झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक युवक के साथ जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
झांसी जिले के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा बंगरी निवासी विवेक कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगो ने मंदिर में प्रवेश करने से रोका और जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई।
इसके बाद 22 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे आठ लोगों ने मिलकर विवेक कुमार पर हमला किया, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और बाइक से पटककर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
पीड़ित ने बताया कि घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावरों के नाम साफ नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ित ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पडताल शुरू कर दी