झांसी।
दशहरा पर्व के पावन अवसर पर बड़ाबाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर के सामने मंगलवार को एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। मां दुर्गा के विसर्जन से पूर्व श्रद्धा और भक्ति का एक विशाल जनसागर उमड़ पड़ा।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिमा विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने माता रानी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी विदाई दी, लेकिन इस बार का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य और भावुकता से भरा रहा।
नगर विधायक रवि शर्मा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मंच पर उपस्थित होकर श्रद्धालुओं संग माता रानी की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। उनके साथ जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
विधायक रवि शर्मा ने इस अवसर पर कहा— “यह केवल विसर्जन नहीं, बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति की जीवंत झलक है। मां दुर्गा हर वर्ष आकर हमें एकजुट करती हैं और उनका विदा होना हमें अगले मिलन का इंतजार दे जाता है।”
खटकयाना वाली मां काली बनीं आकर्षण का केंद्र
इस बार की शोभायात्रा में विशेष रूप से प्रस्तुत खटकयाना वाली मां काली का अलौकिक स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। उनकी भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर “जय माता दी” के जयकारों में लीन हो गए।
हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम रहे। हजारों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर न केवल अपनी आस्था व्यक्त की, बल्कि सांस्कृतिक एकता की मिसाल भी पेश की। हर गली, हर सड़क माता रानी के जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंज उठी।
विसर्जन के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों की दुर्गा माताओं की शोभायात्रा भी भव्य रूप से निकाली गई।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, अरविन्द पुरी कल्लू, सभासद मुकेश सेनी बंटी, पंकज राय, अरविन्द खटीक, पप्पू यादव, पूर्व सभासद अनिल सोनी, परन शर्मा, विवेक परिहार, स्वराज स्वामी, गोकुल दुबे, हेमंत प्रताप सिंह, कविता शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, कुसुम कुशवाहा, राधा दुबे, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कपिल बिरसैनिया, विनीत पचौरी, नीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरी, मोनू शिवहरे, अभिषेक जैन, सौरभ वाजपेयी, विनय उपाध्याय सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।