झाँसी
झाँसी के मऊरानीपुर क्षेत्र से एक किसान उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि विपक्षियों ने किसान की मूंगफली की फसल जोतकर नष्ट कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

झाँसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्यावरी में किसान चाँद खाँ पुत्र मीर खाँ ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि विपक्षियो ने उसके खेत में ट्रैक्टर चलाकर मूंगफली की फसल नष्ट कर दी।
किसान का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी लाठी-डंडा और फरसा लेकर हमला करने पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति के हैं और उन पर हत्या के मामले में मुकदमा भी चल रहा है।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह कल्लू पटेल और बमजीद खाँ ने बीच-बचाव किया।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।