मऊरानीपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत कॉलेज छात्रों को फ्री स्मार्ट टैबलेट दिए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और शिक्षा जगत के लोगों ने हिस्सा लिया और युवाओं को डिजिटल इंडिया की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया
श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज, धवाकर-मऊरानीपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्रों को फ्री स्मार्ट टैबलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा झांसी ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जिज्ञासा तिवारी, ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह परिहार और विधायक प्रतिनिधि विजेन्द्र सिंह पायक मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरसरांय अशोक सिंह परमार और जिला पंचायत सदस्य अनिल राज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। कॉलेज प्रबंधक अजय सिंह परिहार और सुनीता सिंह ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।
मुख्य अतिथि प्रदीप पटेल ने अपने संबोधन में कहा —
“सरकार की यह योजना युवाओं को डिजिटल युग में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”
मंच संचालन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी दिनेश गुरुदेव ने किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. स्वतंत्र कुमार सोनी, उप-प्राचार्य नरेश कुमार, तथा सभी विभागाध्यक्षों और शिक्षकों ने भाग लिया।