भागवत महापुराण का मूल पाठ काशी से पधारे पंडित विपिन बिहारी मिश्रा द्वारा किया जा रहा है l भागवत भगवान की आरती भागवत परीक्षित अर्चना अरविंद अड़जरिया ने की lसायंकाल में श्री श्री 1008 श्री जगतगुरु कामदगिरी पीठाधीश्वर परम पूज्य राम स्वरूपाचार्य जी के द्वारा राम कथा मंदाकिनी में श्रोताओं कों बताया कि शिव सती प्रसंग एक बार त्रेता जुग माहीं। संभु गए कुंभज रिषि पाहीं॥संग सती जगजननि भवानी। पूजे रिषि अखिलेस्वर जानी॥सती ने भगवान शंकर की बात को ना मान करके मन में संशय ले करके कथा पंडाल में कथा सुनने गई सती का अस्तित्व हीन होना पड़ा जो व्यक्ति कथा पंडाल में संशय लेकर के आता है या जिसके जीवन में संशय आ जाता है तो उसे व्यक्ति का अस्तित्व नष्ट हो जाता है निश्चित है इसलिए कथा पंडाल में हमेशा श्रद्धा भावना से आना चाहिए और श्रद्धा से कथा श्रवण करना चाहिए l इस कार्यक्रम में रामभरोसें शास्त्री, भगवत नारायण तिवारी( ब्रह्मा ),अखिलेश शास्त्री (शतचंडी यज्ञ आचार्य),चुन्नी लाल गुप्ता प्रयागराज, शत्रुघन सिंह गौतम प्रयागराज, राजकिशोर तिवारी मुडहरा, शशि भूषण सिंह गौतम बाँदा, राजेन्द्र सिंह मंडी बमौरा, सुरेश कुमार स्वर्णकार मऊ, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल साई खेडा, शैलेन्द्र त्रिपाठी पप्पू, रवेन्द्र दीक्षित मऊ, पंकज तिवारी बिजरवारा , बृजेन्द्र त्रिपाठी, बबली सिंह, रामनरेश तिवारी, बलराम सुल्लेरे,महेश मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, रितेश सुल्लेरे, बद्री पाठक,जितेंद्र तिवारी, सतीश मिश्रा, राजेंद्र तिवारी( दुर्गापुर), सत्यव्रत द्विवेदी, विनोद दुबे, अंकित दुवे, प्रमोद तिवारी, महेश मिश्रा, देवांश पुरोहित, सुधीर पुरोहित,दीपक तिवारी, हिमांशु मिश्रा, रामबाबू ओझा ( यजुर्वेद),दीपू मिश्रा( ऋग्वेद), रवि तिवारी( सामवेद ), मनीष दीक्षित( अर्थवेद ),रामजीवन पस्तोर ( भागवताचार्य ) विद्वानों के साथ गदाधर त्रिपाठी, प्रदीप पाठक,बबलू भारद्वाज, अखिलेश सेठ, आशु भारद्वाज,आशीष कौशिक, मनीष खेवरिया, दीनदयाल साहू,राजेश बिलाटिया,कृष्ण गोपाल बबेले, अनंतराम सर्राफ, पप्पू साहू, संतोष शर्मा, जज्जू रावत, विनय ताम्रकार,रामलोचन, अरविन्द राय, कैलाश दीक्षित,राम मनोहर तिवारी, मनोज मिश्रा,लाल जी तिवारी, संजय ताम्रकार, गोपाल ताम्रकार, प्रमोद चतुर्वेदी, बैजनाथ तिवारी,महेंद्र सिंह, अंबादत्त तिवारी,दिवाकर पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, गुड्डू तिवारी,पिंकी वर्मा, राकेश राय, स्वामी राय,हरि ओम श्रीधर,मुन्नालाल दुबे,ओम प्रकाश शर्मा, सुरेश सोनी, संतोष तिवारी,अभिषेक नायक, मृदुल मोर,दिनेश राजपूत,सोमेश त्रिपाठी,महेश सैन,रामगुलाम सोनी, सुशील पुरवार, रोहित महाराज, संतोष चौवे, मृदुल मोर, शिव प्रतापसिंह, अमित पुरवार, रामलखन दुबे ,बाॅबी अग्रवाल, जयप्रकाश खरे, सुनीता साहू,किरन, मालती,बिमला, रेखा, सुमन,सेजल, दिया, खुशी,जागृति, रामकली,राम मूर्ति,पार्वती, शोभा, राम श्री, सुमन,भावना,रानी, ममता सहित बडी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे….

बारात में चली गोली,दूल्हे का चचेरा भाई हुआ घायल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

झाँसी ब्रेकिंग् बारात में चली गोली, दूल्हे का चचेरा भाई हुआ घायल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। झांसी के मऊरानीपुर में एक शादी समारोह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई , जब दूल्हे के चचेरे भाई को फायरिंग के दौरान गोली जा लगी। हर्षोल्लास के माहौल में अचानक हुई फायरिंग से समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई।घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे झांसी रेफर किया गया है। यह घटना मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे झांसी रोड स्थित एक विवाह घर में शादी समारोह चल रहा था। महेबा थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र से बारात आई हुई थी। डीजे की धुनों पर बारात विवाह घर की ओर बढ़ रही थी और रिश्तेदार खुशी-खुशी नाच रहे थे।इसी दौरान नशे में धुत एक युवक हाथ में असलहा लेकर लहराने लगा। दूल्हे के चचेरे भाई रजनीश निरंजन ने जब उसे असलहा लहराने से मना किया, तो युवक ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली रजनीश के कान के पास से निकल गई, जबकि दूसरी गोली कमर के नीचे जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल मऊरानीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. उदल श्रीवास ने हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि घायल रजनीश निरंजन ललितपुर में सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात हैं।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी और अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं, और एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है—शादियों में हर्ष फायरिंग कब थमेगी?

बुंदेलखंड के किसानों का फूटा गुस्सा, संपूर्ण कर्ज माफी की मांग

बुंदेलखंड के किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है।झांसी के हरपुरा ग्राम पंचायत के पंचमपुर में आज उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले विशाल किसान पंचायत का आयोजन हुआ, जहाँ किसानों ने कर्ज माफी, बीमा क्लेम, मुआवजा और नीलगाय की समस्या को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।पंचायत में चेतावनी दी गई कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। झांसी जनपद की ग्राम पंचायत हरपुरा के पंचमपुर में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशाल किसान पंचायत आयोजित की गई।पंचायत में किसानों ने बताया कि लगातार ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और सूखे ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है।किसानों का आरोप है कि खरीफ फसल बर्बाद होने के बावजूद आज तक न बीमा क्लेम मिला और न ही मुआवजा।बैंकों द्वारा केसीसी से बीमा प्रीमियम तो काटा जाता है, लेकिन फसल खराब होने पर किसान को कुछ नहीं मिलता।किसानों ने कहा कि मजबूरी में उन्हें साहूकारों से कर्ज लेना पड़ रहा है और अब नीलगायों के झुंड फसलों को तबाह कर रहे हैं। पंचायत के माध्यम से किसानों ने संपूर्ण सरकारी कर्ज माफी, ऋण वसूली पर रोक, खरीफ 2025 का बीमा क्लेम, नीलगाय की रोकथाम और गांव से सिजार बांध तक सड़क निर्माण की मांग की।किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने कहा कि बुंदेलखंड का किसान प्राकृतिक आपदाओं से टूट चुका है।अगर सरकार ने कर्ज माफी, बीमा क्लेम और नीलगाय की समस्या पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।पंचायत में सैकड़ों किसानों की मौजूदगी ने सरकार को साफ संदेश दे दिया है।

राष्ट्रीय स्तर की भारत बौद्धिक्स परीक्षा का सफल आयोजन

झांसी | मऊरानीपुर श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज, धवाकर, मऊरानीपुर, झांसी में दिनांक 01 फरवरी 2026 को विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की भारत बौद्धिक्स परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एक राष्ट्रीय स्तर का अकादमिक एवं बौद्धिक संगठन है, जो भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल्यों को समकालीन विषयों के साथ समन्वित करते हुए देश की उच्च शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करता है। इसी उद्देश्य के तहत भारत बौद्धिक्स परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में किया गया। श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज में आयोजित इस परीक्षा में कुल 200 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 150 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई गई। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। परीक्षा आयोजन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्वतंत्र कुमार सोनी सहितडॉ. शिवा पस्तोर, डॉ. अमित कुमार सेन, डॉ. आर्या गुप्ता, डॉ. बलदेव कुमार, प्रो. नरेश कुमार, प्रो. जयदीप कुमार, प्रो. उमेश पाठक,प्रो. उमेश शर्मा, प्रो. शुभम पटेल, प्रो. धर्मेंद्र पांचाल सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा और उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग किया। महाविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और आयोजन को शैक्षणिक दृष्टि से सफल माना गया।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से बड़ा समरसता का कोई उदाहरण नहीं : प्रान्त प्रचारक

भोजन, भजन, भ्रमण, भाषा और भेष सभी का एक जैसा होना चाहिए झांसी । संघ स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को सकल हिन्दू समाज द्वारा बबीना खंड के रक्सा में एक विवाह घर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कानपुर प्रान्त के प्रांत प्रचारक श्रीराम जी ने समरसता का उदाहरण देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से बड़ा समरसता का कोई उदाहरण नहीं है। यदि राम वन न गए होते तो राम बन न गए होते। उन्होंने जातिपाति के भेदभाव को दूर करने का आह्वान करते हुए कहा कि भोजन, भजन, भ्रमण, भाषा और भेष सभी का एक जैसा होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जा रहे हैं। विश्व में केवल भारत को ही मां का दर्जा प्राप्त है। किसी अन्य को नहीं। भगवान राम भी सामान्य व्यक्ति थे। अपनी भारतीय संस्कृति में बड़ों की बात मानी जाती है। राम वन नहीं जाते तो राम बन नहीं पाते। वन में सबरी के पास पहुंच गए। वहां सबरी के जूठे बेर खाकर समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया। जटायु का अंतिम संस्कार भी भगवान राम ने किया। लंकापति रावण से युद्ध के दौरान अपनों को सूचना नहीं देते बल्कि आदिवासियों व कोल भीलों को संग लेकर युद्ध जीतते हैं। इससे बड़ा समरसता का उदाहरण हो नही सकता। उन्होंने कहा कि भगवान राम की तरह ही संघ कार्य कर रहा है। उन्होंने श्रीकृष्ण का उदाहरण भी दिया। अंग्रेजों ने जब आक्रमण किया तो हमारे देश के नौजवानों ने फांसी का फंदा चूमने का काम स्वीकार किया परतंत्रता ठुकरा दी।  हेडगेवार जी ने खोजा कि आखिर गुलामी क्यों ? राम से लेकर कृष्ण, सरस्वती समेत अम्बेडकर ने तक भारत को भारत बनाए रखने के लिए कार्य किया। आज हिन्दू समाज अपनी विजय का इतिहास लिख रहा है। प्रभु श्रीराम का मंदिर निर्माण इसका उदाहरण है। भारतीय संस्कृति की योग परम्परा को पूरा विश्व स्वीकार रहा है। विश्व के सभी देशों के लोगों को कोरोना की दवा खिलाई। विश्व की मंगल कामना करने वाला अगर कोई है तो वह हिन्दू है। रामसेतु तोड़ने की बात पर तीन घंटे के चक्का जाम ने सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि हिंदुत्व के आस्था पर कुठाराघात नहीं किया जा सकता। विवेकानंद जी ने कहा था कि गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। संघ उसी को चरितार्थ करने का काम कर रहा है। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री का सम्मान विश्व के सभी देशों  में किया जाता है। मंगल ग्रह से लेकर हम हर क्षेत्र में बढ़ रहे हैं। आज हमारे स्व का भान हमें हो रहा है। हिंदुत्व पर कुठाराघात भी किया जा रहा है। आज कई चुनातियां हमारे सामने हैं। पहली चुनौती लव जिहाद की है। लव जिहाद किसी एक जाति की लड़की के साथ नहीं सभी हिन्दू भाइयों के घरों में हो रहा है। कोई भी विधर्मी यदि हरकत करता है तो उसके खिलाफ एकजुट रहें। इसका जनजागरण आवश्यक है। उन्होंने कश्मीर में होने वाले घटनाक्रम का भी उदाहरण दिया। कहा 26 बहनों के सिंदूर उजाड़े गए। लैंड जिहाद पर भी विचार करना होगा। राजनैतिक दल के लोग घुसपैठियों के प्रमाणपत्र बनवाते हैं। तीसरी समस्या धर्मांतरण की है। चौथी समस्या जनसंख्या असंतुलन। इस पर भी ध्यान देना होगा। इसलिए हम दो हमारे तीन के प्रति जनजागरण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा यदि झुग्गी झोपड़ी तक पहुंच जातिप्रथा पर विराम नहीं लगेगा तो हमारे घरों में एके- 47 लहराने वाले लोग रहेंगे। कुल मिलाकर पंच परिवर्तन पर हमें विचार करना होगा। भोजन, भजन, भ्रमण, भाषा और भेष सभी का एक जैसा होना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि झांसी विभाग कार्यवाह शिवकुमार भार्गव जी ने कहा कि यह संघ के शताब्दी वर्ष के साथ वंदेमातरम का भी शताब्दी वर्ष है। उन्होंने केशव जी के जीवन के शुरुआती दिनों में घटित घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने भारत भूमि का गुणगान करते हुए भारत को उपासनाओं की भूमि बताया। उन्होंने बताया कि हमारे यहां जाति प्रथा नहीं थी। भारतीय परम्परा में कोई भेदभाव की बात नहीं करता। आज प्रयागराज में माघ मेला में जाति पांति कौन पूंछता है। सिद्ध बाबा स्थल बमेर महंत मुख्य अतिथि घनश्याम जी ने कहा कि यदि हम आपस में दुख में एक दूसरे के साथ रहें। जाति पाति के भेदभाव को दूर करना है। धर्म विरोधियों से सावधान रहना है। हमें एक दूसरे के साथ रहना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराम शरण महाराज मढ़ीला सरकार ने की। संचालन प्राचार्य मॉर्निंग स्टार पब्लिक स्कूल अरविंद कुमार झा ने किया। अंत में मां भारती की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।  इस अवसर पर महानगर प्रचारक सक्षम, विमल,मुन्नालाल,धर्मेन्द्र, जशवंत,अभिषेक,अनुज,विजय,राहुल,पुष्पेन्द्र, राजेन्द्र, बिसवारी, अशोक मिश्रा, महेंद्र प्रताप,अमरदीप दुबे,आयुष, आशीष योगी,रोहित परमार,शिवम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

BHADAAS

UP News

“UP की आवाज़, आपकी भड़ास”

Popular Categories

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by Frame Motion Creative Studio