बहराइच से दिल दहला देने वाली खबर…
रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरहा गांव में अचानक लगी आग ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। चीख-पुकार से गांव दहल उठा। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
“बहराइच के टेपरहा गांव में वो मंजर जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं…
आग की लपटों में घिरे घर से निकलती चीखें गांव वालों के दिलों को छलनी कर गईं।
संदिग्ध हालात में लगी आग ने एक ही परिवार के छह लोगों की जान ले ली।
घर की दीवारें खामोश हैं… राख में बदल चुकी गृहस्थी, और पीछे रह गया सिर्फ मातम।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लेकिन इस बीच छह जिंदगियां हमेशा के लिए बुझ चुकी थीं।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है… और पुलिस अब जांच में जुट गई है।
टेपरहा गांव में हर ओर सिर्फ सन्नाटा है… और उन मासूम चीखों की गूंज,
जो राख में तब्दील हो चुके घर से अब भी सुनाई पड़ती है…”