BHADAAS

UP NEWS

NE

News Elementor

What's Hot

Dark Light

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से बड़ा समरसता का कोई उदाहरण नहीं : प्रान्त प्रचारक

Table of Content

भोजन, भजन, भ्रमण, भाषा और भेष सभी का एक जैसा होना चाहिए

झांसी । संघ स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को सकल हिन्दू समाज द्वारा बबीना खंड के रक्सा में एक विवाह घर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कानपुर प्रान्त के प्रांत प्रचारक श्रीराम जी ने समरसता का उदाहरण देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से बड़ा समरसता का कोई उदाहरण नहीं है। यदि राम वन न गए होते तो राम बन न गए होते। उन्होंने जातिपाति के भेदभाव को दूर करने का आह्वान करते हुए कहा कि भोजन, भजन, भ्रमण, भाषा और भेष सभी का एक जैसा होना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जा रहे हैं। विश्व में केवल भारत को ही मां का दर्जा प्राप्त है। किसी अन्य को नहीं। भगवान राम भी सामान्य व्यक्ति थे। अपनी भारतीय संस्कृति में बड़ों की बात मानी जाती है। राम वन नहीं जाते तो राम बन नहीं पाते। वन में सबरी के पास पहुंच गए। वहां सबरी के जूठे बेर खाकर समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया। जटायु का अंतिम संस्कार भी भगवान राम ने किया। लंकापति रावण से युद्ध के दौरान अपनों को सूचना नहीं देते बल्कि आदिवासियों व कोल भीलों को संग लेकर युद्ध जीतते हैं। इससे बड़ा समरसता का उदाहरण हो नही सकता। उन्होंने कहा कि भगवान राम की तरह ही संघ कार्य कर रहा है। उन्होंने श्रीकृष्ण का उदाहरण भी दिया। अंग्रेजों ने जब आक्रमण किया तो हमारे देश के नौजवानों ने फांसी का फंदा चूमने का काम स्वीकार किया परतंत्रता ठुकरा दी। 


हेडगेवार जी ने खोजा कि आखिर गुलामी क्यों ? राम से लेकर कृष्ण, सरस्वती समेत अम्बेडकर ने तक भारत को भारत बनाए रखने के लिए कार्य किया। आज हिन्दू समाज अपनी विजय का इतिहास लिख रहा है। प्रभु श्रीराम का मंदिर निर्माण इसका उदाहरण है। भारतीय संस्कृति की योग परम्परा को पूरा विश्व स्वीकार रहा है। विश्व के सभी देशों के लोगों को कोरोना की दवा खिलाई। विश्व की मंगल कामना करने वाला अगर कोई है तो वह हिन्दू है। रामसेतु तोड़ने की बात पर तीन घंटे के चक्का जाम ने सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि हिंदुत्व के आस्था पर कुठाराघात नहीं किया जा सकता। विवेकानंद जी ने कहा था कि गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। संघ उसी को चरितार्थ करने का काम कर रहा है। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री का सम्मान विश्व के सभी देशों  में किया जाता है। मंगल ग्रह से लेकर हम हर क्षेत्र में बढ़ रहे हैं। आज हमारे स्व का भान हमें हो रहा है। हिंदुत्व पर कुठाराघात भी किया जा रहा है। आज कई चुनातियां हमारे सामने हैं। पहली चुनौती लव जिहाद की है। लव जिहाद किसी एक जाति की लड़की के साथ नहीं सभी हिन्दू भाइयों के घरों में हो रहा है। कोई भी विधर्मी यदि हरकत करता है तो उसके खिलाफ एकजुट रहें।

इसका जनजागरण आवश्यक है। उन्होंने कश्मीर में होने वाले घटनाक्रम का भी उदाहरण दिया। कहा 26 बहनों के सिंदूर उजाड़े गए। लैंड जिहाद पर भी विचार करना होगा। राजनैतिक दल के लोग घुसपैठियों के प्रमाणपत्र बनवाते हैं। तीसरी समस्या धर्मांतरण की है। चौथी समस्या जनसंख्या असंतुलन। इस पर भी ध्यान देना होगा। इसलिए हम दो हमारे तीन के प्रति जनजागरण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा यदि झुग्गी झोपड़ी तक पहुंच जातिप्रथा पर विराम नहीं लगेगा तो हमारे घरों में एके- 47 लहराने वाले लोग रहेंगे। कुल मिलाकर पंच परिवर्तन पर हमें विचार करना होगा। भोजन, भजन, भ्रमण, भाषा और भेष सभी का एक जैसा होना चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि झांसी विभाग कार्यवाह शिवकुमार भार्गव जी ने कहा कि यह संघ के शताब्दी वर्ष के साथ वंदेमातरम का भी शताब्दी वर्ष है। उन्होंने केशव जी के जीवन के शुरुआती दिनों में घटित घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने भारत भूमि का गुणगान करते हुए भारत को उपासनाओं की भूमि बताया। उन्होंने बताया कि हमारे यहां जाति प्रथा नहीं थी। भारतीय परम्परा में कोई भेदभाव की बात नहीं करता। आज प्रयागराज में माघ मेला में जाति पांति कौन पूंछता है।

सिद्ध बाबा स्थल बमेर महंत मुख्य अतिथि घनश्याम जी ने कहा कि यदि हम आपस में दुख में एक दूसरे के साथ रहें। जाति पाति के भेदभाव को दूर करना है। धर्म विरोधियों से सावधान रहना है। हमें एक दूसरे के साथ रहना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराम शरण महाराज मढ़ीला सरकार ने की। संचालन प्राचार्य मॉर्निंग स्टार पब्लिक स्कूल अरविंद कुमार झा ने किया। अंत में मां भारती की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 

इस अवसर पर महानगर प्रचारक सक्षम, विमल,मुन्नालाल,धर्मेन्द्र, जशवंत,अभिषेक,अनुज,विजय,राहुल,पुष्पेन्द्र, राजेन्द्र, बिसवारी, अशोक मिश्रा, महेंद्र प्रताप,अमरदीप दुबे,आयुष, आशीष योगी,रोहित परमार,शिवम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Ravi parihar

ravimauranipur@gmail.com https://bhadaasup.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मऊरानीपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मऊरानीपुर (झांसी)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्याम राघवेन्द्र डिग्री कॉलेज, धवाकर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह प्रांत प्रचारक आदरणीय मुनीष जी , कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने पौधरोपण कर किया। इसके बाद कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर नीम, पीपल, बरगद, अमरूद सहित अन्य उपयोगी एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयं पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक मुनीष जी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, छाया, फल और औषधीय गुण प्रदान करते हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है तो पौधरोपण को जन अभियान बनाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दोहराया। कॉलेज प्रशासन ने लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी, ताकि सभी पौधे सुरक्षित रहकर वृक्ष का रूप ले सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सीएम योगी से परिवार सहित मिले झांसी एसएसपी, मीडिया का जताया आभार

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे के बाद झांसी पुलिस की ओर से जारी एक संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मुख्यमंत्री से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट करने का अवसर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद झांसी पुलिस ने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की है। एसएसपी की ओर से जारी संदेश में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों का आभार व्यक्त किया गया है।संदेश में कहा गया है कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग और बेहतर समन्वय से मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की सूचनाएं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंच सकीं। झांसी पुलिस ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन में मीडिया की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल को लेकर यह संदेश चर्चा में बना हुआ है।

झांसी पुलिस परिवार ने स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

झांसी। झांसी पुलिस परिवार द्वारा अन्य जनपदों में स्थानांतरित हुए क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकान्त गौतम, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अजय श्रोत्रीय के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने तीनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसएसपी ने स्थानांतरित अधिकारियों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक आरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी टहरौली असमा वकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार, कुशल नेतृत्व, कार्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की। विदाई समारोह में तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।आत्मीय और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

जामनी नदी में दर्दनाक हादसा दो युवकों की डूबने से मौत

झांसी ओरछा के जामनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतकों की पहचान झांसी शहर के अलीगोल खिड़की निवासी अकरम और शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाफिज थे और इलाके में काफी मिलनसार स्वभाव के कारण पहचाने जाते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक ओरछा के जामनी नदी पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, दोनों पानी में डूबने लगे।घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद अलीगोल खिड़की इलाके में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इलाके के लोगों ने युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया .

जिला कारागार झांसी में लीगल हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

झांसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार झांसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही कारागार परिसर में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का भी अनावरण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कमलेश कच्छल के निर्देशन में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को मुफ्त अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और अन्य आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस मौके पर कारागार में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सचिव ईशा त्रिपाठी ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों को जमानत, अपील, पैरोल, मुकदमों की जानकारी और अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी बंदी को अपने मुकदमे या न्यायालयी प्रक्रिया से जुड़ी समस्या होगी तो वह हेल्प डेस्क के माध्यम से अपनी बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बंदी को विधिक सहायता का अवसर उपलब्ध कराया जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सचिव ने बंदियों को आश्वस्त किया कि उनकी विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहेगा। निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी, लीगल डिफेंस काउंसिल के चीफ प्रतीक समाधिया, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अजय राठौर एवं दीपक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार समेत कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

BHADAAS

UP News

“UP की आवाज़, आपकी भड़ास”

Popular Categories

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by Frame Motion Creative Studio