सहारनपुर के बेहट इलाके में पुलिस और गौकश बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस की कांबिंग ऑपरेशन जारी है।
सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकश बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई।
इस मुठभेड़ में बदमाश परवेज उर्फ बिल्ला पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
वहीं उसका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने इलाके में सघन कांबिंग शुरू कर दी है।
पकड़ा गया बदमाश परवेज पर गैंगस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं