झांसी के मोठ तहसील क्षेत्र में शराब ठेके को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। दलित बस्ती की महिलाएं शराबियों की हरकतों से परेशान होकर तहसील पहुंचीं और एसडीएम से ठेका हटाने की मांग की।
झांसी जिले की मोठ तहसील के कुम्हार गांव की दलित बस्ती में खुले शराब के ठेके ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
गांव की महिलाओं का आरोप है कि ठेके पर रोज शराबी इकट्ठा होते हैं, गाली–गलौज और हंगामा करते हैं जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।
महिलाओं ने बताया कि ठेके के पास बने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। आए दिन होने वाले विवादों से सभी को असुरक्षित महसूस हो रहा है।
परेशान महिलाएं सामूहिक रूप से तहसील पहुंचीं और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ठेका हटाने की मांग की।
अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है