झांसी | मऊरानीपुर
श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज, धवाकर, मऊरानीपुर, झांसी में दिनांक 01 फरवरी 2026 को विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की भारत बौद्धिक्स परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एक राष्ट्रीय स्तर का अकादमिक एवं बौद्धिक संगठन है, जो भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल्यों को समकालीन विषयों के साथ समन्वित करते हुए देश की उच्च शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करता है। इसी उद्देश्य के तहत भारत बौद्धिक्स परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में किया गया।

श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज में आयोजित इस परीक्षा में कुल 200 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 150 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई गई। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

परीक्षा आयोजन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्वतंत्र कुमार सोनी सहित
डॉ. शिवा पस्तोर, डॉ. अमित कुमार सेन, डॉ. आर्या गुप्ता, डॉ. बलदेव कुमार, प्रो. नरेश कुमार, प्रो. जयदीप कुमार, प्रो. उमेश पाठक,प्रो. उमेश शर्मा, प्रो. शुभम पटेल, प्रो. धर्मेंद्र पांचाल सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा और उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग किया।

महाविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और आयोजन को शैक्षणिक दृष्टि से सफल माना गया।