झाँसी में आज पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी की धर्मपत्नी निवी मूर्ति के निर्देशन में “वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन” के तत्वावधान में यह वेलनेस कैम्प पुलिस लाइन में आयोजित हुआ।
इस आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना था।

झाँसी पुलिस लाइन में आयोजित “वामा वेलनेस कैम्प” में सैकड़ों पुलिसकर्मी और उनके परिवारजन पहुंचे।
शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, और अन्य आवश्यक जांचें की गईं।
करीब 500 से अधिक लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया, जिनमें 350 से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

कैम्प का शुभारंभ वामा सारथी की स्थानीय अध्यक्षा निवी मूर्ति के निर्देशन में हुआ।
उन्होंने कहा कि एक स्वास्थ्य पुलिस कर्मी ही समाज की सेवा में पूरी दक्षता और ऊर्जा से काम कर सकता है।
पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिलकर यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर न केवल स्वास्थ्य जांच का अवसर देते हैं बल्कि पुलिस परिवारों में जागरूकता और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।

वामा सारथी की यह पहल झाँसी पुलिस के वेलफेयर कार्यक्रमों की दिशा में एक और सकारात्मक कदम साबित हुई है।
पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति इस तरह के आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।