मऊरानीपुर। प्रदेश सरकार की ग्राम उत्थान योजना के अंतर्गत ग्राम गढ़वा में बुंदेलखंड माटी फूड प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ प्रदेश सरकार के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग काबीना मंत्री राकेश सचान भारत सरकार के पूर्व के योजना आयोग के सचिव डॉ. कमल टाबरी इंडो जर्मन ऑर्गनाइजेशन की संस्थापक श्री मति इरमिल मार्ला ने संयुक्त रूप से मंत्रों उच्चार के साथ पूजा अर्चना फीता काटकर किया इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामों में ही ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा ग्राम के आस पास ही अपनी फसल को बेचने की सुविधा देने के उद्देश्य को लेकर इस योजना की शुरुआत की है। जिसका लाभ ग्रामीणों को लगातार मिल रहा है प्रदेश सरकार द्वारा यूनिट लगाने वाले लाभार्थियों तथा यूनिट में काम करने वाले ग्रामीणों को निःशुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य भी कर रही है।

सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को हर तरीके से लाभ देकर उनके जीवन को खुशहाल बनाना है। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में इस योजना को लागू करने का निर्णय लिया है। जिसका कार्य तेजी से चालू है। काबीना मंत्री ने बताया उक्त योजनाओं में सरकार के द्वारा विशेष छूट का प्रावधान है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी ग्रामीण स्तर पर लघु उद्योग लगातार ज्यादा से ज्यादा रोजगार का सृजन करें । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल और ग्राम प्रधान गढ़वा अनिल पटेल ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और बुके देकर किया। कार्यक्रम के दौरान करोड़ों रुपए से बने प्रोसेसिंग यूनिट के चलने और किस प्रकार से कार्य करने के तरीके को उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने देखा गया।

इस मौके पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत,एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम,अरुण सिंह पठा,मऊरानीपुर ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह परिहार,गुड्डी रानी पटेल,प्रमोद चतुर्वेदी,राम जी परिहार,नेहल सिंघाई, मिथलेश सिंह सेंगर,आयुष श्रीवास,नरेंद्र राजपूत,आयुष श्रीवास,दिनेश राजपूत,रोहित सोनी,जयप्रकाश पाल,रोहित पटेल,रामकिशोर आर्य,छोटू शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व ग्रामीण उपस्थित रहे।