मऊरानीपुर में मतदाता सूची सत्यापन का निरीक्षण | BJP जिलाध्यक्ष के सख्त निर्देश
मऊरानीपुर से बड़ी खबर—मतदाता सूची सत्यापन कार्य में तेजी लाने और पारदर्शिता बनाए रखने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कई बूथों पर मिली कमियों को देखते हुए उन्होंने बीएलओ को सख्त निर्देश दिए और उपजिलाधिकारी को भी स्थिति से अवगत कराया
मऊरानीपुर में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय रूपाधमना के बूथ संख्या 332 और 333, तथा प्राथमिक विद्यालय चुरारी के बूथ नंबर 352 का निरीक्षण कर बीएलओ से कार्य प्रगति की जानकारी ली।
जिलाध्यक्ष ने फॉर्म भरने से लेकर सत्यापन तक की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से परखा और निर्देश दिए कि मतदाता सूची सत्यापन का कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए।
निरीक्षण में सामने आया कि रूपाधमना भाग संख्या–1 में कुल 1118 मतदाताओं में से 204 लोग ASD यानी Absent, Shifted या Dead पाए गए। वहीं चुरारी में कुल 961 मतदाताओं में से 930 की पुष्टि हो गई और 31 मतदाता ASD श्रेणी में मिले।
इन आंकड़ों पर गंभीरता जताते हुए जिलाध्यक्ष ने बीएलओ को 204 ASD मतदाताओं का दोबारा सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही उपजिलाधिकारी श्वेता साहू को भी स्थिति की जानकारी देते हुए पुनः निरीक्षण कर कार्य को सटीक रूप से पूरा कराने को कहा।
निरीक्षण के दौरान SIR संयोजक डॉ. अनिल राज सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।